आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कालेज के संविदाकर्मी की मौत...

वाराणसी : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कालेज के संविदाकर्मी की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बड़ागांव के पश्चिमपुर (धनंजयपुर) निवासी संतोष प्रजापति अनेई स्थित तुलसीदास इंटर कालेज में संविदा पर चपरासी पद पर कार्यरत था. बुधवार की शाम अपने घर के पास मौजूद था.
इसी दौरान मौसम बदला और और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी. इसकी चपेट में आकर संतोष गंभीर रूप से झुलस गया. घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे ग्रामीण उसे इलाज के लिए अस्पताल ले रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो चुकी थी. हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई.
ALSO READ : IIT (BHU) में UGRA पहल की शुरुआत, सेमीकंडक्टर रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा...
संतोष प्रजापति के परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं. घटना की सूचना मिलने पर बड़ागांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह के अनुसार संतोष की मौत की सूचना प्रशासन को देकर उचित कार्रवाई की जा रही है. प्रशासन की ओर से प्राकृतिक आपदा के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता के लिए भी आवश्यक प्रक्रिया शुरू की जा रही है.



