Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

UAE पर ईरानी हमले में 3 भारतीय घायल, आगबबूला हुआ विदेश मंत्रालय

UAE पर ईरानी हमले में 3 भारतीय घायल, आगबबूला हुआ विदेश मंत्रालय
May 05, 2026, 08:55 AM
|
Posted By Preeti Kumari

3 Indians injured in Iranian attack on UAE, Foreign Ministry furious


भारत ने संयुक्त अरब अमीरात के बंदरगाह शहर फुजैराह पर हाल ही में हुए एक बड़े ड्रोन और मिसाइल हमले की कडी निंदा की है. जी हां, भारत ने इस हमले को अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि इस हमले के जरिए नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की कोशिश है, जिसे तुरंत रोकने की मांग की है. बताया जा रहा है कि, फुजैराह पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज़ ज़ोन यानि (FOIZ) को निशाना बनाया गया है, इस हमले में तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वहीं इस मामले में सफाई देते हुए विदेश मंत्रालय (MEA) ने पुष्टि कर कहा कि, हमले के बाद लगी आग से घायल हुए लोगों को ज्यादा तो नहीं पर मामूली सी चोटें आई हैं.


g


“फुजैराह पर हुआ हमला अस्वीकार्य


बता दें, UAE में भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ तालमेल करने में लगा हुआ है, ताकि हमले से प्रभावित लोगों को उचित चिकित्सा देखभाल और सहायता सुनिश्चित की जा सके. इस मसले पर एक आधिकारिक बयान में MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नागरिकों को निशाना बनाने के खिलाफ भारत के कड़े रुख को दोहराया और कहा, “फुजैराह पर हुआ हमला, जिसके परिणामस्वरूप तीन भारतीय नागरिक घायल हुए, अस्वीकार्य है. हम इस दुश्मनी को तुरंत रोकने और नागरिक बुनियादी ढांचे तथा निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना बंद करने की मांग करते हैं.


g


इसी के आगे रणधीर जायसवाल ने ने कहा कि, भारत पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता बहाल करने के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन करता है. इसलिए 'हम आह्वान करते हैं कि अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही और व्यापार बिना किसी रुकावट के जारी रहे. भारत मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के सभी प्रयासों का समर्थन करने के लिए तैयार है.'


ड्रोन हमले से यूएई के फुजैराह में लगी आग


इस ड्रोन हमले के बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैराह पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज जोन (एफओआईजेड) में आग लगने पर बीते सोमवार को तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए थे, जिसकी जानकारी कुछ अधिकारियों द्वारा मिली. संयुक्त अरब अमीरात स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में पुष्टि कर कहा कि, फुजैराह में हुए हमलों में तीन भारतीय नागरिक घायल हुए हैं, दूतावास ने कहा, 'हम प्रभावित भारतीय नागरिकों की उचित चिकित्सकीय देखभाल और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं.'


प


Also Read: वाराणसी कोतवाली से फरार आरोपी गिरफ्तार, अमित बनकर हिंदू युवती से रचाई थी शादी


विदेश मंत्रालय ने की इन हमलों की निंदा


वहीं, UAE के विदेश मंत्रालय ने इन हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इन्हें तनावपूर्ण स्थिति बताते हुए इसे विश्वासघाती करार दिया और कहा कि ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सीधा खतरा पैदा करते हैं; हालांकि, इन हमलों का जवाब देने का UAE का है, जो खुद अपना पूर्ण और वैध अधिकार सुरक्षित रखता है, ये नए हमले खाड़ी क्षेत्र में क्षेत्रीय और वैश्विक शक्तियों के बीच टकराव के और अधिक बढ़ने का जोखिम भी बढ़ता हुआ प्रतीत हो रहा है.


प्रोफेसर विजयनाथ मिश्र ने ने किया ओपन-स्पेस ग्रुप प्रदर्शनी का उद्घाटन
प्रोफेसर विजयनाथ मिश्र ने ने किया ओपन-स्पेस ग्रुप प्रदर्शनी का उद्घाटन
वाराणसी : ललित कला काशी 'वर्थ एंड वरशिप' (Worth and Worship) प्रदर्शनी पेश कर रहा है।ललित कला काशी 15 से 17 जुलाई, 2026 तक वाराणसी के ऐतिहासिक घाटों पर "वर्थ एंड वरशिप" नाम की एक ओपन-स्पेस ग्रुप प्रदर्शनी आयोजित की गई है। डॉ. प्रियंका चंद्रा द्वारा क्यूरेट की गई इस अनोखी आउटडोर प्रदर्शनी में दस अवॉर्ड-प्राप्त कलाकार शामिल हैं: सिद्धार्थ, रामकुमार माहेश्वरी, आशिमा मेहरोत्रा, अनिल कुमार पटेल, स्वाति रंजन, दीपशिखा वर्मा, स्वाति झा, शालिनी सिंह, रितेक राज और सूरज वर्मा।इसका भव्य उद्घाटन आज 15 जुलाई को शाम 6 बजे सुबह-ए-बनारस घाट पर मुख्य अतिथि प्रो. विजय नाथ मिश्रा ने की। इसके बाद यह प्रदर्शनी लोगों तक पहुँचने के लिए तुलसी, आदिनाथ, चेत सिंह और अस्सी घाटों पर जाएगी।ALSO READ: चाय की दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब और बीयर, सिगरा पुलिस के छापे में भंडाफोड़पवित्र गंगा के किनारे, यह एग्ज़िबिशन दस आर्टिस्ट को दुनियावी लालच ("वर्थ") और भगवान की भक्ति ("वर्शिप") के बीच की पतली लाइन को समझने के लिए एक साथ लाती है, जो कुछ समय के लिए और हमेशा रहने वाले के बीच इंसानी संघर्ष को दिखाती है।
चाय की दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब और बीयर, सिगरा पुलिस के छापे में भंडाफोड़
चाय की दुकान पर बिक रही थी अवैध शराब और बीयर, सिगरा पुलिस के छापे में भंडाफोड़
वाराणसी: सिगरा थाना क्षेत्र के विजयनगरम मार्केट में संचालित एक चाय की दुकान पर अवैध रूप से शराब और बीयर की बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर सिगरा पुलिस ने छापेमारी कर दुकान से बड़ी मात्रा में शराब और बीयर बरामद की तथा अवैध कारोबार का भंडाफोड़ कर दिया।पुलिस के अनुसार, लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि चाय की दुकान की आड़ में चोरी-छिपे शराब और बीयर बेची जा रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान दुकान से विभिन्न ब्रांड की शराब और बीयर की बोतलें बरामद हुईं।ALSO READ: बरेका में नराकास की छमाही बैठक, हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचार पर मंथनपुलिस ने मौके से दुकान संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बरामद शराब और बीयर को जब्त कर लिया गया है। मामले में आबकारी अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।सिगरा पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बरेका में नराकास की छमाही बैठक, हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचार पर मंथन
बरेका में नराकास की छमाही बैठक, हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचार पर मंथन
वाराणसी: बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में बुधवार को भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के तत्वावधान में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), वाराणसी की छमाही बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नराकास के अध्यक्ष एवं बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने की, जिसमें नगर के 60 से अधिक केंद्रीय कार्यालयों के प्रमुखों और प्रतिनिधियों ने भाग लेकर राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन, नवाचार और डिजिटल माध्यमों में इसके बढ़ते उपयोग पर व्यापक चर्चा की।बैठक में महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने कहा कि राजभाषा हिंदी केवल कार्यालयी भाषा नहीं, बल्कि प्रशासन और आमजन के बीच संवाद का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने सदस्य कार्यालयों से हिंदी को सरल, प्रभावी और तकनीक-सम्मत बनाकर अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने भारतेंदु हरिश्चंद्र के प्रसिद्ध कथन "निज भाषा उन्नति अहै" का उल्लेख करते हुए प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के व्यापक उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया।इस दौरान नराकास, वाराणसी की पत्रिका 'बनारस दर्पण' तथा आईआईटी-बीएचयू की राजभाषा पत्रिका 'अभ्युदय' का लोकार्पण भी किया गया। बैठक में पिछली कार्यवृत्त की पुष्टि, निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा तथा विभिन्न सदस्य कार्यालयों की राजभाषा संबंधी प्रगति और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने अपने संस्थानों में हिंदी के प्रचार-प्रसार और नवाचारों से जुड़े अनुभव भी साझा किए।ALSO READ: पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह एक और मामले में बरी, 36 साल पुराने प्रकरण का पटाक्षेपपूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने कहा कि किसी भी संगठन की सफलता जनता से उसके जुड़ाव पर निर्भर करती है और हिंदी इस जुड़ाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। वहीं गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के सहायक निदेशक (कार्यान्वयन) अजय कुमार चौधरी ने राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हिंदी के बढ़ते उपयोग तथा सदस्य कार्यालयों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया।बैठक में बरेका के उप महाप्रबंधक सागर, प्राचार्य प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र सुभाष चंद्र यादव सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नराकास के सदस्य सचिव एवं वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी यथार्थ पाण्डेय ने किया तथा अंत में उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।