Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

पीएम बनारस मेः अजय राय समेत कई कांग्रेसी व सपा नेता हिरासत में, शाम को होंगे रिहा

पीएम बनारस मेः अजय राय समेत कई कांग्रेसी व सपा नेता हिरासत में, शाम को होंगे रिहा
Sep 11, 2025, 05:39 AM
|
Posted By Gaandiv


वाराणसीः मारीशस के प्रधानमंत्री की नगर में मौजूदगी तथा पीएम मोदी के गुरुवार को यहां आने से पूर्व पुलिस ने चुन-चुन कर कांग्रेस, सपा समेत उन पार्टी कार्यतर्ता व नेताओं को हिरासत में ले लिया जिससे किसी भी तरह की बवाल या प्रदर्शन की आशंका हो. इस कड़ी में बुधवार की रात लखनऊ से बनारस आ रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पार्टी कार्यालय में ही हाउस अरेस्ट कर दिया गया. साथ ही उनके किसी भी समय बनारस आने की संभावना पर रास्ते भर के सभी टोल नाका पर कड़ी चेकिंग का आदेश दिया गया है.


d


दूसरी ओर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल को जहां उन्ही के घर में हाउस अरेस्ट कर लिया गया वहीं जिला कांग्रेस कमेटी महानगर राघवेंद्र चौबे के आवास पर सुबह ही पहुंची पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर सिगरा थाने ले गई. दूसरी ओर रामनगर में समाजवादी पार्टी से जुड़े बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव उर्फ मलिक को गुरुवार सुबह उनके घर पर ही नजरबंद कर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई.


d


प्रशासन की माने तो पीएम की यात्रा के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में यह कदम उठाया गया है. यह सामान्य प्रक्रिया है, जिसे किसी विशेष व्यक्ति या पार्टी को निशाना बनाए जाने के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी के वाराणसी दौरे के मद्देनज़र पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े और व्यापक इंतजाम किए गए हैं. सभी प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर पुलिस और अर्धसैनिक बल की तैनाती की गई है. इसके अलावा ड्रोन कैमरों से लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

समर्थकों ने भी प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई केवल राजनीतिक दबाव बनाने और विपक्ष को कमजोर दिखाने के लिए की जा रही है। नजरबंदी के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘जय अखिलेश, जय समाजवाद, जय भीम’ के नारे लगाए और इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया.


ALSO READ : स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 में वाराणसी 11वें स्थान पर


दूसरी ओर, प्रशासन ने अब तक कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान शांति-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसीलिए निवारक कार्रवाई की गई। अधिकारियों का कहना है कि यह सामान्य प्रक्रिया है, जिसे किसी विशेष व्यक्ति को टारगेट करने के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए.


ALSO READ : सबसे बड़े समुद्री संग्रहालय में रखे जाएंगे गंगा घाटी के मृदभांड


प्रधानमंत्री मोदी के वाराणसी दौरे के मद्देनज़र शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। हजारों पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। शहर के मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई है और वीआईपी मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है और प्रशासन किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.

शिक्षक एमएलसी ने आयुष विभाग में 1000 फर्जी डाक्टरों के पंजीयन का लगाया आरोप
शिक्षक एमएलसी ने आयुष विभाग में 1000 फर्जी डाक्टरों के पंजीयन का लगाया आरोप
वाराणसीः उत्तर प्रदेश के आयुष विभाग और चिकित्सा पंजीयन व्यवस्था को लेकर शिक्षक एमएलसी एवं विधान परिषद में पूर्व नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने गंभीर आरोप लगाए हैं। नवीन सर्किट हाउस के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने आऱोप लगाया कि आयुर्वेदिक तथा यूनानी तिब्बती चिकित्सा पद्धति बोर्ड, लखनऊ के रजिस्ट्रार डॉ. अखिलेश वर्मा कथित तौर पर डॉक्टर पंजीयन घोटाले से जुड़े एक अंतर्राज्यीय संगठित गिरोह का संचालन कर रहे हैं और विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है. प्रेसवार्ता में लाल बिहारी यादव ने आरोप लगाया कि बिना नीट परीक्षा उत्तीर्ण किए और बिना किसी मेडिकल कालेज में विधिवत दाखिला लिए लगभग 1,000 लोगों को कथित तौर पर बीएएमएस (BAMS) पंजीकृत डॉक्टर बना दिया गया. उनके अनुसार, प्रति अभ्यर्थी 15 से 20 लाख रुपये की कथित वसूली के जरिए करीब 1,000 से 1,500 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की गई. हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कालेजों के नाम का इस्तेमाल कर फर्जी मार्कशीट, डिग्री, इंटर्नशिप प्रमाणपत्र और बोर्ड की एनओसी जैसे कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए.ALSO READ : ट्राली चालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिसआरोप है कि इन दस्तावेजों को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर फर्जी सत्यापन दिखाया गया और रजिस्ट्रार के हस्ताक्षर से पंजीयन प्रमाणपत्र जारी किए गए, जिसके आधार पर कई लोग जिलों में पंजीकरण कराकर वर्षों से प्रैक्टिस कर रहे हैं और मरीजों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है। लाल बिहारी यादव ने बताया कि कथित पंजीयन घोटाले का खुलासा 7 अप्रैल 2025 को भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (NCISM), नई दिल्ली की टीम ने किया था और रजिस्ट्रार को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए थे. आरोप है कि रजिस्ट्रार ने बोर्ड सदस्यों को इसकी सूचना नहीं दी, अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर 41 कथित फर्जी पंजीयन निरस्त कर दिए और लखनऊ के हुसैनगंज थाने में एफआईआर भी दर्ज नहीं कराई. उन्होंने यह भी कहा कि मामले को दबाए रखने के लिए अप्रैल 2025 से बोर्ड की नियमित कार्यवाही बाधित रखी गई. जब बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. शैलेश राय को 2 अगस्त 2026 को इस मामले की जानकारी हुई, तो उन्होंने मुख्यमंत्री, आयुष मंत्री, प्रमुख सचिव आयुष और पुलिस कमिश्नर को लिखित सूचना दी. लगातार पत्राचार और मीडिया के दबाव के बाद करीब 15 माह के अंतराल पर हुसैनगंज थाने में महज 60 फर्जी पंजीकृत चिकित्सकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हो सकी. लाल बिहारी यादव ने सवाल उठाया कि जिन पर हस्ताक्षर कर प्रमाणपत्र जारी करने का आरोप है, वे पद पर बने हुए हैं, जिससे जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है.
 ट्राली चालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी,  जांच में जुटी पुलिस
ट्राली चालक का शव मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
वाराणसी: चोलापुर क्षेत्र में रैचनपुर नहर किनारे बीते मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान शिवपुर थाना क्षेत्र के शुद्धिपुर निवासी रामधनी राजभर के रूप में हुई है. जहां उसके चेहरे और शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं. पीड़ित परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. शव की पहचान के लिए फेसबुक पर पोस्ट की तस्वीर जानकारी के मुताबिक, रामधनी राजभर 23 नवंबर को टेंट हाउस संचालक के आवास से निकला था, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटा, पीड़ित परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, मगर कोई जानकारी ना मिलने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी. लेकिन बीते मंगलवार को चोलापुर क्षेत्र के रैचनपुर नहर किनारे एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए उसकी तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की, जिसे देखकर परिजनों ने रामधनी की शिनाख्त की. उसका शव घर से करीब 30 किलोमीटर दूर मिला. परिजनों के मुताबिक, रामधनी घर के पास स्थित एक टेंट हाउस में ट्राली चलाता था. कुछ दिन पहले पैर में चोट लगने के कारण उसने ट्राली चलाना बंद कर दिया था. इसके बाद वह टेंट हाउस में ही रहकर काम करने लगा था, वह अक्सर घर नहीं आता था और टेंट हाउस में ही रुक जाता था.पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी पुलिस कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, रामधनी के तीन बच्चे हैं. उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया, मृतक के बड़े भाई रामदेव राजभर ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है और मामले में कार्रवाई की मांग की है. वहीं, पुलिस का कहना है कि,. मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.Also Read: शहीद उद्यान पार्क के निर्माण में हुई देरी, नाराज मेयर ने ठेकेदार को लगाई जोर की फटकार
शहीद उद्यान के निर्माण में हुई देरी, नाराज मेयर ने ठेकेदार को लगाई जोर की फटकार
शहीद उद्यान के निर्माण में हुई देरी, नाराज मेयर ने ठेकेदार को लगाई जोर की फटकार
वाराणसी: सिगरा स्थित शहीद उद्यान के पुनर्निर्माण और आधुनिकीकरण कार्य में हो रही देरी पर मेयर अशोक कुमार तिवारी ने नाराजगी जताई. बुधवार को नगर आयुक्त शाश्वत तिवारी और मेयर अशोक तिवारी ने उद्यान में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान कार्य की धीमी गति देखकर उन्होंने संबंधित ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई और हर हाल में 15 दिसंबर तक काम पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही चेतावनी दी कि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित संस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य में देरी को लेकर संबंधित ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पार्क के आधुनिकीकरण का काम तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा होना चाहिए, निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.दरअसल, शहीद उद्यान पार्क को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए व्यापक स्तर पर पुनर्निर्माण कार्य कराया जा रहा है. इसके तहत पार्क में आकर्षक आधुनिक लाइटें, म्यूजिकल फव्वारा, बच्चों के लिए झूले और मॉर्निंग वॉक करने वालों के लिए आधुनिक पाथवे का निर्माण किया जा रहा है. इन सुविधाओं के शुरू होने से उद्यान में सुबह-शाम टहलने आने वाले लोगों के साथ ही बच्चों और परिवारों को भी बेहतर सुविधाए मिल सकेगी. नगर आयुक्त ने बताया कि पार्क के निर्माण कार्य में देरी की शिकायतें प्राप्त हुई थीं. इसी के मद्देनजर आज स्थलीय निरीक्षण किया गया. संबंधित निर्माण संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समयसीमा में सभी कार्य पूरे किए जाएं। ऐसा नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.शहीद उद्यान पार्क का लोकार्पणगौरतलब है कि शहीद उद्यान का लोकार्पण 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने की संभावना है. इसी को देखते हुए नगर निगम प्रशासन उद्यान को निर्धारित समय तक तैयार करने में जुटा है. हालांकि निर्माण कार्य में हो रही देरी ने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है. अब देखना होगा कि ठेकेदार 15 दिसंबर की समयसीमा तक पार्क को पूरी तरह तैयार कर पाता है या नहीं.Also Read: बढ़ने लगी बनारस में ठंड, तापमान में दर्ज की गई गिरावट