Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

रातों-रात 40 IAS अफसरों का ट्रांसफर, 15 जिलों के बदल गए DM

रातों-रात 40 IAS अफसरों का ट्रांसफर, 15 जिलों के बदल गए DM
Apr 20, 2026, 10:21 AM
|
Posted By Preeti Kumari

40 IAS officers transferred overnight, DMs of 15 districts changed


उत्तर-प्रदेश में तबादले का सिलसिला अक्सर देखने को मिलता है. कुछ ऐसा ही मामला एक बार फिर से देखने को मिला है. जहां यूपी की योगी सरकार ने रातो रात 40 IAS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है. इसी के साथ ही 15 जिलों के डीएम भी बदले गए हैं, इनमें से 8 डीएम को एक जिले से हटाकर दूसरे जिले का डीएम बनाया गया है.


कर


रातों-रात हुए ट्रांसफर का जानें कारण


आईएएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है. इसी के साथ ही 15 जिलों के डीएम भी बदले गए हैं. वहीं 2008 बैच की आईएएस अधिकारी किंजल सिंह ने 16 सितंबर 2025 से परिवहन आयुक्त के पद पर कार्यभार संभाला था, जिन्हें इस पद से हटाकर अप्रैल 2026 में माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है. इसके अलावा कुछ दिन पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 2010 बैच के IAS आशुतोष निरंजन को नया परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है.


कगदत


लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल को पदोन्नति के बाद देवीपाटन मंडल का मंडलायुक्त बनाया गया है. आगरा के जिलाधिकारी अरविंद मल्लपा बांगरी को सीएम योगी आदित्यनाथ का विशेष सचिव बनाया गया है. योगी सरकार रातों-रात किया गया तबादले के पीछे की वजह यह है कि, यूपी सीएम का यह प्रशासनिक कदम एक सर्जरी का हिस्सा है, जो प्रशासनिक कामकाज को अधिक सुचारू बनाना से लेकर पारदर्शी और तेज बनाना है. जिसके लिए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.


Also Read: BSNL के टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस से की न्याय की मांग


यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 8 कलेक्टरों का ट्रांसफर दूसरे जिले में कर दिया है. जबकि, 7 अफसरों को पहली बार डीएम के रूप में जिम्मेदारी दी गई है. जिन अफसरों को पहली बार डीएम बनाया गया है, उनमें- ब्रजेश कुमार (ओरैया), आलोक यादव (शामली), अभिषेक गोयल (हमीरपुर), इंद्रजीत सिंह (सुल्तानपुर), अन्नपूर्णा गर्ग (श्रावस्ती), नितिन गौड़ (अमरोहा) और सरनजीत कौर (रायबरेली) शामिल हैं.


ट


जानिए किन अफसरों का हुआ ट्रांसफर


गौरांग राठी जिलाधिकारी झांसी बने

इंद्रजीत सिंह जिलाधिकारी सुल्तानपुर बने

कुमार हर्ष जिलाधिकारी बुलंदशहर बने

अन्नपूर्णा गर्ग जिलाधिकारी श्रावस्ती

आलोक यादव जिलाधिकारी शामली

अरविन्द कुमार चौहान DM सहारनपुर

नितिन गौड़ जिलाधिकारी अमरोहा बने

अभिषेक गोयल जिलाधिकारी हमीरपुर

सरनीत कौर ब्रोका DM रायबरेली बनीं

निधि गुप्ता वत्स जिलाधिकारी फतेहपुर

घनश्याम मीना जिलाधिकारी उन्नाव

अंजमी कुमार सिंह DM लखीमपुर खीरी

इंद्रमणि त्रिपाठी जिलाधिकारी मैनपुरी

बृजेश कुमार जिलाधिकारी औरैया बने

मनीष बंसल जिलाधिकारी आगरा बने

अरविंद मलप्पा बांगरी विशेष सचिव CM बने

नितीश कुमार UPPCL के MD बने

श्रुति MD दक्षिणांचल विद्युत निगम बनीं

आशुतोष निरंजन परिवहन आयुक्त बने

किंजल सिंह सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग

दुर्गा शक्ति नागपाल मंडलायुक्त, देवीपाटन मंडल

शशि भूषण लाल सुशील प्रमुख सचिव MSME

आलोक कुमार अपर मुख्य सचिव MSME

रविंदर सिंह विशेष सचिव ऊर्जा बने

मृदुल चौधरी विशेष सचिव पर्यटन बने

अश्विनी कुमार पांडेय निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण

हर्षिता माथुर निदेशक बाल विकास विभाग

जुनैद अहमद अपर श्रमायुक्त कानपुर नगर

अनीता वर्मा सिंह विशेष सचिव खाद्य विभाग बनीं

सचिन कुमार सिंह अपर निदेशक कृषि उत्पादन

बसंत अग्रवाल निदेशक कर्मचारी बीमा योजना

हिमांशु गौतम उपाध्यक्ष, झांसी विकास प्राधिकरण

मुकेश चंद्र उपाध्यक्ष हापुड़-पिलखुवा प्राधिकरण

केशव कुमार कुलसचिव राम मनोहर लोहिया विवि

श्रुति शर्मा मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ बनीं

गामिनी सिंगला मुख्य विकास अधिकारी बदायूं

सुनील कुमार धनवंता CDO बहराइच बने

पूजा साहू मुख्य विकास अधिकारी अमेठी बनीं

रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड CDO झांसी बने.

काशी में अमित शाह का दौरा, 7 अक्टूबर को सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत
काशी में अमित शाह का दौरा, 7 अक्टूबर को सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत
वाराणसी :केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 अक्टूबर को काशी आ सकते हैं। इस दौरान वह गुजरात के वडनगर से काशी पहुंचने वाली सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत करेंगे। यात्रा में शामिल लोग गुजरात की नदियों का जल लेकर आएंगे, जिससे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा।यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन, 17 सितंबर से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान का हिस्सा है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत देशभर में सेवा, स्वच्छता, पौधरोपण और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।सेवा संकल्प यात्रा वडनगर से काशी तक पहुंच रही है। वडनगर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मस्थान है, जबकि काशी उनका संसदीय क्षेत्र है। यात्रा के दौरान कई राज्यों और जिलों से गुजरते हुए लोगों को सेवा और जनभागीदारी का संदेश दिया जा रहा है।काशी पहुंचने पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा और बाबा विश्वनाथ के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना व जलाभिषेक का कार्यक्रम होगा। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।ALSO READ :पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने संस्कृत विश्वविद्यालय के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने संस्कृत विश्वविद्यालय के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने संस्कृत विश्वविद्यालय के विकास कार्यों का किया निरीक्षण
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एवं सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्र ने रविवार को सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी पहुंचकर परिसर में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संग्रहालय, लालभवन, पाणिनी भवन, शताब्दी भवन अतिथि गृह, श्रमण विद्या संकाय, श्री श्री आनंदमयी महिला छात्रावास और ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान दुर्गा शंकर मिश्र ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय सीमा में पूरा करने और जरूरत के अनुसार कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।ऑनलाइन संस्कृत शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजाऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र में उन्होंने संचालित ऑनलाइन डिप्लोमा कक्षाओं का भौतिक अवलोकन किया। उन्होंने तकनीकी और शिक्षण व्यवस्था की जानकारी लेते हुए इसे और प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। साथ ही आधुनिक तकनीक के माध्यम से संस्कृत शिक्षा को देश-विदेश तक पहुंचाने की संभावनाओं पर जोर दिया।पांडुलिपियों को बताया भारतीय ज्ञान परंपरा की अमूल्य निधिदुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलीकरण कार्यों का भी उन्होंने निरीक्षण किया। ‘उत्कृष्ट ज्ञान भारतम्’ द्वारा किए जा रहे वैज्ञानिक ट्रीटमेंट और डिजिटलीकरण की जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि ये पांडुलिपियां भारतीय मनीषा की अमूल्य ज्ञान-संपदा हैं। इनका वैज्ञानिक संरक्षण और डिजिटलीकरण आने वाली पीढ़ियों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है।संग्रहालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऐतिहासिक एवं ज्ञानपरक सामग्री को देखा और इसके संरक्षण, संवर्धन तथा प्रभावी प्रस्तुतीकरण पर जोर दिया।सीएसआर से हो रहे विकास कार्यों की सराहनादुर्गा शंकर मिश्र ने विश्वविद्यालय में चल रहे विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सीएसआर फंड के माध्यम से परिसर में विकास कार्य कराए जा रहे हैं और विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल सहित बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में काम हुआ है। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा के प्रयासों की सराहना की।इस अवसर पर कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने दुर्गा शंकर मिश्र का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक और ज्ञानपरक विरासत को सुरक्षित रखते हुए उसे आधुनिक तकनीक से जोड़ना समय की आवश्यकता है। पांडुलिपियों का संरक्षण, संग्रहालय का संवर्धन और ऑनलाइन संस्कृत शिक्षा का विस्तार इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।ALSO READ: जम्मू-कटरा के लिए 29 सितंबर को रवाना होंगी यूपी और पूर्वांचल की टीमें...निरीक्षण के दौरान कुलानुशासक, वैज्ञानिक प्रो. जितेन्द्र कुमार अधिकारी, प्रो. दिनेश कुमार गर्ग, डॉ. विशाखा शुक्ला, डॉ. विजेन्द्र आर्य, डॉ. विमल कुमार त्रिपाठी सहित संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
जम्मू-कटरा के लिए 29 सितंबर को रवाना होंगी यूपी और पूर्वांचल की टीमें...
जम्मू-कटरा के लिए 29 सितंबर को रवाना होंगी यूपी और पूर्वांचल की टीमें...
वाराणसी:T10 टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल की टीमें 29 सितंबर को जम्मू-कटरा के लिए रवाना होंगी। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में प्रदेश और पूर्वांचल का प्रतिनिधित्व करने जा रहे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए *रमना ग्राम प्रधान अमित कुमार पटेल* और *BHU चौकी इंचार्ज सौरभ तिवारी* बिरला ग्राउंड पहुंचे।इस दौरान दोनों ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि राष्ट्रीय स्तर के मंच पर खेलते समय जीत हासिल करना महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके साथ अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना का पालन करना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों से मैदान पर एकजुट होकर पूरी मेहनत, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ खेलने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि खिलाड़ी जब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल का प्रतिनिधित्व करते हैं तो उनके प्रदर्शन के साथ-साथ उनका व्यवहार और अनुशासन भी क्षेत्र की पहचान बनता है। ऐसे में सभी खिलाड़ी आपसी तालमेल बनाए रखते हुए बेहतर प्रदर्शन करें और खेल के नियमों का सम्मान करें।उत्तर प्रदेश की टीम में कप्तान कार्तिक गुप्ता के साथ विनायक जायसवाल, हर्षित विश्वकर्मा, सूरज यादव, उज्जवल, अंकित, रोहित, सिद्धार्थ, मिलित, ऋषभ, हिमांशु, रौनक और हर्ष शामिल हैं।वहीं पूर्वांचल की टीम की कमान कृष्णा जायसवाल संभालेंगे। टीम में प्रथम जायसवाल, आर्यन चौबे, बादल, आयुष चौबे, प्रीतम, सौरभ, वैभव, अनवर, सार्थक, यश सिंह, मयंक और पृथ्वी शामिल हैं।खिलाड़ियों ने भी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता को लेकर उत्साह व्यक्त किया। खिलाड़ियों ने कहा कि वे पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ जम्मू-कटरा पहुंचेंगे तथा मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल की टीम की गरिमा बनाए रखने तथा खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का संकल्प लिया।ALSO READ: देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने गेस्ट हाउस में मारा छापादेह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने गेस्ट हाउस में मारा छापा29 सितंबर को दोनों टीमें जम्मू-कटरा के लिए रवाना होंगी, जहां राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचने वाली टीमों के साथ मुकाबला होगा।