Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में 500 रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठिये चिह्नित, भेजे जाएंगे डिटेंशन सेंटर

वाराणसी में 500 रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठिये चिह्नित, भेजे जाएंगे डिटेंशन सेंटर
Dec 09, 2025, 08:43 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वाराणसी में भी सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है. सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद सोमवार को पुलिस झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों की बस्तियों में पहुंची. इस अभियान की शुरूआत सपा नेता ओपी सिंह के अहाते से की गई. पुलिस ने लगभग 50 झुग्गियों में रहने वाले लोगों का रिकॉर्ड खंगाला. कहा जा रहा है कि यहां लगभग 30 परिवार पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, ये सभी बांग्लादेश से आए हुए हैं. सपा नेता का ये अहाता थाना सिगरा के शिवपुरवा इलाके में बसा हुआ है. संदिग्ध लोगों की पहचान सत्यापन के लिए एडीसीपी काशी जोन और एलआईयू अधिकारी सरवणन टी. ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पूछताछ की.


ALSO READ :वाराणसी में हाइड्रोजन वेसेल पोत का वाणिज्यिक संचालन, 11 दिसंबर को मंत्री दिखाएंगे झंडी


पुलिस ने संदिग्धों के कमरे, सामान और पहचान पत्रों की गहन जांच की. पूछताछ के दौरान सभी लोगों से मिले दस्तावेजों में पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के आधार कार्ड मिले, जिनकी वैधता और सत्यता की जांच कराई जा रही है. जिले में करीब 500 लोगों को चिन्हित कर उनका सत्‍यापन कराया जा रहा है. इन्‍हें डिटेंशन सेंटर भेजने की कवायद की जा रही है.


पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के मिले आधार कार्ड, कराई जा रही जांच


सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने वहां रह रहे संदिग्धों लोगों के झोपड़े, सामान और पहचान पत्रों की गहन जांच की. पूछताछ के दौरान यहां मिले लगभग सभी लोगों के दस्तावेजों में पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के आधार कार्ड मिले. इन आधार कार्डों की वैधता और सत्यता की जांच पुलिस अपने स्तर से करा रही है. एडीसीपी के अनुसार सभी संदिग्धों की जानकारी एकत्र की जा रही है और आवश्यक सत्यापन के बाद अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस टीम ने क्षेत्र में रहने वाले अन्य लोगों से भी इस संबंध में पूछताछ कर जानकारी प्राप्त की.


लगातार चल रहा है जनपद में यह अभियान


गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ चलाए जा रहे सात दिवसीय विशेष अभियान के तहत जनपद में भी सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है. इस अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन आकाश पटेल के निर्देशन में ज़ोन के सभी थाना प्रभारियों द्वारा विशेष टीमों का गठन कर अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग की जा रही है. गौरतलब है कि पिछले दिनों पुलिस बल के साथ थाना बड़ागाँव क्षेत्रान्तर्गत कोईराजपुर, चौकाघाट, जंसा आदि क्षेत्रों में निवासरत झुग्गी-झोपड़ी वाले व्यक्तियों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया था. अभियान के दौरान झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले व्यक्तियों, फेरी लगाने वालों एवं अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग, पहचान सत्यापन एवं पृष्ठभूमि की जांच की गई थी.

रामनगर रामलीला में हाथी के हमले में घायल महावत की मौत, 18 अक्टूबर को हुई थी घटना
रामनगर रामलीला में हाथी के हमले में घायल महावत की मौत, 18 अक्टूबर को हुई थी घटना
वाराणसी : रामनगर की रामलीला में हाथी के हमले में घायल महावत घपलू नट उर्फ छपलू की आजमगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. 18 अक्टूबर को हाथी को नहलाने ले जाते समय हाथी अचानक बेकाबू हो गया था और उसने महावत को सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया था. गंभीर रूप से घायल होने के बाद संक्रमण फैलने से डॉक्टरों को उसका बायां पैर काटना पड़ा, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.घपलू चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था. उसको चार साल का बेटा है. उसकी मौत से पत्नी सरीकुन और मां कलावती का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और घटना से गांव में शोक का माहौल है.ALSO READ : वाराणसी एयर शो: दूसरे दिन चरमराई यातायात व्यवस्था, शहर में लगा भीषण जाम, रहगीर परेशानगत 18 अक्‍टूबर को रामनगर में उस समय हड़कंप मच गया था, जब रामलीला में आया हाथी अचानक बेकाबू होकर इधर-उधर भागने लगा. हाथी का उत्‍पात देख लोगों में भगदड़ मच गई. महावत ने उसे काबू करने की कोशिश की, लेकिन हाथी ने उसे पटक दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था. हाथी को आजमगढ़ से रामलीला में लाया गया था, जहां वह पंचवटी मैदान से निकलकर सड़क पर भागने लगा. 12 घंटे बाद थककर एक जगह हाथी रुक गया. मौके पर वन विभाग के कर्मी व पुलिस फोर्स मौजूद रहे. इसके साथ ही गोरखपुर से भी वन विभाग की स्पेशल टीम पहुंची. हाथी पर मशक्‍कत के बाद काबू पाया जा सका. हाथी के हमले में घायल महावत को 50 टांके लगे थे. हाथी के बेकाबू होने की वजह से रविवार को लीला भी प्रभावित हुई. लीला का मंचन नहीं हुआ, बल्कि भगवान की आरती हुई थी.
वाराणसी एयर शो: दूसरे दिन चरमराई यातायात व्यवस्था, शहर में लगा भीषण जाम, रहगीर परेशान
वाराणसी एयर शो: दूसरे दिन चरमराई यातायात व्यवस्था, शहर में लगा भीषण जाम, रहगीर परेशान
वाराणसी : एयर शो के दूसरे दिन शनिवार को शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई. विभिन्न मार्गों पर लागू डायवर्जन और वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के चलते शहर के भीतर से लेकर बाहरी इलाकों तक कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही. सुबह करीब 9:30 बजे के बाद यातायात एडवाइजरी लागू होने के साथ ही प्रमुख सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने लगा. कुछ ही समय में कई मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम नागरिकों, राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा. शहर के अलग-अलग हिस्सों में यातायात नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे, लेकिन प्रतिबंधों के कारण बदले मार्गों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से कई जगह जाम की समस्या बनी रही.हाईवे से शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध, रिंग रोड पर कतारएयर शो के मद्देनजर शहर में यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए हाईवे से शहर के अंदर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया. इसके साथ ही गंगा घाटों की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही भी रोकी गई. इन प्रतिबंधों का असर शहर में प्रवेश करने वाले प्रमुख रास्तों पर दिखाई दिया. आजमगढ़-लालपुर रिंग रोड मार्ग पर सुबह से ही वाहनों का दबाव बना रहा और लंबी कतारों के चलते आवागमन प्रभावित हुआ. बसों, कारों और अन्य वाहनों को आगे बढ़ने में परेशानी हुई. यातायात व्यवस्था में बदलाव के कारण निर्धारित रास्तों से गुजरने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा, जिससे दूसरे मार्गों पर भी दबाव बढ़ने की स्थिति बनी. पहडिया-पांडेयपुर मार्ग, अंधरापुल, चौकाघाट समेत अन्‍य मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही.राजघाट पुल पर पाबंदी, सामनेघाट पुल पर अनुमतिपड़ाव चौराहे पर वाहनों की एंट्री बंद किए जाने से आसपास के मार्गों पर यातायात का सामान्य संचालन प्रभावित रहा. वहीं, राजघाट पुल पर वाहनों के साथ पैदल आवागमन भी बंद कर दिया गया. इस व्यवस्था के चलते पुल से होकर आने-जाने वाले लोगों को दूसरे रास्तों का उपयोग करना पड़ा. दूसरी ओर, सामनेघाट पुल पर केवल दोपहिया वाहनों को आवाजाही की अनुमति दी गई, जबकि अन्य वाहनों पर प्रतिबंध रहा. पुलों और प्रमुख संपर्क मार्गों पर लागू इन पाबंदियों के कारण यातायात का दबाव वैकल्पिक रास्तों की ओर बढ़ा. इससे शहर के कुछ हिस्सों में लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य से अधिक समय लगा.ALSO READ : PET 2026 के अभ्यर्थियों के लिए रेलवे चलाएगा परीक्षा स्पेशल ट्रेन, 24, 29 और 31 अक्टूबर को मिलेगी सुविधासामनेघाट से लंका तक भीषण जामशहर के दक्षिणी हिस्से में सामनेघाट से लंका तक जाम की स्थिति बनी रही. मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगने से स्थानीय लोगों और इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी हुई. एयर शो के चलते लागू यातायात प्रतिबंधों और सीमित आवाजाही का असर इस क्षेत्र में भी देखने को मिला. लंका तथा आसपास के इलाकों की ओर जाने वाले लोगों को जाम के कारण देरी का सामना करना पड़ा. जिन मार्गों से सामान्य दिनों में वाहन सीधे अपने गंतव्य तक पहुंच जाते हैं, वहां प्रतिबंधों के कारण यातायात की गति प्रभावित रही. सामनेघाट और लंका के बीच वाहनों का दबाव बढ़ने से इस क्षेत्र में आवागमन सुचारु बनाए रखना चुनौतीपूर्ण रहा.गोदौलिया और मैदागिन भी फुल शहर के प्रमुख व्यावसायिक और भीड़भाड़ वाले इलाकों गोदौलिया तथा मैदागिन की ओर भी यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी निगरानी करते रहे. इन क्षेत्रों में भीड़ और वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया. एयर शो के कारण शहर में लागू प्रतिबंधों का असर केवल आयोजन स्थल के आसपास तक सीमित नहीं रहा, बल्कि शहर के दूसरे हिस्सों में भी लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही प्रभावित हुई. बाहर से वाराणसी आने वाले वाहन चालकों के साथ ही स्थानीय नागरिकों को भी बदले हुए यातायात मार्गों और प्रतिबंधों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा.
PET 2026 के अभ्यर्थियों के लिए रेलवे चलाएगा परीक्षा स्पेशल ट्रेन, 24, 29 और 31 अक्टूबर को मिलेगी सुविधा
PET 2026 के अभ्यर्थियों के लिए रेलवे चलाएगा परीक्षा स्पेशल ट्रेन, 24, 29 और 31 अक्टूबर को मिलेगी सुविधा
वाराणसी: PET 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से बलिया से कानपुर के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन 24, 29 और 31 अक्टूबर को संचालित होगी। इससे वाराणसी और आसपास के जिलों के अभ्यर्थियों को कानपुर पहुंचने में सहूलियत मिलेगी।गाड़ी संख्या 05153 बलिया-कानपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल बलिया से रवाना होकर गाजीपुर सिटी होते हुए रात करीब 10 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी। इसके बाद रात 10:30 बजे वाराणसी जंक्शन और रात 10:50 बजे बनारस स्टेशन से रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन सुबह 6 बजे कानपुर स्टेशन पहुंचेगी।वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 05154 कानपुर-बलिया अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 29 और 31 अक्टूबर के बाद 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होगी। यह ट्रेन कानपुर से दोपहर 12:55 बजे रवाना होकर रात 9:03 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद वाराणसी जंक्शन और वाराणसी सिटी होते हुए बलिया के लिए रवाना होगी और रात करीब 1:15 बजे बलिया पहुंचेगी।ALSO READ : पीएम मोदी के दौरे से पहले जगमगाई काशी, रंग-बिरंगी रोशनी से सजे शहर के प्रमुख स्थलरेलवे के अनुसार, इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10 कोच और एसएलआर के दो कोच समेत कुल 12 कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित होगी, जिससे PET 2026 के अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान यात्रा में सुविधा मिलेगी।