कोर्ट में महिला के कारनामे से मची अफरा तफरी, पुलिस ने संभाला मोर्चा

वाराणसी- अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (षष्ठम) की अदालत में गुरुवार को एक महिला द्वारा चाकू निकालकर हंगामा करने से अफरा तफरी की स्थिति बन गई. इस घटना के समय न्यायिक अधिकारी विभिन्न मुकदमों की सुनवाई कर रहे थे. अचानक, उक्त महिला न्यायिक अधिकारी के समक्ष कागजात फैलाकर शोर-शराबा करने लगी. वकीलों ने महिला से अनुरोध किया कि वह न्यायिक कार्य में बाधा उत्पन्न न करे और अपने वकील को बुलाने तक शांत रहे. लेकिन महिला ने वकीलों से उलझना शुरू कर दिया और शोर शराबा बढता ही गया. इसी बीच, वह अपने बैग से चाकू निकालकर धमकी देने लगी.

अदालत में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत माेर्चा संभाला और महिला के हाथ से चाकू छीन लिया. इसके बाद, सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला को कचहरी पुलिस चौकी पर ले जाकर पूछताछ की. पुलिस के अनुसार महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं बताई गई. इस घटना ने अदालत में उपस्थित लोगों को हैरान कर दिया. न्यायिक कार्य में इस प्रकार की बाधा डालना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह न्यायालय की गरिमा को भी प्रभावित करता है.

पुलिस ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने कहा कि अदालतों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके. महिला मिर्जामुराद निवासी बताई जा रही है.
पति ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को गजब का मामला सामने आया है, तीन बच्चे की मां और उसकी बहन को सास ने गैर मर्द के साथ में देखा. इसकी जानकारी मां ने मुंबई में काम कर रहे, अपने बेटे को दी.

जानकारी के अनुसार लाचार पति का आरोप है, की वह दूसरे प्रदेश में रह कर काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है, मेरी मां ने हमको बताया कि तुम्हारी पत्नी और उसकी बहन दो गैर मर्दों को घर में बुलाकर अन्दर गये है. जिसकी सूचना मेरी मां ने हमको फोन से दी. जब अपने पत्नी को इस बात के बारे में बात कर विरोध किया तो पत्नी ने मुझे जान से मरवाने की धमकी दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.



