Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में अजय राय ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में किया गऊ पूजन, बाले - योगी सरकार सनातन विरोधी

वाराणसी में अजय राय ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में किया गऊ पूजन, बाले - योगी सरकार सनातन विरोधी
Jan 22, 2026, 08:59 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : गौ माता की रक्षा के लिए निरंतर आवाज उठाने वाले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में कांग्रेस पार्टी द्वारा पौराणिक कुंड ईश्वरगंगी तालाब स्थित गौशाला में विधिवत गौ पूजा कर गौ रक्षा का संकल्प लिया गया. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने स्वयं गौ पूजा कर यह संदेश दिया कि कांग्रेस पार्टी गौ माता, संत समाज, लोकमाता अहिल्याबाई द्वारा संरक्षित धरोहर और सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ी है.

J


गौ पूजन कर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का अपमान और सनातन आस्था पर चोट इस बात तो साबित करता है की मोदी - योगी सरकार सनातन विरोधी है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को यह साबित करने को कहा जा रहा है कि वह शंकराचार्य हैं. यह पूरे सनातन समाज के लिए अत्यंत शर्मनाक है. जिन संतों के विचारों से लाखों लोगों को दिशा मिली, उन्हें अपने सम्मान और अस्तित्व की रक्षा के लिए अनशन पर बैठना पड़ रहा है. यह सत्ता की संवेदनशीलता और सनातन के प्रति उसकी वास्तविक सोच पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है. बटुकों का शिखा नोचकर, बुजुर्ग संतों को लाठियो से योगी सरकार ने पिटवाया यह अति निंदनीय है.


AJAY RAI


तीर्थ स्थल मणिकर्णिका घाट पर सौंदर्यीकरण के नाम पर इस पवित्र घाट की मूल आत्मा को ही नुकसान पहुँचाया गया. मणिकर्णिका घाट केवल एक घाट नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में सनातन धर्म की आस्था का केंद्र और मोक्ष का द्वार माना जाने वाला तीर्थ स्थल है. हम मुख्यमंत्री से सीधा सवाल करते यदि मूर्ति से जुड़ा वीडियो AI जनरेटेड है, तो उसके ठोस और सबूत सार्वजनिक किए जाएँ. हम कांग्रेसजन एक स्वर में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में आवाज बुलंद कर और गौ रक्षा व सनातन परंपराओं की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लेते है. सनातन आस्था के साथ खिलवाड़ हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे.


ALSO READ:बीएचयू में स्‍थापना दिवस की तैयारियां पूरी, काशी के लिए गौरव का क्षण



गौ पूजन के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय , महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे , सतनाम सिंह ,मनीष मोरोलिया, चंचल शर्मा ,विजय देवल,हसन मेहदी कब्बन,नरसिंह दास वर्मा,मनोज वर्मा मनू,अब्दुल हमीद डोडे,धीरज सोनकर,किशन यादव,आनंद चौबे,अनिल पटेल,कृष्णा गौड़,रामजी गुप्ता,अश्वनी यादव, विकास पाण्डेय,शिव नारायण सिंह,प्रमोद यादव,पप्पू यादव, अनिल सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

VARANSAI

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम
अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम
वाराणसी: शहर के सिगरा थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी. साजन सिनेमा के सामने सुबह लगभग 5:00 बजे अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शिवपुरवा गांधी चौक निवासी लगभग 48 वर्षीय कन्हैया के रूप में की गई है. हादसा इतना भीषण था कि व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे पुलिस के सामने चुनौती खड़ी हो गई है.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजासूचना के बाद सिगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान की जा सके. स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह के समय सड़क पर कम भीड़ होने के बावजूद तेज रफ्तार वाहन अक्सर इस मार्ग पर खतरा बने रहते हैं. इस घटना के बाद एक ओर इलाके में आक्रोश और भय का माहौल है तो वहीं मृतक के परिवार में मातम पसर गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी वाहन चालक को पकड़ने का दावा किया है.रेलवे लाइन पर मिले शव की तीन दिन बाद शिनाख्‍तमिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बहेड़वा गांव के रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार रात रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव की तीन दिन बाद शिनाख्त हो गई. मृतक की पहचान डंगहरिया गांव निवासी कोमल पटेल रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, युवक पारिवारिक कलह से परेशान था और ट्रेन से कटकर उसने आत्महत्या कर ली. शनिवार देर रात बहेड़वा गांव के पास रेलवे लाइन पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला था.यह भी पढ़ें: गंगा में इफ्तार के दौरान बिरयानी खाने पर मुस्लिम धर्म के गुरु खफा, कह दी ये बात...मंगलवार सुबह पिता संकठा प्रसाद अपने दो दिन से लापता बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराने मिर्जामुराद थाने पहुंचे. पुलिस ने शनिवार को मिले अज्ञात शव की फोटो दिखाई, जिसे देखते ही उन्होंने उसकी पहचान की. थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि युवक पारिवारिक कलह के कारण मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली.
गंगा में इफ्तार के दौरान बिरयानी खाने पर मुस्लिम धर्म के गुरु खफा, कह दी ये बात...
गंगा में इफ्तार के दौरान बिरयानी खाने पर मुस्लिम धर्म के गुरु खफा, कह दी ये बात...
वाराणसी: गंगा में रोज़ा इफ्तार के दौरान ब‍िरयानी खाने पर अंजुमन इन्तेज़ामिया मसाजिद के संयुक्त सचिव एस एम यासीन खफा हो गए. इस बाबत उन्‍होंने सार्वजन‍िक संदेश जारी कर कहा क‍ि इन लोगों ने मजहब को बदनाम करने का मौका दिया है. उन्‍होंने गंगा नदी में नाव पर रोज़ा इफ्तार करने को एक निन्दनीय कृत्य बताते हुए कहा क‍ि ज्ञात हुआ कि कुछ जाहिल नाव पर रोज़ा इफ्तार कर रहे थे इस्लाम में इसके लिए कहीं जगह नहीं है.इफ्तार एक शुद्ध धार्मिक कार्य है यह कोई पिकनिक नहीं है. बताया क‍ि इफ्तार के बाद तुरंत मग़रिब की नमाज़ ज़रूरी है. इन जाहिलों को इनके घर वालों ने क्या तरबियत दिया है. इस्‍लाम मज़हब को बदनाम करने का मौक़ा दिया है. इस कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए कम है.मुसलमानों का शोषण करने के मामले में FIR दर्ज उन्‍होंने कहा क‍ि हम उम्मीद करते हैं आलिम भी इस विषय पर अपना विचार साझा करने की ज़हमत उठाएंगे. आज की खबर बेहद तकलीफदेह है. बेशक मुसलमानों का शोषण करने के लिए इनके खिलाफ एफआईआर हुई है, इसमें कोई दो राय नहीं है. भाजपा और उनके कार्यकर्ताओं को ऐसा मौका आखिर इन जैसे जाहिल लोगों से ही तो मिलता है और मिल गया.यह भी पढ़ें: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में पसरा मातमबता दें कि वाराणसी में पंचगंगा घाट के सामने गंगा में मोटरबोट पर चिकन बिरयानी की इफ्तार पार्टी करने और हड्डियां गंगा में फेंकने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को गायघाट से 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने और गंगा में प्रदूषक अवशेष फेंकने समेत अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है. मोटरबोट मालिक और चालक को भी नामजद किया गया है. आरोप है कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से नोकझोंक की है.14 आरोपी गिरफ्तार सीपी काशी जोन गौरव बंशवाल ने बताया कि आरोपियों में दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के मदनपुरा निवासी मो. अव्वल, अजाद अली, मो. समीर, औसानगंज राजापुरा निवासी मो. अहमद उर्फ राजा, बलुवावीर आदमपुर निवासी नूर इस्माइल, मदनपुरा निवासी मो. फैजान, मो. अहमद, मो. तहसीम, महफूज आलम, मो. तौसीफ अहमद, आमिर कैफी, नेहाल अफरीदी, मो. अनस और दानिश सैफी शामिल हैं. 16 मार्च की शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया गया था जो वायरल हो रहा है. वीडियो की जांच की गई तो इफ्तार पार्टी और गंगा में हड्डियां फेंकने का मामला सामने आया. पता चला कि चिकन बिरयानी खाने के बाद प्रदूषक अवशेषों को गंगा में फेंक कर धर्म विशेष के लोगों को आहत करने का प्रयास किया गया.
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में पसरा मातम
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में पसरा मातम
A student preparing for competitive exams committed suicide by hanging himself, leaving his family in mourning.वाराणसी: सारनाथ क्षेत्र में किराए पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र ने मंगलवार को फांसी लगाकर जान दे दी. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. छात्र की पहचान गाजीपुर निवासी 20 वर्षीय विशाल यादव के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार आत्‍महत्‍या की वजह स्‍पष्‍ट नहीं हो सकी है. घटना से जुडे सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. छात्र की मौसेरी बहन आकृति यादव ने बताया कि विशाल अपनी बड़ी बहन सरिता और उनके साथ सारनाथ थाना क्षेत्र की अटल नगर कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान में रहते थे. वे सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे.आकृति के अनुसार, उनके मौसा रमेश यादव दुबई में रहते हैं और विशाल गाजीपुर से स्‍नातक का छात्र था. आकृति ने बताया कि घटना वाले दिन वह सुबह मंदिर दर्शन के लिए गई थीं, जबकि विशाल की बड़ी बहन सरिता कोचिंग चली गई थी. दोपहर करीब 12:30 बजे जब आकृति मंदिर से लौटीं, तो विशाल के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने विशाल के मोबाइल पर कई बार कॉल किया, जो रिसीव नहीं हुई.डायल 112 को दी सूचना अनहोनी की आशंका होने पर आकृति ने खिड़की से झांक कर देखा तो विशाल के गले में स्टॉल से फंदा लगा था और वह बेड पर लटका हुआ था. यह देखते ही आकृति जोर से चीख पड़ीं. उसकी चीख-पुकार सुनकर मकान मालिक और अन्य किराएदार भी मौके पर आ गए. लोगों ने दरवाजा तोड़कर विशाल को फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं. इसके बाद परिजनों और डायल 112 को घटना की सूचना दी गई.यह भी पढ़ें: रोहनिया हाईवे पर फुट ओवरब्रिज निर्माण के चलते घंटों बाधित रहा यातायात, वाहनों की लगी कतारसारनाथ पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की. सारनाथ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.थाना प्रभारी सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है और कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है. मृतक के मोबाइल को फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए कब्जे में ले लिया है. परिजनों द्वारा तहरीर दिए जाने पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी.