Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

काशी के नाम एक और उपलब्धि, सबसे ऊंची बिल्डिंग का नक्शा वीडीए से पास

काशी के नाम एक और उपलब्धि, सबसे ऊंची बिल्डिंग का नक्शा वीडीए से पास
Oct 08, 2025, 07:09 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : विकास की की ओर तेजी से कदमताल कर रही महादेव की नगरी काशी की फेहरिस्त में एक और बडी और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड गई है. ऐसा इसलिए क्योंकि नोएडा और लखनऊ के बाद, वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) ने पूर्वांचल की सबसे ऊंची ग्रुप हाउसिंग बिल्डिंग (ट्विन टावर) का नक्शा पास किया है.


112 मीटर ऊंची और 34 मंजिलों का होगा निर्माण


पूर्वांचल की यह 112 मीटर ऊंची बिल्डिंग जीत होम साल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाई जा रही है, जिसमें दो भूमिगत पार्किंग, तीन मंजिल व्यवसायिक और 31 मंजिल आवासीय फ्लैट शामिल हैं, जो कुल 34 मंजिलों के निर्माण से पूर्ण होगा. इस नजरिए से यह पूर्वांचल की सबसे बड़ी बिल्डिंग होगी. इसमें सबसे आधुनिक सुविधाओं को भी जोड़कर शानदार और भव्य‍ रुप दिया जाएगा.

यह ट्विन टावर चंदौली के पड़ाव से रामनगर मार्ग पर कटेसर स्थित राल्हूपुर में 9551 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनेगा, जिसमें कुल 357 फ्लैट होंगे. इस प्रोजेक्ट में 489 कार और 51 दो पहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है. इस परियोजना से वीडीए को 6,94,91,568 रुपये की आय प्राप्त हुई है. जीत होम साल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड की यह अब तक की सबसे बड़ी परियोजना है.


ALSO READ:लाखों के गबन में स्वर्वेद महामंदिर ट्रस्ट का एकाउंटेंट गिरफ्तार, दूसरे आरोपित की तलाश तेज


बायलाज में अहम बदलाव


आवास एवं शहरी नियोजन विभाग ने बढ़ती महंगाई को नियंत्रित करने और फ्लैट की कीमतों को कम करने के लिए नए बायलाज में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. एफएआर में छूट देने के साथ-साथ ऊंचाई की बाध्यता को समाप्त कर दिया गया है. इसी का परिणाम है कि जिस भूमि पर पहले 28 मंजिल का नक्शा पास होता था, वहां अब 34 मंजिल का निर्माण संभव हो गया है. इस बदलाव के साथ ही कई फ्लैटों की संख्या में भी वृद्धि हुई है.

वीडीए के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बताया कि नए बायलाज के तहत ग्रुप हाउसिंग और होटल निर्माण में अधिक छूट प्रदान की गई है. इस समय चार ग्रुप हाउसिंग और 10 से अधिक होटल के मानचित्र के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनकी प्रपत्रों की जांच की जा रही है. जीत होम साल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक जितेंद्र श्रीवास्तव जीत ने कहा कि एफएआर में छूट मिलने से फ्लैट की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण लगेगा.

सरकार ने जीएसटी में छूट देकर ग्राहकों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया है. इस प्रकार, वाराणसी में इस नई परियोजना के माध्यम से न केवल आवास की उपलब्धता बढ़ेगी, बल्कि शहर के विकास में भी एक नई दिशा मिलेगी. यह परियोजना काशी के शहरी विकास में एक महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतीक साबित होगी.

करंट से हुई मौतों को लेकर अजय राय का सरकार पर हमला, बोले- कांग्रेस प्रभावित परिवारों साथ खड़ी
करंट से हुई मौतों को लेकर अजय राय का सरकार पर हमला, बोले- कांग्रेस प्रभावित परिवारों साथ खड़ी
वाराणसी : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने करंट से हुई तीन मौत के बाद सरकार पर हमला बोला. प्रभावित परिवार वालों से मुलाकात कर उन्‍होंने परिजनों को मदद का भरोसा दिलाया. कहा कि वाराणसी में बिजली व्यवस्था की बदहाली और प्रशासनिक लापरवाही ने एक बार फिर ‘स्मार्ट सिटी’ के दावों की पोल खोल दी है. उन्‍होंने सिस्‍टम पर सवाल खड़े किए.चेतगंज थाना क्षेत्र के कालीमहल तिराहे पर त्रिलोकी मोदनवाल जी (50) की करंट से मृत्यु हुई. सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा (काजीपुर खुर्द) में पिता-पुत्र की करंट से मृत्यु हो गई. दोनों परिवार वालों से मुलाकात के दौरान अजय राय ने कहा कि इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन दुख की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है. कहा आखिर यह कैसी स्मार्ट सिटी है, जहां आम नागरिक को सड़क पर चलते हुए भी करंट लगने का खतरा बना हुआ है.ALSO READ : वाराणसी में ट्रक ने ईंट लदे ट्रैक्‍टर को मारी टक्‍कर, युवक की मौत, पिता जख्‍मीडबल इंजन सरकार पर सवाल उठाते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है. बावजूद शहर की बुनियादी विद्युत व्यवस्था इतनी बदहाल है कि करंट उतरने से लगातार लोगों की जान जा रही है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा. सरकार और प्रशासन को जवाबदेही तय करनी होगी. इस दौरान राघवेंद्र चौबे, फसाहत हुसैन, मनीष मोरोलिया, ओमप्रकाश ओझा, प्रिंस राय मौजूद रहे.कांग्रेस ने सरकार से की मांगकांग्रेस ने मांग की कि दोनों घटनाओं की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए. हादसों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और लापरवाह कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए. परिवारों को आर्थिक मुआवजा दिया जाए. वाराणसी की विद्युत व्यवस्था की व्यापक जांच कराकर जर्जर तारों, खुले कनेक्शनों, बिजली के पोलों और अन्य खतरनाक स्थानों को तत्काल दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसी दर्दनाक त्रासदी का सामना न करना पड़े.
वाराणसी में ट्रक ने ईंट लदे ट्रैक्‍टर को मारी टक्‍कर, युवक की मौत, पिता जख्‍मी
वाराणसी में ट्रक ने ईंट लदे ट्रैक्‍टर को मारी टक्‍कर, युवक की मौत, पिता जख्‍मी
वाराणसी : चोलापुर थाना क्षेत्र के भोहर गांव के पास बीती रात तेज रफ्तार ट्रक ने ईंट लदी ट्रैक्टर-टॉली को टक्कर मार दी. हादसे में ट्रैक्टर पर सवार अनिल वनवासी (22) की मौत हो गई जबकि उसके पिता पारस बनवासी (44) घायल हो गए. पिता-पुत्र दोनों ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे. टक्कर के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला. पिता ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है.जौनपुर केराकत थाना क्षेत्र के बेहड़ा निवासी पारस और अनिल चंदवक थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुर गांव में भट्ठे पर मजदूरी करते थे. रात आठ बजे पिता-पुत्र ट्रैक्टर-ट्राली चालक के साथ ईंट लादकर वाराणसी के लिए निकले. रात 10 बजे आजमगढ़ - वाराणसी मार्ग पर भोहर गांव के पास पिंक हॉस्पिटल के पास सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-टॉली में टक्कर मार दी. ट्रैक्टर-टॉली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए. हादसे में अनिल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.ALSO READ : नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी, 10 किलो काजू के साथ आरोपी गिरफ्तारथाना प्रभारी सधुवन राम गौतम ने बताया कि पिता पारस बनवासी को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. पारस की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है. परिजनों ने बताया कि अनिल का विवाह एक साल पहले ही करिश्मा से हुआ था. एक महीने की मासूम बेटी भी है. परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य की मौत से उनके सामने गहरा संकट खड़ा हो गया है.
नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी, 10 किलो काजू के साथ आरोपी गिरफ्तार
नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी, 10 किलो काजू के साथ आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी : कोतवाली पुलिस ने चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए करीब 10 किलो काजू बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने की बात स्वीकार की है।पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कतुआपुरा रामागंज कटरा से गोविन्द कुमार अग्रहरी पुत्र कन्हैया अग्रहरी, निवासी पुराना पुल, सारनाथ को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी के 10 किलो काजू से भरी एक बाल्टी बरामद की गई।पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे नशे की लत है और इसी लत को पूरा करने के लिए उसने चोरी की थी। मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 206/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।ALSO READ : लंका मुख्‍य मार्ग पर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के पास सड़क धंसी, गड्ढा मुक्‍त की खुली पोलयह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दयाशंकर सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी प्रिन्स तिवारी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।