यात्रीगण ध्यान दें; एक दिसंबर से ‘बीएनआरएस’ होगा बनारस रेलवे स्टेशन का नया काेड

वाराणसी: बनारस रेलवे स्टेशन का नया कोड एक दिसंबर से ‘बीएनआरएस’ हो जाएगा. पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के अंतर्गत आने वाले बनारस रेलवे स्टेशन का कोड अभी ‘बीएसबीएस’ है. इस तरह बनारस से यात्रा करने वाले या बनारस तक की यात्रा करने वाले यात्रियों को यात्री आरक्षण केंद्रों, नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम अथवा आइआरसीटीसी की वेबसाइट से अपनी बर्थ आरक्षित कराने के लिए बनारस स्टेशन के पुराने अल्फाबेटिकल स्टेशन कोड ’बीएसबी‘ के स्थान पर “बीएनआरएस” अंकित करना होगा. अब तक वाराणसी यानी कैंट रेलवे स्टेशन का कोड बीएसबी और बनारस का कोड बीएसबीएस होने की वजह से दूर दराज के यात्रियों को रिजर्वेशन करवाने आदि कार्यों में भ्रम की स्थिति होती थी.
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वर्तमान में अल्फाबेटिकल स्टेशन कोड बीएसबीएस को बदलकर बीएनआरएस कर दिया गया है. अब बनारस से यात्रा करने वाले यात्रियों को यात्री आरक्षण केंद्रों, नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम, आईआरसीटीसी की वेबसाइट से अपनी बर्थ आरक्षित कराने के लिए बनारस स्टेशन के नए कोड को अंकित करना होगा.
चार भाषा में स्टेशन का नाम
ALSO READ : दालमंडी के लोगों को दाल की तरह सरकार दले नहीं,बल्कि सम्मान देः अखिलेश यादव
चार वर्ष पूर्व 15 जुलाई 2021 को मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर बनारस किया गया था. भारतीय संस्कृति को सहेजने के लिए बनारस स्टेशन पर लगे नाम बोर्ड पर हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू के साथ ही संस्कृत में बनारस भी लिखा गया जो पुरातन काशी की संस्कृति का अहसास करता है. उर्दू को बाद में जोडा गया है.



