Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

अवैध गतिविधियों की सूचना देने के लिये जारी किया गया 'पुलिस सतर्क मित्र" whatsapp bot

अवैध गतिविधियों की सूचना देने के लिये जारी किया गया 'पुलिस सतर्क मित्र" whatsapp bot
Dec 21, 2025, 11:02 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - रेंज के तीन जनपदों- जनपद जौनपुर, गाजीपुर एवं चन्दौली के किसी भी क्षेत्र में कोई भी अवैध गतिविधि होते यदि किसी नागरिक को सूचना मिले अथवा देखा जाये तो उसकी सूचना गोपनीय रुप से देने हेतु डी०आई०जी० वाराणसी रेंज द्वारा एक whatsapp bot विकसित कराया गया है जिसे पुलिस सतर्क मित्र का नाम दिया गया है। इस whatsapp bot पर कोई भी अवैध गतिविधि की सूचना whatsapp bot number 7839860411 पर whatsapp message भेजकर अथवा नीचे दिये गये QR Code को scan करके भेजी जा सकती है.


यह whatsapp bot इस प्रकार विकसित किया गया है कि सूचना देने वाले नागरिक का मोबाइल नम्बर अथवा अन्य कोई भी जानकारी पुलिस के पास नहीं आएगी अतः सूचनाकर्ता की पूर्ण गोपनीयता बनी रहेगी। साथ ही कोई भी नागरिक इस पर यदि मात्र कोई एक शब्द लिखकर भी message करेगा अथवा QR Code scan करेगा तो यह नम्बर अपने आप उस व्यक्ति से विभिन्न विकल्पों के माध्यम से पूर्ण सूचना प्राप्त कर लेगा। उदाहरणार्थ यदि इस पर Hi लिखकर भेजा जाता है तो पहले यह भाषा का विकल्प पूछेगा एवं उसके बाद जिस अवैध गतिविधि के विषय में सूचना देनी हो उसके विकल्प से सम्बन्धित समस्त सूचनाएं बारी-बारी से ले लेगा.

YUY

जिन अवैध गतिविधियों की सूचना कोई भी नागरिक दे सकता है वह निम्नवत् हैं-


1. गौ-तस्करी/गौवध (गायों के अवैध परिवहन या वध से सम्बन्धित)


2. अवैध मादक पदार्थ (ड्रग्स, शराब, हुक्का बार)


3. अवैध हथियार (उत्पादन, वितरण या बिक्री से सम्बन्धित)


4. जुआ / सट्टा


5. वेश्यावृत्ति / महिला एवं बाल तस्करी / अवैध स्पा


6. छेड़छाड़ वाले स्थान (ऐसे स्थान जहाँ पर महिलाओं से छेड़छाड़ होती है परन्तु पुलिस की ड्यूटी नहीं पायी जाती है)


7. अवैध खनन / ओवरलोड वाहन


8. जबरन वसूली / पुलिस भ्रष्टाचार


9. जबरन धर्म परिवर्तन


10. अन्य कोई सूचना


BYU


इस whatsapp bot पर अवैध गतिविधि की सूचना फोटो, वीडियो, आडियो मैसेज, text मैसेज के माध्यम से भेजी जा सकती है एवं इसे जारी करने का मुख्य कारण यह है कि क्षेत्र में हो रही अवैध गतिविधियों की सूचना देने में क्षेत्र के नागरिकों को अपनी गोपनीयता भंग होने का संकोच / डर न रहे एवं समाज के लोग क्षेत्र को अवैध गतिविधियों से मुक्त रखने हेतु पुलिस का सहयोग करें।


किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि यदि क्षेत्र में किसी नागरिक को होते हुये दिखाई दे तो उसका फोटो खींचकर अथवा वीडियो बनाकर भेजा जा सकता है एवं लिखकर अथवा बोलकर whatsapp message भी इस whatsapp bot पर भेजा जा सकता है.


ALSO READ : बीएचयू कराएगा सिविल सेवा की तैयारी, छात्रों को मिलेगी निश्शुल्क कोचिंग


कई बार ऐसा देखा गया है कि जनपदों में होने वाली किसी गम्भीर घटना जैसे हत्या, लूट, चैन स्नैचिंग आदि की सीसीटीवी फुटेज अथवा इन घटनाओं की फोटो अथवा अपराधियों की फोटो नागरिकों के पास होती है परन्तु उनका नाम सार्वजनिक न हो जाये इस डर अथवा संकोच से ये फोटो/वीडियो/अन्य जानकारी पुलिस को नहीं दी जाती है अतः ऐसी किसी भी सूचना को देने का भी विकल्प इस whatsapp bot में रखा गया है।


इस whatsapp bot पर जो भी सूचनाएं दी जायेंगी वह सीधे सम्बन्धित जनपद के पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं डी०आई०जी० वाराणसी कार्यालय रेंज कार्यालय में प्राप्त होंगी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा इन सभी सूचनाओं पर आवश्यक कार्यवाही कराये जाने हेतु किसी अधिकारी को whatsapp के माध्यम से ही सम्बन्धित सूचना भेजी जायेगी एवं इस पर कार्यवाही किये जाने के बाद सम्बन्धित अधिकारी द्वारा कृ त कार्यवाही का विवरण फोटो / वीडियो/ मैसेज के द्वारा वापस भेजा जायेगा। प्रत्येक सूचना पर आवश्यक कार्यवाही के उपरान्त सूचना देने वाले नागरिक को भी इस whatsapp bot से automatic message चला जायेगा.


यदि जनपद जौनपुर, गाजीपुर एवं चन्दौली के किसी थाने अथवा चौकी के पुलिसकर्मी भी किसी अवैध गतिविधि जैसे गौ-तस्करी, शराब तस्करी, अवैध हथियार तस्करी अथवा अन्य किसी अवैध गतिविधि / भ्रष्टाचार में संलिप्त पाये जाते हैं तो वह सूचना भी नागरिकों के द्वारा इस whatsapp bot पर दी जा सकती है.


इस whatsapp bot के संचालन हेतु जनपदीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं डी०आई०जी० वाराणसी रेंज कार्यालय के प्रयोगार्थ backend dashboard तैयार किये गये हैं जिनमें अवैध गतिविधियों के सम्बन्ध में विभिन्न प्रकार के विश्लेषण किये जाने का विकल्प है जैसे अवैध गतिविधियों के hotspots. थानावार प्राप्त विभिन्न प्रकार की अवैध गतिविधियों से सम्बन्धित सूचनाओं का तुलनात्मक विवरण, प्राप्त सूचनाओं का साप्ताहिक/पाक्षिक/मासिक विश्लेषण, सूचनाओं में प्राप्त फोटो/वीडियो के आधार पर संवेदनशीलता का वर्गीकरण किये जाने आदि से सम्बन्धित विकल्प दिये गये हैं.


वाराणसी रेंज के जनपद-जौनपुर, जनपद-गाजीपुर एवं जनपद-चन्दौली में नागरिक इस 'पुलिस सतर्क मित्र whatsapp bot 7839860411 एवं दिये गये QR Code का अधिक से अधिक प्रयोग करें एवं अवैध गतिविधियों से मुक्त एक स्वच्छ समाज देने में पुलिस की मदद करें.

बरेका में भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा पूरा परिसर
बरेका में भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा पूरा परिसर
वाराणसी : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में बुधवार को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बरेका इंटर कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया. तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा बरेका परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा.प्राचार्य अशोक कुमार माहेश्वरी के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा में कक्षा 6 से 12 तक के करीब 800 छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया. सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान शुरू हुई यात्रा में विद्यार्थी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर कतारबद्ध होकर आगे बढ़े। विद्यार्थियों के चेहरों पर देशभक्ति का उत्साह और तिरंगे के प्रति सम्मान साफ दिखाई दे रहा था.करीब 400 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा ने विद्यालय परिसर का चक्रमण किया और विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस प्रार्थना स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई. यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’, ‘जय हिंद’, ‘महात्मा गांधी अमर रहें’, ‘सरदार भगत सिंह अमर रहें’ और ‘मैडम भीखाजी कामा अमर रहें’ जैसे देशभक्ति के नारे लगाए. नारों की गूंज से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया.तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को भी बढ़ावा दिया गया. शिक्षकों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के नायकों के योगदान और राष्ट्रीय ध्वज के महत्व से अवगत कराया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशप्रेम की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना रहा.तिरंगा यात्रा का संचालन विद्यालय के शारीरिक शिक्षा अध्यापक चंद्र मोहन यादव ने किया. यात्रा को व्यवस्थित और सफल बनाने में विद्यालय के सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. विद्यार्थियों ने पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ यात्रा में भाग लेकर स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति का संदेश दिया.ALSO READ : खेत की ओर निकली महिला का गोमती नदी में मिला शव, पुलिस जांच में जुटीबरेका इंटर कॉलेज में आयोजित इस आयोजन ने विद्यार्थियों के बीच राष्ट्रध्वज के सम्मान, देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता की भावना को और मजबूत किया. पूरे कार्यक्रम के दौरान बरेका परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा.
खेत की ओर निकली महिला का गोमती नदी में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
खेत की ओर निकली महिला का गोमती नदी में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
वाराणसी : चौबेपुर थाना क्षेत्र के धरहरा में खेत की ओर निकली एक महिला का शव बुधवार को गोमती नदी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव देखते ही ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई, क्योंकि मृतका गांव की बुजुर्ग महिला निकली, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त थी. सूचना मिलते ही परिवार के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए, लेकिन इसी बीच किसी ग्रामीण ने स्थानीय चौकी पर इसकी सूचना दी. सूचना के बाद चौकी इंचार्ज पवन राय मौके पर पहुँचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.जानकारी के अनुसार, धरहरा गांव निवासी शीला देवी पति भैया लाल प्रतिदिन की तरह सुबह घर से खेत की ओर निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं. इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका. इस बीच जब ग्रामीण नदी किनारे गए तो उन्होंने शव को पानी में उतराया देखा. तुरंत परिजनों को इसकी सूचना दी गई. पुलिस ने शव की पहचान के बाद उसे कब्जे में लिया. फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्टीकरण हो पाएगा. पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जाँच की जा रही है.ALSO READ : आर्य महिला कॉलेज में गूंजा राष्ट्रप्रेम, छात्राओं ने तिरंगा थाम लिया देशभक्ति का संकल्पवरुणा नदी में युवक डूबा, तलाश जारीशिवपुर के पिसौर में राम-जानकी मंदिर के पास मंगलवार शाम वरुणा नदी में नहाने गया जहांगीर गहरे पानी में जाने से डूब गया. पुलिस और ग्रामीणों ने देर शाम तक उसकी तलाश की, लेकिन तेज बहाव और अधिक जलस्तर के कारण सफलता नहीं मिली. एनडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है. जहांगीर मंगलवार शाम पांच बजे नदी में नहाते समय अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. पास में मछली पकड़ रहे एक ग्रामीण ने उसे डूबता देखकर शोर मचाया और गांव के लोगों को सूचना दी. डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी गई. जहांगीर सैलून में काम करता है. पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था. पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है.
आर्य महिला कॉलेज में गूंजा राष्ट्रप्रेम, छात्राओं ने तिरंगा थाम लिया देशभक्ति का संकल्प
आर्य महिला कॉलेज में गूंजा राष्ट्रप्रेम, छात्राओं ने तिरंगा थाम लिया देशभक्ति का संकल्प
वाराणसी : आर्य महिला कॉलेज में बुधवार को ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा एवं हर मन तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और युवाओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा. छात्राओं, शिक्षकों और एनसीसी कैडेट्स ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि रहे. कॉलेज पहुंचने पर एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को तिरंगा वितरित कर स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में ध्वज फहराने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लेने का आह्वान किया.प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, शौर्य, शांति, समृद्धि और वीर शहीदों के बलिदान का प्रतीक है. उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया.उन्होंने बताया कि 9 से 17 अगस्त तक देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ और तिरंगा यात्रा अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 13 अगस्त को वाराणसी में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. यात्रा दोपहर तीन बजे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गेट नंबर तीन से शुरू होकर लहुराबीर होते हुए संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय पहुंचेगी. यात्रा के मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह होंगे.कार्यक्रम में छात्राओं ने भगवान शिव के आह्वान के साथ देश के विभिन्न प्रांतों की शास्त्रीय नृत्य परंपराओं पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं. एनसीसी कैडेट्स की अनुशासित परेड और विद्यालय बैंड की राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत धुनों ने माहौल को देशभक्ति से भर दिया.ALSO READ : गंगा एक स्थान पर, भागवत सर्वत्र कोने-कोने में मिलती है : अभिराम दास जी महाराजकार्यक्रम का संचालन डीन ऑफ एकेडमिक्स दीपा जोशी ने किया. प्रधानाचार्या अंजना दीक्षित ने अतिथियों, शिक्षकों, छात्राओं और आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार जताया. इस दौरान मुख्य अतिथि समेत विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. पूर्व महानगर महामंत्री चंद्रशेखर उपाध्याय, क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा पूजा दीक्षित और महानगर मीडिया से प्रमील पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे.कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने राष्ट्र निर्माण, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय उत्सव में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया.