Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

पीएमद्वय का आगमनः सजा-संवरा दिखने लगा बनारस, जगह-जगह लगे पोस्टर

पीएमद्वय का आगमनः सजा-संवरा दिखने लगा बनारस, जगह-जगह लगे पोस्टर
Sep 09, 2025, 09:23 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसीः मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ दिव्पक्षीय वार्ता करने अपने संसदीय क्षेत्र आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लिए बनारस के कुछ क्षेत्र का कायाकल्प कर दिया गया है. जिन मार्गों से पीएम मोदी गुजरेंगे और जहां मॉरीशस के प्रधानमंत्री जाएंगे वहां के इलाकों का स्वरूप बदल गया है. ये क्षेत्र इस तरह से सजाए संवारे जा रहे हैं जैसे कोई भारी उत्सव की तैयारी है. हो भी क्यों नहीं, क्योंकि बनारस पहली बार दो देशों के सर्वोच्च नेताओं के बीच होने वाली द्विपक्षीय वार्ता का गवाह बनने जा रहा है.


.


दोनों देशों के झंडों समेत पीएमद्वय के लगे पोस्टर


मॉरीशस के प्रधानमंत्री बनारस में अपने तीन दिनों के प्रवास के दौरान जिन क्षेत्रों से गुजरेंगे उन रास्तों के किनारे उनके देश के झंडे का साथ भारत का झंडा लगाया जा रहा है. इसके साथ ही जगह-जगह रंग-रोगन कराने , सड़कों को चमकाने, विद्युत झालरों के साथ – साथ कुछ मार्ग के किनारे भवनों संग दुकानों के बोर्ड को नए रंग से रंग आकर्षक रूप प्रदान किया है. रास्तों के किनारे स्टील की चमचमाती बैंरिकेंडिग से यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के साथ ही आम लोगों को वाहनों के काफिले से दूर रखने की कवायद को अंतिम रूप दिया जा चुका है.


.


किया गया रिहर्सल


प्रधानमंत्रीद्वय संग प्रदेश की महामहिम संग मुख्यमंत्री समेत दोनों देशों के विदेश मंत्रालय के अलावा कई विभागों के आला अधिकारी इस दौरान बनारस में मौजूद रहेंगे. इनके आनेजाने के रास्तों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस विभाग के बड़े काफिले के साथ मंगलवार को रिहर्सल किया. इस काफिले में सवार पुलिस के आला अधिकारियों ने पूरे रास्तों के दौरान आने वाली कमियों को दुरुस्त करने का निर्देश अधीनस्थों को दिया है.


.


दोनों प्रधानमंत्री का कार्यक्रम


मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम पहले 10 और 11 सितंबर तक बनारस में रुकने वाले थो जो अब बदलकर तीन दिन का हो गया है. अब वह 12 सितंबर की सुबह श्री काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन कर नई दिल्ली लौटेंगे. मॉरीशस के प्रधानमंत्री 10 सितंबर की शाम विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वहां से वह सड़क मार्ग के जरिए नदेसर स्थित होटल ताज जाएंगे. 11 सितंबर को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होटल ताज में द्विपक्षीय वार्ता कर उसी दिन शाम को गंगा आरती का दर्शन करेंगे. अगले दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद रवाना होंगे. कयास लगाया जा रहा कि वह सारनाथ भी जा सकते हैं. दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 सितंबर को दोपहर 12 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर द्वारा पुलिस लाइन आएंगे और वहां से सड़क मार्ग से होटल ताज जाएंगे. दोपहर करीब 12:30 बजे वह मॉरीशस के प्रधानमंत्री संग द्विपक्षीय करेंगे. इसके बाद दोपहर लंच के बाद 1:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम के लिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर प्रशासन संग भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है.

बकरीद पर नगर निगम ने किया 79 स्थानों पर विशेष इंतजाम,
बकरीद पर नगर निगम ने किया 79 स्थानों पर विशेष इंतजाम,
Municipal Corporation makes special arrangements at 79 places for Bakrid, 24x7 monitoring​वाराणसी: बकरीद को लेकर नगर निगम ने शहर की स्वच्छता और जनस्वास्थ्य के प्रति विशेष कार्ययोजना बनाई है. इस क्रम में कुर्बानी के उपरांत निकलने वाले भारी मात्रा में लीदा-पचौनी व अन्य अपशिष्टों के त्वरित निस्तारण के लिए निगम ने व्यापक इंतजाम किए हैं. निगम ने शहर के 79 ऐसे स्थानों को चिह्नित किया है जहाँ कुर्बानी के बाद अपशिष्ट अधिक निकलता है. इन स्थलों से कूड़ा उठाने के लिए 94 वाहनों (डीपी कन्टेनर, काम्पैक्टर, हापर, टाटा एस, ट्रैक्टर-ट्राली, लोडर व डम्पर) की विशेष ड्यूटी लगाई गई है. परिवहन विभाग को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि कचरा ढोने वाले सभी वाहन तिरपाल से ढके हों ताकि रास्ते में गंदगी न फैले.जैतपुरा, अलईपुरा और बजरडीहा जैसे क्षेत्रों में, जहां कुर्बानी बड़े पैमाने पर होती है, उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निगम ने अलग से 95 सफाई कर्मचारियों और आठ सफाई सुपरवाइजरों को तैनात किया है. साथ ही, नाला गैंग के कर्मियों की भी विशेष तैनाती की गई है. लीदा-पचौनी के सुरक्षित निस्तारण के लिए करसड़ा प्लांट पर विशेष गड्ढे खोदे गए हैं. यहां 24x7 सफाई और खाद्य निरीक्षकों की तैनाती की गई है, जो रोटेशन में कार्य देखेंगे.​27 मई: विवेक वोहरा (सफाई निरीक्षक)​28 मई: विनयानंद द्विवेदी (सफाई निरीक्षक)​29 मई:पंकज श्रीवास्तव (सफाई निरीक्षक)​इसके अतिरिक्त भानू प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ व्यवस्था संभालेंगे.सफाई के उपरांत दुर्गंध और संक्रमण रोकने के लिए कीटनाशकों का भरपूर भंडारण कर लिया गया है, जिसमें 1200 बोरी मैलाथियान पाउडर, 700 बोरी ब्लीचिंग पाउडर, 50 टन चूना पाउडर, 500 लीटर फिनायल और 15 टन खड़ा नमक प्रमुख है. कूड़े को गड्ढों में डालकर इन रसायनों के साथ एक्सकेवेटर मशीन से मिट्टी की कैपिंग की जाएगी.Also Read: वाराणसी एयरपोर्ट पर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, सामने आई यह वजहजनमानस की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए कंट्रोल रूम में हेल्प डेस्क बनाई गई है. नागरिक किसी भी समस्या के लिए निम्न आईटी विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं.​विद्या प्रकाश दुबे: 9415817234आशीष कुमार श्रीवास्तव: 7503920948
वाराणसी एयरपोर्ट पर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, सामने आई यह वजह
वाराणसी एयरपोर्ट पर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, सामने आई यह वजह
Sanitation workers protest at Varanasi airport, this reason came to lightवाराणसी: बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के सफाई कर्मियों को नौकरी से हटाए जाने का मामला सामने आया है. इसको लेकर सफाई कर्मियों ने नाराजगी जाहिर करते हुये विरोध में प्रदर्शन किया. निजी कंपनी के माध्यम से कार्यरत करीब दो दर्जन कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि नए टेंडर की शर्तों का हवाला देकर उन्हें अचानक काम से बाहर कर दिया गया. ऐसे मे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है.आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले 15 वर्षों से एयरपोर्ट पर सफाई व्यवस्था से जुडे हैं. कर्मचारियों के मुताबिक कंपनी ने 45 वर्ष से अधिक आयु होने के आधार पर उन्हें हटाया है. साथ ही उनका आरोप है कि कुछ कर्मचारियों से नौकरी जारी रखने के नाम पर 30 से 35 हजार रुपये तक की मांग भी की जा रही है. हालांकि, इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.सफाईकर्मी चमेली, शंकर, मीना, चिंता, सावित्री, संजू, ओमप्रकाश, राजकुमार, लाल बहादुर, सीता, गीता और बेबी समेत अन्य कर्मचारियों ने कहा कि यदि उम्र संबंधी नियम पहले से लागू था तो इतने वर्षों तक उनसे काम क्यों लिया गया. कर्मचारियों ने प्रशासन और कंपनी प्रबंधन से कार्रवाई वापस लेने तथा दोबारा नौकरी पर रखने की मांग की है.Also Read: वाराणसी के मिंट हाउस पर बना हेरिटेज ट्रैफिक बूथ, चौराहों का हो रहा सुंदरीकरणवहीं, एयरपोर्ट पर सफाई व्यवस्था संभाल रही अरुण एविशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर कौशल कुमार ने बताया कि पुराना टेंडर समाप्त होने के बाद नए टेंडर की शर्तें लागू हुई हैं. उनके अनुसार, नए नियमों के तहत 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को नियुक्त नहीं किया जा सकता, इसी कारण कुछ कर्मचारियों को हटाया गया है. कंपनी प्रबंधन का कहना है कि प्रभावित कर्मचारियों को यह विकल्प दिया गया है कि यदि उनके परिवार में 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग का कोई सदस्य है तो उसे नौकरी पर रखा जा सकता है.
वाराणसी के मिंट हाउस पर बना हेरिटेज ट्रैफिक बूथ, चौराहों का हो रहा सुंदरीकरण
वाराणसी के मिंट हाउस पर बना हेरिटेज ट्रैफिक बूथ, चौराहों का हो रहा सुंदरीकरण
Heritage traffic booth built at Mint House in Varanasi, intersections being beautifiedवाराणसी: काशी की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को आधुनिक सुविधाओं के साथ जोड़ने की दिशा में एक नई पहल शुरू हुई है. शहर के व्यस्त मिंट हाउस चौराहे पर हेरिटेज स्टाइल ट्रैफिक बूथ का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. यह बूथ न केवल यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहायक होगा, बल्कि बनारस की प्राचीन वास्तुकला और सांस्कृतिक विरासत की झलक भी प्रस्तुत करेगा. इसमें एक घडी भी लगाई गई है.आकर्षण का केंद्र बनेगी घड़ी जानकारी के अनुसार, इस ट्रैफिक बूथ को वाराणसी के पुराने मंदिरों, घाटों और ऐतिहासिक इमारतों की शैली में डिजाइन किया जा रहा है. निर्माण में पारंपरिक नक्काशी, लकड़ी और पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है ताकि यह बूथ शहर की ऐतिहासिक छवि के अनुरूप दिखाई दे. चौराहे पर एक बड़ी हेरिटेज शैली की घड़ी भी स्थापित की जा रही है, जो आकर्षण का केंद्र बनेगी.काशी की विरासत का अनुभव मिंट हाउस चौराहा नदेसर, ताज होटल और कचहरी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को जोड़ता है, जिसके चलते यहां दिनभर भारी यातायात बना रहता है. ऐसे में इस बूथ के निर्माण से ट्रैफिक पुलिस को बेहतर कार्यस्थल मिलेगा और यातायात संचालन भी अधिक व्यवस्थित हो सकेगा. साथ ही, शहर आने वाले पर्यटकों को भी काशी की विरासत का अनुभव होगा.यह परियोजना वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट और नगर निगम के संयुक्त प्रयास से तैयार की जा रही है. प्रशासन का उद्देश्य शहर के प्रमुख चौराहों को आधुनिक सुविधाओं के साथ हेरिटेज स्वरूप देना है, ताकि स्मार्ट सिटी के साथ-साथ काशी की ऐतिहासिक पहचान भी बनी रहे. स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की है. लोगों का कहना है कि यदि शहर के सार्वजनिक ढांचे भी बनारस की पारंपरिक शैली में विकसित किए जाएं, तो इससे शहर की सुंदरता और पहचान दोनों मजबूत होंगी.Also Read: बैंक खातों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तारकाशी को विश्वस्तरीय हेरिटेज शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में यह प्रयास एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इससे पहले भी शहर में हेरिटेज वॉक, भित्ति चित्रों और पुराने भवनों के सौंदर्यीकरण जैसे कई कार्य किए जा चुके हैं. अब मिंट हाउस का यह हेरिटेज ट्रैफिक बूथ भी उसी श्रृंखला की नई कड़ी बनने जा रहा है.