Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बीएचयू का 105वां दीक्षांत समारोह 12 को, प्रदान होंगी 13,450 डिग्रियाँ

बीएचयू का 105वां दीक्षांत समारोह 12 को, प्रदान होंगी 13,450 डिग्रियाँ
Dec 10, 2025, 09:42 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - काशी हिंदू विश्वविद्यालय 12 दिसंबर 2025 को अपना 105वां दीक्षांत समारोह धूमधाम से आयोजित करने जा रहा है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है. इस वर्ष कुल 13,450 विद्यार्थियों को डिग्रियाँ प्रदान की जाएंगी. मुख्य समारोह प्रातः 11 बजे से स्वातंत्र्य भवन में आयोजित होगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देश के प्रख्यात रक्षा वैज्ञानिक, नीति आयोग के सदस्य एवं जेएनयू के कुलाधिपति डॉ. विजय कुमार सारस्वत होंगे. कुल 554 पदक विभिन्न संकायों में वितरित किए जाएंगे.


कुलपति ने साझा की तैयारियों की जानकारी

G

बुधवार को केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मुख्य समारोह के दौरान 29 पदक मंच से प्रदान किए जाएंगे, जिनमें 2 चांसलर पदक, 2 स्वर्गीय महाराजा विभूति नारायण सिंह स्वर्ण पदक और 25 बीएचयू पदक शामिल हैं. उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन का वह गर्वपूर्ण क्षण है, जिसने वर्षों की मेहनत को एक नई दिशा दी है. कुलपति ने छात्रों से विश्वविद्यालय के आधिकारिक अलुमनाई पोर्टल से जुड़कर आजीवन बीएचयू परिवार का हिस्सा बने रहने की अपील भी की.

परीक्षा नियंता प्रो. सुषमा घिल्डियाल ने तैयारियों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि परंपरागत दीक्षांत पोशाक, साफा और उत्तरिया का वितरण संकाय स्तर पर सुव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है ताकि भीड़भाड़ की स्थिति न बने.


जाने मुख्‍य अतिथि के बारे में


दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. वी.के. सारस्वत भारत के रक्षा एवं वैज्ञानिक क्षेत्र का बड़ा नाम हैं. DRDO में सचिव रहते हुए उन्होंने देश के मिसाइल विकास कार्यक्रमों—पृथ्वी, धनुष, प्रहार और अग्नि-5—को नई ऊँचाई दी. दो-स्तरीय बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम, आईएनएस अरिहंत की प्रारंभिक संचालन मंजूरी, साइबर सुरक्षा अनुसंधान केंद्र की स्थापना और परमाणु परिसंपत्तियों के लिए रणनीतिक ढाँचे के विकास में भी उनकी अहम भूमिका रही. उनका योगदान केवल रक्षा तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने सिलिकॉन फोटोनिक्स, वैकल्पिक ऊर्जा, मेथनॉल अर्थव्यवस्था, भारतीय माइक्रोप्रोसेसर विकास, तकनीकी टेक्सटाइल, बॉडी आर्मर और राष्ट्रीय सुपर कंप्यूटिंग मिशन जैसे क्षेत्रों में भी निर्णायक भूमिका निभाई. उन्हें देश के उच्चतम सम्मानों—पद्मश्री (1998) और पद्मभूषण (2013)—से सम्मानित किया जा चुका है.


समारोह का सोशल मीडिया पर सजीव प्रसारण


मुख्य समारोह के बाद संकाय एवं संस्थानों में उपाधि वितरण समारोह 12 से 14 दिसंबर तक चलेंगे, जिनमें विशिष्ट शिक्षाविद एवं अतिथि विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे. इस वर्ष 7,364 स्नातक, 5,459 स्नातकोत्तर, 712 पीएचडी, 4 एम.फिल और चिकित्सा संकाय में डॉ. ऑफ साइंस की उपाधि प्रदान की जाएगी. कुल 554 पदक विभिन्न संकायों में वितरित किए जाएंगे. समारोह का सीधा प्रसारण बीएचयू की वेबसाइट और आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध रहेगा. बीएचयू का यह 105वां दीक्षांत समारोह एक बार फिर शिक्षा, शोध और नवाचार के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का भव्य प्रदर्शन होगा.\


ALSO READ: जिलाधिकारी ने एसआईआर कार्यों का किया निरीक्षण, मैपिंग और फीडिंग का लिया ब्यौरा

33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
33 पेड़ों की कटाई और 2.65 करोड़ के NGT जुर्माने को लेकर छात्रों ने EC को सौंपा ज्ञापन
वाराणसी : काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में ‘GenZ For BHU’ छात्र आंदोलन के तहत सोमवार को छात्र प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद (Executive Council) को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने 33 पेड़ों की कटाई, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) की ओर से लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने और छात्रों के साथ कथित मारपीट को लेकर कार्रवाई की मांग की।छात्र प्रतिनिधिमंडल में सत्यम सिंह, रवि सिंह, अमन मौर्य, विवर्त सिंह समेत अन्य छात्र शामिल रहे। छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से पेड़ों की कटाई के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।छात्रों की प्रमुख मांगों में U.P. Trees Protection Act और BNS की संबंधित धाराओं के तहत निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराना शामिल है। छात्रों ने यह भी मांग की कि NGT द्वारा लगाए गए 2.65 करोड़ रुपये के जुर्माने की राशि छात्र फंड से नहीं वसूली जाए। उनका कहना है कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों से व्यक्तिगत स्तर पर वसूली की जानी चाहिए।इसके अलावा छात्रों ने कुलपति से मिलने गए छात्र-छात्राओं के साथ कथित मारपीट के मामले में सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्र प्रतिनिधियों ने अपने खिलाफ गठित कमेटियों और जारी नोटिस को भी वापस लेने की मांग की है।ALSO READ : बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयनपरिसर में पेड़ों की जियो-टैगिंग की मांगछात्रों ने बीएचयू परिसर के सभी पेड़ों का ट्री सेंसस कराने, उनकी जियो-टैगिंग करने और पेड़ों की निगरानी के लिए ‘ट्री मॉनिटरिंग समिति’ गठित करने की मांग भी रखी।छात्रों का कहना है कि परिसर में पर्यावरण से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे।
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
बीएचयू के छात्र दुर्गेश यादव का ‘सा रे गा मा पा 2026’ में हुआ चयन
वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन विभाग के छात्र दुर्गेश यादव का ज़ी टीवी के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा 2026’ के लिए चयन हुआ है। शो का प्रसारण 19 सितंबर 2026 से ज़ी टीवी पर शुरू हो चुका है।उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के महलीपुर गांव निवासी दुर्गेश यादव, श्री इंद्रजीत यादव और श्रीमती कौशिल्या देवी के पुत्र हैं। उन्होंने बीएचयू से वर्ष 2020-23 में बीपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) और 2023-25 में एमपीए (गायन-उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत) की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह संगीत एवं मंच कला संकाय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप कर रहे हैं।दुर्गेश यादव ने पं. गिरजा शंकर त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। शास्त्रीय संगीत की इसी पृष्ठभूमि के साथ उन्होंने गायन के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।उनके ‘सा रे गा मा पा 2026’ में चयन पर संगीत एवं मंच कला संकाय की संकाय प्रमुख एवं गायन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता पंडित, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन इंटर्नशिप के समन्वयक प्रो. राम शंकर, प्रो. ज्ञानेश चंद्र पांडेय सहित अन्य संकाय सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।ALSO READ : बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंकबीएचयू से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लोकप्रिय गायन रियलिटी शो में चयन होने से विश्वविद्यालय के संगीत एवं मंच कला संकाय में भी उत्साह का माहौल है।
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
बेनियाबाग से हड़हा सराय तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, दुकानदारों से नोकझोंक
वाराणसी : बेनियाबाग चौराहे से हड़हा सराय मार्केट तक सोमवार को नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. टीम ने सड़क पर दुकान लगाकर और अन्य तरीकों से किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को कब्जामुक्त कराया. कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों की प्रवर्तन टीम से नोकझोंक भी हुई, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल के चलते स्थिति नियंत्रित रही.अभियान के दौरान सड़क पर दुकान लगाकर रखा गया सामान नगर निगम की टीम ने वाहनों में लादकर हटाया. सड़क किनारे गिट्टी, बालू और ईंट रखकर बिक्री किए जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था. इसके अलावा सड़क पर अवैध रूप से ट्रांसपोर्ट गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायत भी सामने आई थी. नगर निगम की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पार्षद इंद्रेश सिंह ने बताया कि बेनियाबाग क्षेत्र में सड़क जाम और अतिक्रमण की शिकायतों के बाद यह अभियान चलाया गया.ALSO READ : सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, बोले डीएम- किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाएउन्होंने कहा कि सड़क पर कब्जे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी. अतिक्रमण हटने से यातायात सुगम होगा और स्थानीय लोगों को अपने घरों तकपहुंचने में भी सुविधा मिलेगी. पार्षद ने कहा कि हड़हा सराय मार्केट तक आवागमन सुचारु रहने से व्यापारिक गतिविधियों को भी सुविधा मिलेगी और ग्राहकों को बाजार तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी. नगर निगम की प्रवर्तन टीम ने सड़क पर दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी.