चंद्रबाबू नायडू ने जनसंख्या पर दिये बयान, गरमाई राजनीतिक सियासत

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने भारत की जनसंख्या को लेकर एक बड़ी चिंता व्यक्त की है. उन्होंन कहा कि, भारत की जनसंख्या में हद से ज्यादा बढ़ोतरी हो रही है और विदेशों में भारतीयों की सफलता वैश्विक प्रभुत्व की संभावना को दर्शाती है. लेकिन यह तभी संभव है जब पॉपुलेशन के रिप्लेसमेंट स्तर को बनाए रखा जाए. देखा जाए तो यहां किसी को भी बड़ी आबादी का लाभ नहीं मिल पा रहा है. जबकि अमेरिका में यह 8%, आकलन 25 और 50 है. इस बार देशों की जनसंख्या या तो घटेगी या फिर बढ़ेगी. यूएसए प्लस 98, चीन 11% कम होने जा रहा है और जर्मनी भी घट रहा है. ऐसे में बीते दिनों जनसंख्या को लेकर संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने कहा था कि, हर परिवार को तीन बच्चे पैदा करने चाहिए, उनकी ये बात काफी हद महत्वपूर्ण है.

कम जनसंख्या समाधान नहीं बल्कि एक समस्या"
सीएम नायडू ने अपने बयानों में कहा कि, भारत ही एक ऐसा देश है, जो इस दौरान 148 फीसदी जोड़ने जा रहा है. हम बहुत भाग्यशाली हैं. बता दें, जापान 146 पर है, जनसंख्या मामले में यूके भी काफी हद तक घटने लगा है. यदि आप इन सभी देशों को देखेंगे तो पाएंगे कि आज की तारीख में इस संबंध में उम्र बढ़ने और घटती जनसंख्या की एक बड़ी समस्या बनकर उभरी है. जानकारी के मुताबिक, अभी दूसरे देशों में चार से पांच करोड़ लोग भारतीय रहते हैं. दूसरे देशों में रहने वाले भारतीयों की प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक होती है. यहां तक कि अमेरिका में कोई भी पॉश इलाका है, यहां की औसत आय 55 हजार से 60000 डॉलर है, जबकि भारतीयों की औसत आय 130000 डॉलर है, जो दोगुनी से भी काफी अधिक है.

नायडू ने घटती जनसंख्या पर दी राय
इन सभी को देखते हुए मुख्यमंत्री नायडू ने खुद घटती जनसंख्या को लेकर ये बात कह दी कि, हम अब धीरे-धीरे रिप्लेसमेंट लेवल को पार कर रहे हैं. क्योंकि यही हमारी संस्कृति है. यदि हम सब मिलकर 2047 तक या 2047 शताब्दियों से आगे की जनसंख्या पर फोकस करे तो काफी बेहतर होने के साथ-साथ भारत का यह जबरदस्त समय है, जो वैश्विक परिदृश्य पर होने जा रहा है उस पर कोई भी हावी नहीं हो सकता है.



