Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

राज कुंद्रा पर मेहरबान कोर्ट, बिटकॉइन स्कैम मामले में मिली जमानत

राज कुंद्रा पर मेहरबान कोर्ट, बिटकॉइन स्कैम मामले में मिली जमानत
Feb 20, 2026, 01:20 PM
|
Posted By Preeti Kumari

बिजनेसमैन से एक्टर बने राज कुंद्रा काफी लंबे समय से 150 करोड़ रुपयों के बिटकॉइन स्कैम मामलों को लेकर सुर्खियों में चल रहे थे. धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत विशेष न्यायालय ने राज कुंद्रा को आज शुक्रवार को जमानत दे दी है. साथ ही इस मामले में जांच की जा रही है. बॉलीवुड की अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के वकील प्रशांत पाटिल ने अदालत को बताया कि जांच के दौरान उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया था, इसलिए अब उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरा भी आवश्यकता नहीं है. पाटिल ने अदालत को यह भी बताया कि उन्होंने जांचकर्ताओं के साथ सहयोग किया है और जांच के सिलसिले में 2021 से अब तक छह बार ईडी कार्यालय जा चुके हैं, सभी दस्तावेज भी ईडी के पास हैं.


j


अदालत ने इन्हीं आधारों पर विचार करते हुए कुंद्रा को जमानत दे दी हैं. हालांकि, उनकी जमानत की शर्तों का विवरण अभी उपलब्ध नहीं कराया गया है, उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 91 और दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 88 के तहत जमानत दी गई है. इस प्रावधान के तहत, कोर्ट को यह सुनिश्चित करने के लिए मुआवज़ा लेने का अधिकार है कि आरोपी आगे की कार्यवाही के दौरान अदालत में जरूर उपस्थित रहे.


t


कुंद्रा को लेकर ईडी ने कही बड़ी बात


दरअसल, एक्टर शिल्पा के पति राज कुंद्रा के खिलाफ बीते साल सितंबर के महीने में ईडी ने 150 करोड़ रुपयों के बिटकॉइन मामले में एक चार्जशीट दाखिल की थी, इसी सिलसिले में ईडी के मुताबकि, कुंद्रा के पास 285 बिटकॉइन हैं, जिनकी वर्तमान कीमत 150.47 करोड़ रुपये है, ये बिटकॉइन उन्हें क्रिप्टो घोटाले के सरगना अमित भारद्वाज से मिले थे, हाल ही में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया.


आरोप पत्र में कहा गया है कि कुंद्रा ने जानबूझकर बिटकॉइन वॉलेट पते आदि सहित महत्वपूर्ण सबूत छिपाए और भारद्वाज से प्राप्त बिटकॉइन वापस नहीं किए. जांच एजेंसी ने कहा था कि कुंद्रा अपराध की कमाई (बिटकॉइन) पर अपना कब्जा बनाए हुए हैं और उसका इस्तेमाल कर रहे हैं. ईडी ने आगे कहा था कि उन्होंने आपराधिक गतिविधियों से प्राप्त धन के स्रोत को छिपाने के लिए अपनी अभिनेत्री पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ बाजार दर से काफी कम दर पर वास्तविक लेनदेन किया.


u


आरोप पत्र में ईडी का बड़ा दावा


ईडी ने अपने आरोप पत्र में साफ शब्दों में ये दावा किया है कि, इस प्रकार उन्होंने अपराध की कमाई को छिपाकर और उसे बेदाग दिखाकर पीएमएलए के तहत कार्यवाही को विफल करने का प्रयास किया. इसलिए, यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि समझौता वास्तव में राज कुंद्रा और अमित भारद्वाज (उनके पिता महेंद्र भारद्वाज) के बीच हुआ था और कुंद्रा द्वारा दिया गया यह तर्क कि उन्होंने केवल मध्यस्थ की भूमिका निभाई, मान्य नहीं है, अब इसी मामले में राज कुंद्रा का 20 फरवरी 2026 को जमानत मिली है. बिजनेसमैन से एक्टर बने राज कुंद्रा अक्सर ही विवादों में घिरे रहते हैं. साल 2021 में राज कुंद्रा को पॉर्नोग्राफी प्रोडक्शन मामले में भी जेल जाना पड़ा था. राज कुंद्रा को पुलिस ने 19 जुलाई 2021 को गिरफ्तार किया था और उसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था. राज कुंद्रा ने मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में करीब 63 दिनों तक रहना पड़ा था. इसके बाद उन्हें 20 सितंबर 2021 को जमानत मिली थी. अब 150 करोड़ रुपयों बिटकॉइन के मामले में सुर्खियां बटोर रहे हैं.

वाराणसी की इस परियोजना की डेडलाइन 15 अगस्‍त, यातायात और पर्यटन को मिलेगा लाभ
वाराणसी की इस परियोजना की डेडलाइन 15 अगस्‍त, यातायात और पर्यटन को मिलेगा लाभ
वाराणसी : शहर की राेपवे परियोजना को जल्‍द ही पंख लगने वाले हैं. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में इस संबंध में बैठक कर इस बात के संकेत दिए. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स से जुड़ी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक रहा तो 15 अगस्त तक काशीवासियों को रोपवे की सौगात मिल सकती है. वहीं, सिग्नेचर ब्रिज का काम भी जल्द शुरू होगा. वी. उमाशंकर ने बताया कि काशी में बन रहा रोपवे प्रोजेक्ट देश की सबसे अनूठी परियोजनाओं में से एक है और अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. उन्होंने कहा कि इस परियोजना में शुरुआत में कुछ तकनीकी और संरचनात्मक चुनौतियां आई थीं, लेकिन अब अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है. रोपवे के तीनों स्टेशनों का निर्माण लगभग पूर्ण हो गया है.उन्होंने जानकारी दी कि गोदौलिया और गिरजाघर स्टेशन के बीच रोप पुलिंग का कार्य 10 मई से शुरू किया जाएगा, जिसे पूरा होने में लगभग 15 से 20 दिन का समय लगेगा. इसके बाद जुलाई माह से टेस्टिंग का काम शुरू होगा और यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो 15 अगस्त तक काशीवासियों को रोपवे की सौगात मिल जाएगी.also read:वाराणसी में जबलपुर क्रूज हादसे को लेकर अलर्ट, गंगा में किए जा रहे सुरक्षा उपायसिग्नेचर ब्रिज के बारे में उन्होंने बताया कि बाढ़ के पानी के कारण कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही थीं, लेकिन दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) की नई तकनीक और उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से इन समस्याओं का समाधान कर लिया गया है.उन्होंने उम्मीद जताई कि सिग्नेचर ब्रिज का निर्माण कार्य सितंबर से अक्टूबर के बीच शुरू हो जाएगा. इसके अलावा गंगा रिवर रोड को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है. साथ ही वरुणा नदी के किनारे सड़क निर्माण की परियोजना भी प्रस्तावित है, जिससे शहर के यातायात और पर्यटन दोनों को लाभ मिलेगा.
वाराणसी में जबलपुर क्रूज हादसे को लेकर अलर्ट, गंगा में किए जा रहे सुरक्षा उपाय
वाराणसी में जबलपुर क्रूज हादसे को लेकर अलर्ट, गंगा में किए जा रहे सुरक्षा उपाय
वाराणसी : जबलपुर क्रूज हादसे को लेकर गंगा घाटों पर हाई अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं ताकि असमय हादसों में लोगों की जान बचाई जा सके. इसके लिए खतरनाक 19 घाटों पर फ्लोटिंग बैरिकेडिंग के साथ ही सेफ्टी नेट की व्यवस्था की जा रही है. 11 घाटों पर जाल और फ्लोटिंग बैरिकेडिंग स्थापित हो चुके हैं, जबकि 7 अन्य घाटों पर सुरक्षा संबंधी तैयारियां अंतिम चरण में हैं. नौ घाटों पर वॉच टावर और आठ घाटों पर फ्लोटिंग जेटी लगाने की तैयारियां भी चल रही हैं. मई से जुलाई तक गंगा घाटों पर डूबकर मरने वालों की संख्या काफी बढ़ जाती है.देश भर से काशी दर्शन और गंगा घाट पर घूमने आने वाले पर्यटकों के नहाने के दौरान डूबने की घटनाएं सामने आती रहती हैं. इन घटनाओं पर लगाम लगाने की दिशा में जल पुलिस काम कर रही है. खतरनाक घाटों को चिन्हित किया गया है. साइनेज, फ्लोटिंग बैरिकेडिंग, जाल, वॉच टावर समेत अन्य सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं. नमो घाट से रविदास घाट तक लगभग नौ किलोमीटर के दायरे में हर महीने डूबने की घटनाएं होती हैं. नया स्पॉट डोमरी गांव के सामने चिन्हित हुआ है, जहां दो माह में चार लोगों की मौत हो चुकी है.इन घाटों पर लग रहे हैं वॉच टावरतुलसी घाट, अस्सी घाट के बीच, शीतला घाट-अहिल्याबाई घाट के बीच, हनुमान घाट-शिवाला घाट के बीच, जानकी घाट, केदार घाट, मीर घाट, ललिता घाट, सिंधिया घाट, गाय घाट.ALSO READ : महिला से मंगलसूत्र छीनने के मामले का खुलासा, आरोपी माल समेत गिरफ्तार...फ्लोटिंग बैरिकेडिंग व जाल की व्यवस्थाअस्सी घाट, तुलसी घाट, जानकी घाट, केदार घाट, हनुमान घाट, प्रह्लाद घाट, चौसट्ठी घाट, अहिल्याबाई घाट, शीतला घाट, प्रयाग घाट, दशाश्वमेध घाट, मीर घाट, सिंधिया घाट, पंचगंगा घाट, गाय घाट, त्रिलोचन घाट, रानी घाट, राजघाट व रामनगर बलुआ घाट.इन घाटों पर लग रही फ्लोटिंग जेटी : तुलसी घाट, जानकी घाट, शिवाला घाट-हनुमान घाट, चौसट्ठी घाट, मीर घाट, अहिल्याबाई घाट, प्रयाग घाट, राजघाट.एक नजर इन घटनाओं परवर्ष 2022 में 37 लोगों की मौतवर्ष 2023 में 46 लोगों की मौतवर्ष 2024 में 37 लोगों की मौतवर्ष 2025 में 32 लोगों की मौतसुरक्षा मानकों की लापरवाही पर कई नावें सीजगंगा घाटों पर सुरक्षा और बचाव को लेकर इंतजाम किए जा रहे हैं. शुक्रवार को गंगा में अभियान चलाकर नावों की जांच की गई. इस दौरान सुरक्षा मानकों समेत अन्‍य अनियमितताओं को लेकर दर्जन भर नावों को सीज किया गया है. एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि फ्लोटिंग बैरिकेडिंग, सेफ्टी नेट, वॉच टावर, साइनेज समेत अन्य सुरक्षा तैयारियां की जा रही हैं.
महिला से मंगलसूत्र छीनने के मामले का खुलासा, आरोपी माल समेत गिरफ्तार...
महिला से मंगलसूत्र छीनने के मामले का खुलासा, आरोपी माल समेत गिरफ्तार...
वाराणसी : शिवपुर थाना क्षेत्र में महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने की घटना का पुलिस ने एक सप्‍ताह बाद खुलासा किया है. स्नेचिंग करने वाले की पहचान अरविंद पाल (24) निवासी होलापुर, शिवपुर के तौर पर हुई. आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार की शाम काशीराम आवास के आगे पुलिया के पास से गिरफ्तार किया. उसके पास से मंगलसूत्र बरामद हुआ है. 24 अप्रैल को छतरीपुर की गायत्री धाम कॉलोनी फेज-1 निवासी चंदगीराम यादव ने थाना शिवपुर में तहरीर दी थी.बताया कि उनकी पत्नी आशा यादव बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रही थीं, तभी घर के पास पीछे से बाइक सवार एक बदमाश ने झपट्टा मारकर गले से मंगलसूत्र छीन लिया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 24 अप्रैल की शाम महिला को रोककर मंगलसूत्र छीना था.विरोध करने पर उसने महिला को धमकाया और फिर मंगलसूत्र लेकर भाग गया. वह लूटे गए मंगलसूत्र को बेचने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया. थाना प्रभारी अजीत वर्मा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया.ALSO READ : कफ सिरप प्रकरण में शुभम समेत नौ आरोपियों पर गैंगस्‍टर, भोला प्रसाद गैंग लीडर घोषित...दरवाजे पर बैठी महिला से चेन छीनने की कोशिशवाराणसी मिर्जामुराद क्षेत्र के कल्लीपुर गांव में शुक्रवार शाम मंजू देवी घर के बाहर बैठी थीं तभी उनके गले से उचक्के ने चेन छीनने की कोशिश की. छीनाझपटी के दौरान चेन टूट कर जमीन पर गिर गई, जबकि आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला. मलाड ईस्ट मुंबई निवासी मंजू देवी (55) एक सप्ताह पहले अपने मायके कल्लीपुर आई थीं. वह घर के दरवाजे पर बैठी थीं. इस दौरान घटना हुई. सूचना के बाद डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की निशानदेही पर एक संदिग्ध को पकड़ लिया. थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.