Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

बीएचयू में दैनिक वेतन भोगी एवं संविदा कर्मियों ने दिया धरना , सामने आई यह वजह

बीएचयू में दैनिक वेतन भोगी एवं संविदा कर्मियों ने दिया धरना , सामने आई यह वजह
Apr 08, 2026, 12:22 PM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने आज अपने लंबित मांगों को लेकर केंद्रीय कार्यालय के समक्ष जोरदार धरना प्रदर्शन किया. कर्मचारियों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा वर्षों से किए जा रहे उनके शोषण और अनदेखी ने अब उन्हें सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया है.


धरने पर बैठे कर्मचारियों ने मांग की कि उन्हें स्थायी किया जाए, आउटसोर्सिंग की प्रथा को तुरंत समाप्त किया जाए और होने वाली जूनियर क्लर्क की परीक्षा की स्थगित किया जाए . उनका कहना है कि यदि प्रशासन इन बुनियादी मांगों पर ठोस आश्वासन दे दे, तो धरना तत्काल समाप्त किया जा सकता है.


प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि वे पिछले 20 से 25 वर्षों से विश्वविद्यालय में लगातार कार्यरत हैं. कई कर्मचारी तो इससे भी अधिक वर्षों से सेवा दे रहे हैं. इसके बावजूद 2019 में विश्वविद्यालय द्वारा कराई गई भर्ती परीक्षा के चलते नए कर्मचारियों को ऊंचे पद और अधिक वेतन दिया गया, जबकि वर्षों से सेवा दे रहे पुराने कर्मचारियों को न तो पदोन्नति मिली और न ही वेतन वृद्धि.


कर्मचारियों का आरोप है कि इतने लंबे समय तक काम करने के बावजूद उनके वेतन में केवल 10 से 50 रुपये तक ही बढ़ोतरी की गई है, जो उनके अनुसार बेहद अपमानजनक है. वहीं नए आने वाले कर्मचारियों को न केवल इनसे अधिक वेतन दिया जा रहा है बल्कि कई मामलों में वे अनुभवहीन और कम सक्षम भी साबित हो रहे हैं.


ALSO READ:निजी विद्यालयों की मनमानी का विरोध, शोषण को लेकर सपाइयों ने सौंपा ज्ञापन



अनुभव की अनदेखी और रोजगार सुरक्षा को लेकर कर्मचारियों में लगातार चिंता बढ़ती जा रही है. उनका कहना है कि अगर भर्ती प्रणाली इसी तरह चलती रही तो पुराने कर्मचारियों का भविष्य पूरी तरह असुरक्षित हो जाएगा.


धरने पर मौजूद कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता और होने वाली जूनियर क्लर्क की परीक्षा को स्थगित नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

आग लगने से जलनिगम की पाइप जलकर राख, फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पाया काबू
आग लगने से जलनिगम की पाइप जलकर राख, फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पाया काबू
Jal Nigam's pipe burnt to ashes due to fire, fire brigade personnel brought it under control.वाराणसी: बड़ागांव थाना क्षेत्र में अनेई स्थित तुलसी दास इंटर कालेज के खेल मैदान में आज जल निगम की रिलायंस की काली पाइप में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. घर घर पेयजल योजना के तहत जल निगम विभाग ने पिछले कई वर्षों से वहां पाइप इकट्ठा कर रखी थी, जिसमें रहस्‍यमय परिस्थितयों में आग लग गई. अग्निकांड के संदर्भ में ग्रामीणों ने बताया कि तुलसी दास इंटर कालेज के पास स्थित खाली जमीन पर, जहां इंटर कालेज के बच्चे खेलते हैं, जल निगम के कार्य में प्रयोग होने वाली पाइप में अचानक आग लग गई. इस आग से जल जीवन मिशन योजना के लिए प्रयोग में आने वाली लाखों रुपए की पाइप जलकर राख हो गई.कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर लगभग एक बजे के करीब उन्होंने पाइप में आग की लपटें देखीं और तुरंत स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचित किया. घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और आग बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन पानी खत्म होने के कारण वे आग पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं कर पाए. पाइप जलती रही, जबकि ग्रामीणों और जल निगम कर्मियों की मदद से पाइप के कुछ हिस्से को अलग कर दिया गया, जिससे वे जलने से बच गए.मौके पर मौजूद चौकी प्रभारी साधोगंज, अविनाश सिंह ने बताया कि संभवतः पाइप के ऊपर से गुजर रहे तार से चिंगारी निकलने के कारण आग लगी होगी, लेकिन घटना की स्पष्ट जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है. वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि जल निगम के कार्य के लिए जो पाइप यहाँ आई थी, वह पिछले कई महीनों से रखी हुई थी. यदि इसका समय पर उपयोग किया गया होता, तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती.Also Read: प्रदेश अध्‍यक्ष अजय राय ने केंद्र पर किया सियासी तंज, पीएम मोदी को दी ये चुनौतीदोपहर बाद तक दोनों फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ पानी लेकर नहीं आ पाईं और आग धीरे-धीरे अपने आप ही कम होने लगी है, लेकिन पूरी तरह से बुझी नहीं है. बीच-बीच में हवा चलने से आग एक विशाल चिंगारी बन जाती है. आग इतनी विकराल थी कि क्षेत्र के लगभग 10 किलोमीटर दूर तक आसमान में काले धुएँ का गुब्बारा दिखाई दे रहा था.https://www.youtube.com/watch?v=rHb2-wdS1Fk
प्रदेश अध्‍यक्ष अजय राय ने केंद्र पर किया सियासी तंज, पीएम मोदी को दी ये चुनौती
प्रदेश अध्‍यक्ष अजय राय ने केंद्र पर किया सियासी तंज, पीएम मोदी को दी ये चुनौती
वाराणसी: पीएम नरेंद्र मोदी के काशी आगमन को लेकर सियासत गरमा गई है. कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय राय ने आज बुधवार को अपनी पत्‍नी संग प्रेस वार्ता कर सत्‍ता को करारा संदेश और इसे ‘नारी सम्मान’ का उदाहरण बताया. इस दौरान उन्‍होंने नारी शक्ति वंदन संविधान संशोधन विधेयक को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. कहा कि महिलाओं के सम्मान की बात केवल कानून बनाने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि यह समाज और नेतृत्व के व्यवहार में भी दिखाई देनी चाहिए.काशी दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्रीअजय राय ने कहा कि 28 तारीख को प्रस्तावित काशी दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री यदि सच में नारी सम्मान का संदेश देना चाहते हैं, तो उन्हें अपनी पत्नी के साथ काशी आकर दर्शन-पूजन करना चाहिए. इससे समाज में एक सकारात्मक और मजबूत संदेश जाएगा. उन्होंने आगे कहा, “जब तक पत्नी का सम्मान नहीं होगा, तब तक देश का सम्मान भी नहीं हो सकता.” अजय राय ने जोर देकर कहा कि नारी शक्ति वंदन विधेयक का उद्देश्य तभी सार्थक होगा, जब महिलाओं को केवल राजनीतिक प्रतिनिधित्व ही नहीं, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर भी बराबरी और सम्मान मिले.Also Read: महिला आरक्षण पर जनाक्रोश, भाजपा महिला माेर्चा ने निकाली पदयात्राइस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं के मुद्दों पर वास्तविक संवेदनशीलता दिखाने की जरूरत है. प्रेस वार्ता में उनकी पत्नी की मौजूदगी को भी उन्होंने इसी संदेश से जोड़ा कि नारी सम्मान की शुरुआत घर से होती है और तभी वह पूरे देश में प्रभावी रूप से स्थापित हो सकता है. प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “नारी वंदन” लिखे पोस्टर भी प्रदर्शित किए, जिनमें जसोदा बेन की तस्वीर लगाई गई थी. अजय राय ने तंज कसते हुए कहा कि यदि प्रधानमंत्री अपनी पत्नी को साथ नहीं लाते हैं, तो उनकी महिला सशक्तिकरण की बातें केवल “दिखावा और ड्रामेबाजी” मानी जाएंगी.https://www.youtube.com/watch?v=rHb2-wdS1Fk
महिला आरक्षण पर जनाक्रोश, भाजपा महिला माेर्चा ने निकाली पदयात्रा
महिला आरक्षण पर जनाक्रोश, भाजपा महिला माेर्चा ने निकाली पदयात्रा
Public anger over women's reservation; BJP Mahila Morcha takes out a marchवाराणसी: महिला आरक्षण को लेकर सियासी संग्राम छिड गया है. इसको लेकर भाजपा ने लाइन खिंची है तो वहीं विपक्ष की भी बिसात बिछ गई है. इसी क्रम में बुधवार को शहर में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए विपक्षी दलों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया. नई सड़क क्षेत्र से शुरू हुई जन आक्रोश पदयात्रा लहुराबीर चौराहे तक पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस और सपा के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराया.प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक को आगे बढ़ाने में विपक्ष बाधा उत्पन्न कर रहा है. पदयात्रा में शामिल महिलाओं ने कहा कि यह विधेयक महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में अधिक अवसर देने के उद्देश्य से लाया गया है और इसमें देरी से व्यापक स्तर पर नुकसान हो सकता है. भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय पदाधिकारी पूजा दीक्षित ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका निराशाजनक रही है. उनके अनुसार, जब महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने का अवसर सामने आया, तब कुछ दलों ने समर्थन नहीं दिया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल केवल सीमित दायरे में ही महिलाओं को आगे बढ़ाने की बात करते हैं.Also Read: सीजफायर बढ़ाने पर अमेरिका पर बौखलाया ईरान, दी ये चेतावनी सैकड़ों महिलाओं ने रैली निकालकर कहा - "ये बिल महिलाओं के हक के लिए है, इसे रोकना गुनाह है." रैली में नारे गूंजे - "महिलाओं को दें सम्मान, आरक्षण बिल पास करो जल्द." कार्यकर्ताओं ने कहा कि विपक्ष की देरी से लाखों महिलाओं का भविष्य अधर में लटक गया है. कांग्रेस ओर सपा पर जमकर निशाना साधते हुए पूजा दीक्षित ने कहा कि ये पार्टियां सिर्फ अपने घर के बहन बेटियों काे आगे बढ़ाना चाहती हैं.विपक्ष का पुतला दहनकार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रतीकात्मक विरोध के रूप में विपक्ष का पुतला दहन किया. भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक को ऐतिहासिक बताया. उनका कहना है कि यह पहल लंबे समय से लंबित थी और इसके माध्यम से संसद एवं विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सकती है.प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने संकेत दिया कि इस मुद्दे को लेकर आगे भी विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया जाएगा, ताकि जनसमर्थन जुटाया जा सके और विधेयक को पारित कराने का दबाव बनाया जा सके.https://www.youtube.com/watch?v=rHb2-wdS1Fk