Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

नाव पर इफ्तार मामले में साझा संस्कृति मंच ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, सामने आई यह वजह

नाव पर इफ्तार मामले में साझा संस्कृति मंच ने  पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, सामने आई यह वजह
Mar 24, 2026, 09:26 AM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: गंगा नदी में चल रही नाव पर इफ्तार प्रकरण को लेकर साझा संस्कृति मंच की ओर से मंगलवार को पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन पत्र सौंपा गया. शहर के अमन सौहार्द को कायम रखने के लिए बुद्धिजीवी नागरिक समुदाय की ओर से एक जरुरी पहल की गई. ज्ञापन सौंपने वाले लोगों ने अपर पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी को बताया कि नाव पर इफ्तार से जुड़े प्रकरण में एक वायरल वीडियो के आधार पर 14 युवकों की गिरफ्तारी, उन पर कठोर धाराएँ लगाकर न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की कार्रवाई के मुद्दे पर मुस्लिम समुदाय के मन में भय का माहौल है.


t


पुलिस ने शुरू की जांच


प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन देने के बाद कहा कि कार्यवाही की जांच, विधिक नैतिकता और व्यापक प्रक्रिया की वस्तु है और अपनी जगह जायज है. लेकिन उसी समय मीडिया ट्रायल और धर्म विशेष से जुड़े प्रतीकों पर सोशल मीडिया से लेकर तमाम सार्वजनिक मंचों पर अपमानजनक बातें हो रही हैं जो कि समाज के सौहार्द और व्यवस्था को चोट पंहुचा रही है.


h


ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे डॉ आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि अल्पसंख्यको के साथ ऐसी कार्रवाई की बढ़ती लिस्‍ट बनारस के गंगा जमुनी तहज़ीब से जुडी पहचान को नुकसान पंहुचा रही है. पूर्व में दशाश्वमेध पर आरती स्थल के निकट एक मुस्लिम युवक के साथ मारपीट, बजरडीहा क्षेत्र में बल्ब तोड़ने के मामले में नाबालिग़ लड़कों को पत्थरबाज़ बतलाना और जेल भेजना आदि घटनाएं चिंता बढ़ाने वाली हैं.


यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार बाइक सवार बिजली के खंभे से टकराया, मौके पर सेल्‍समैन की मौत


बहुजन मोर्चा के डॉ अनुप श्रमिक ने कहा कि मदनपुरा क्षेत्र के ये चौदह लड़के जो नाव पर इफ्तार कर रहे थे ,इन्होने खुद ही वीडियो बनाया और सोशल मिडिया पर पोस्ट किया. उक्त वीडियो में नाव पर मल्लाह के साथ किसी तरह का तनाव नहीं दिख रहा है , जबकि पुलिस का कहना है कि उक्त लड़को ने नाव को जबरदस्ती ले गए थे. बनारस में मल्लाह समुदाय घाट पर सपरिवार और सशक्त तरह से नाव का संचालन करते है , किसी के लिए नाव को जबरन ले जाना और नाविक का अपहरण करना एकदम से अव्यवहारिक बात है.


uiop


साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश


किसान नेता रामजनम ने बताया कि नदी में कोई चीज फेंकने का दृश्य वीडियो में दिखाई नहीं दे रहा है. जेल गए लड़को के परिजन सामान्य और कमजोर आर्थिक वर्ग के भी हैं. दो लड़के तो ऐसे है जिनके पिता नहीं हैं और उनके परिवार की आजीविका इन्ही लड़को पर निर्भर है. साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की संगीन धारा में मुकदमा कायम करने और जेल भेजे जाने पर प्रशासन को पुनर्विचार करना चाहिए. गाँधीवादी नेता जागृति राही ने कहा कि वाराणसी की पहचान उसकी साझी संस्कृति और आपसी भाईचारे से है. ऐसे में त्योहारों के समय किसी भी प्रकार की एकतरफा या असंतुलित कार्यवाही सामाजिक सद्भाव को प्रभावित कर सकती है.


g


ज्ञापन में उठाई मांग


नाव पर इफ्तार प्रकरण सहित सभी संबंधित मामलों में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं तथ्यों पर आधारित जांच सुनिश्चित की जाए. यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी समुदाय के साथ भेदभावपूर्ण या चयनात्मक कार्यवाही न हो. कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु संतुलित, संवेदनशील एवं निष्पक्ष प्रशासनिक दृष्टिकोण अपनाया जाए. पुलिस अधिकारी ने उक्त बातें धैर्यपूर्वक सुनी और न्याय का आश्वासन दिया. ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से डॉ आनंद प्रकाश तिवारी , संजीव सिंह , डॉ अनूप श्रमिक , जागृती राही , रामजनम यादव, गगन प्रकाश यादव , जुबैर आदिल , ऐड राजेश यादव , धनञ्जय, ऐड प्रेम प्रकाश यादव आदि शामिल रहे.

बेस किचन और अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार का औचक निरीक्षण, खराब मशीनें तत्काल ठीक कराने के निर्देश
बेस किचन और अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार का औचक निरीक्षण, खराब मशीनें तत्काल ठीक कराने के निर्देश
वाराणसी : यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने रविवार को सिगरा स्थित आईआरसीटीसी बेस किचन और बनारस स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बेस किचन में तीन मशीनें अकार्यशील मिलने पर उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए।मंडल रेल प्रबंधक ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव के साथ अम्बुज होटल एंड रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित आईआरसीटीसी बेस किचन का निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन तैयार करने की प्रक्रिया, खाद्य सामग्री के भंडारण, पैकेजिंग, साफ-सफाई, स्वच्छता और भोजन बनाने में इस्तेमाल होने वाले पानी की गुणवत्ता की जांच की।निरीक्षण के दौरान पीएलएम मशीन, डो नीडिंग मशीन और एग्जॉस्ट मशीन अकार्यशील मिलीं। इस पर मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को मशीनों की खराबी तत्काल दूर कर उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने पेयजल की नियमित जांच, जल भंडारण टैंकों और पाइपलाइनों की नियमित सफाई तथा भोजन और पेयजल में निर्धारित मानकों के अनुरूप स्वच्छ पानी के इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया। साथ ही भोजन तैयार करने से लेकर पैकिंग तक प्रत्येक स्तर पर खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।ALSO READ : नशा मुक्ति अभियान में काव्य पाठ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्पइसके बाद मंडल रेल प्रबंधक ने बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या सात पर खड़ी 22589 बनारस–हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। पैंट्री मैनेजर को रेलवे द्वारा अनुमोदित ब्रांड की गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।प्लेटफॉर्म संख्या आठ पर आरती एंटरप्राइजेज द्वारा संचालित भोजनालय का भी निरीक्षण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने किचन की सफाई बनाए रखने और खाद्य सामग्री को सुरक्षित व व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए।मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने कहा कि यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकताओं में शामिल है। भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और इनकी नियमित निगरानी जारी रहेगी।
नशा मुक्ति अभियान में काव्य पाठ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
नशा मुक्ति अभियान में काव्य पाठ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
वाराणसी. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत रविवार को काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. राजमुनि एवं डॉ. अविनाश कुमार सिंह शामिल रहे। प्रतिभागियों ने काव्य पाठ के माध्यम से नशे से होने वाले सामाजिक और व्यक्तिगत नुकसान को सामने रखा। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के बाद परिणाम घोषित किए गए।प्रतियोगिता में हिंदी विभाग के शोधार्थी हनुमान राम ने प्रथम, शोधार्थी आकाश सिंह ने द्वितीय तथा हिंदी विभाग के स्नातक विद्यार्थी अंकुर कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।ALSO READ : बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और ज्ञानार्जन के प्रति सकारात्मक लगाव विकसित करने का आह्वान किया।विभागाध्यक्ष प्रो. राजमुनि ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...
बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...
वाराणसी. गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बाद बाढ़ प्रभावित और तटीय इलाकों में संक्रामक बीमारियों के खतरे को देखते हुए नगर निगम ने विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रविवार को कोनिया वार्ड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल निकासी, सफाई, फागिंग और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव में तेजी लाने के निर्देश दिए।नगर आयुक्त ने कोनिया वार्ड स्थित बैतरणी कुंड और धोबी घाट क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने बैतरणी कुंड के तत्काल सुंदरीकरण के साथ पूरे परिसर की गहन सफाई कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर जलभराव वाले स्थानों पर पंप लगाकर पानी की निकासी कराई जाए।उन्होंने सीवर लाइनों की तत्काल सफाई कराने तथा मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए नियमित फागिंग और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए, ताकि रात में स्थानीय लोगों को परेशानी न हो।नगर निगम प्रशासन का कहना है कि बाढ़ के बाद जलभराव और गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों तथा मच्छरजनित रोगों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में प्रभावित इलाकों में सफाई और जल निकासी व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।ALSO READ :नैन्सी और वंशिका की जोड़ी ने दिखाया शानदार खेल, वाराणसी सेमीफाइनल मेंनिरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद अमर देव, जोनल अधिकारी पवन कुमार, अवर अभियंता (सामान्य) सुखपाल, स्वास्थ्य निरीक्षक पवन श्रीवास्तव और आलोक विभाग के इंजीनियर हरीश मिश्रा समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।