Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

भारतीय रक्षा सचिव ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर किया ये बड़ा खुलासा

भारतीय रक्षा सचिव ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर किया ये बड़ा खुलासा
Aug 30, 2025, 12:45 PM
|
Posted By Preeti Kumari

Operation Vermilion: भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा देशभर से लेकर विदेशों में भी हो रही है. सेना के शौर्य की गूंज देश-विदेशों तक जा पहुंची है. इसी सिलसिले में भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि, ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सेना के हर एक सैनिक को पहले से विश्वास था कि वे अपने दुश्मनों पर भारी पड़ेंगे.



इसी विश्वास के चलते उन्होंने विश्वांस था कि हम दुश्मन पर भारी पड़ने वाले हैं. उन्होंने बताया कि, ऑपरेशन शुरू करने में कुछ मुश्किलें आईं लेकिन हर दिन स्थिति बेहतर होती गई. यहां तक कि उन्हें खुद वॉर रूम में जाने की अनुमति नहीं थी, इसके बावजूद भी उन्हें ऑपरेशन सिंदूर मिशन की सभी अपडेट मिलती रहती थी.



वॉर रूम में नहीं गया: रक्षा सचिव


भारतीय रक्षा सचिव राजेश सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर बताया कि, ऑपरेशन सिंदूर के बदले में दुश्मन का अगला कदम क्या होने वाला है हमें इस बात का भी अंदाजा था, जिसकी तैयारी हमारे सैनिकों ने पहले से ही कर रखी थी. यहीं कारण है कि हमारे वीर जवानों की समझदारी और उनके शौर्य के चलते आज कामयबा हुए ऑपरेशन सिंदूर की हर तरफ तारीफे हो रही हैं.



जाने कब हुआ पहलगाम आतंकी हमला


गौरतलब है कि, बीते 22 अप्रैल को सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था, अचानक से ये खबर आई की जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है. ये सुन हिर किसी का दिल दहल उठा था, जी हां, ये वो दिन था जब पहलगाम में घुमने आये कुछ पर्यटकों को निशाना बनाते हुए उनके धर्म पुछकर आतंकियों ने उन्हें जाने से मार दिया था. जिसके चलते देशभर में दहशत का माहौल बना हुआ था.



यह भी पढ़ें: मुश्किलों में डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ, अमेरिकी कोर्ट ने कह दी बड़ी बात


इसी आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत के सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर जैसे मिशन को तैयार किया और पाकिस्तान में बैठे आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उनके 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था. साथ ही तीनों आतंकियों को भी मौत के घाट उतार दिया था. जिसके चलते ऑपरेशन सिंदूर ने सफलता हासिल की थी.

वाराणसी में विकास कार्यों का शिलान्यास, महापौर ने दो बड़ी सीवर परियोजनाओं का किया शिलान्यास
वाराणसी में विकास कार्यों का शिलान्यास, महापौर ने दो बड़ी सीवर परियोजनाओं का किया शिलान्यास
वाराणसी: महापौर अशोक कुमार तिवारी ने रविवार को शहर के दो वार्डों में करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया।महापौर ने वार्ड संख्या 58 खजुरी स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी में 40.84 लाख रुपये की लागत से 360 मीटर लंबी सीवर लाइन बिछाने के कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को जल निकासी और सीवर जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।इसके साथ ही वार्ड संख्या 09 में कादम्बिनी लॉन के पास गेल द्वारा क्षतिग्रस्त हुई सीवर लाइन की मरम्मत कार्य का भी शुभारंभ किया गया। लगभग 89.61 लाख रुपये की लागत से होने वाला यह कार्य ट्रेंचलेस तकनीक से कराया जाएगा, जिससे सड़क को बिना खोदे सीवर लाइन की मरम्मत संभव हो सकेगी। नगर निगम के अनुसार आधुनिक तकनीक के उपयोग से आम जनता को कम असुविधा होगी और कार्य तेजी से पूरा किया जा सकेगा।ALSO READ: सिगरा पुलिस और एसओजी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो अवैध हुक्का बारों पर छापा, नशे की सामग्री बरामदशिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पार्षद, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सिगरा पुलिस और एसओजी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो अवैध हुक्का बारों पर छापा, नशे की सामग्री बरामद
सिगरा पुलिस और एसओजी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो अवैध हुक्का बारों पर छापा, नशे की सामग्री बरामद
वाराणसी: कमिश्नरेट वाराणसी में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिगरा पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र में संचालित दो अवैध हुक्का बारों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान संचालकों समेत कुल 17 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि दो संचालक मौके से फरार हो गए.पुलिस आयुक्त के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में टीम ने पहला छापा पूर्णिका होटल के बेसमेंट में संचालित “लव बाइट हुक्का बार” पर मारा। पुलिस के अनुसार इसका संचालन अभिषेक सोनकर और अजीत बिन्द द्वारा किया जा रहा था। वहीं दूसरी कार्रवाई आकाशवाणी तिराहे के पास संचालित “लार्ड ऑफ शीशा” हुक्का बार पर की गई, जिसका संचालक नितेश विश्वकर्मा उर्फ बाबू बताया गया है.छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, हुक्का फ्लेवर और हुक्का उपकरण बरामद किए। पुलिस के पहुंचते ही अभिषेक सोनकर और अजीत बिन्द मौके से फरार हो गए, जबकि अन्य लोगों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है.ALSO READ: UPSC परीक्षा को लेकर वाराणसी में हाई अलर्ट...पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए लोगों के आपराधिक और अन्य रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। साथ ही फरार संचालकों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.
UPSC परीक्षा को लेकर वाराणसी में हाई अलर्ट...
UPSC परीक्षा को लेकर वाराणसी में हाई अलर्ट...
वाराणसी : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) प्रारम्भिक परीक्षा-2026 को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई. अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा ने संबंधित थाना प्रभारियों, यातायात पुलिस और अधीनस्थ अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया.आज 24 मई 2026 को आयोजित UPSC प्रारम्भिक परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हो रही है. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जा रही है. कमिश्नरेट वाराणसी क्षेत्र में कुल 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 16,121 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं.पुलिस अधिकारियों ने राजकीय विद्यालय मलदहिया-सिगरा, ए.ओ. मुस्लिम कॉलेज लल्लापुरा, जेपी मेहता इंटर कॉलेज कैंट और कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज नदेसर समेत कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, कतार प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई.अपर पुलिस आयुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़, अव्यवस्थित पार्किंग और जाम की स्थिति न बनने दी जाए. साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए.पुलिस प्रशासन ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों के साथ सौम्य और सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश दिए हैं. परीक्षा अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया है.ALSO READ:पॉक्सो समेत महिला अपराध मामले ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, सिर्फ 33 का निस्तारणकमिश्नरेट वाराणसी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि परीक्षा अवधि के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न कराई जा सके.