Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

इजरायली बंधकों की शुरू हुई रिहाई, गदगद हुए ट्रंप

इजरायली बंधकों की शुरू हुई रिहाई, गदगद हुए ट्रंप
Oct 13, 2025, 01:40 PM
|
Posted By Preeti Kumari

Israel Gaza Ceasefire: इजरायल और हमास के बीच दो साल से चल रहा युद्ध अब शांति विराम पर है, जिसे लेकर दोनों देशों के बीच सहमति भी बन चुकी है. ऐसे में हमास ने बंधक बनाए इजराइली लोगों को जल्द से जल्द रिहा करने की बात कही थी. जिसमें से वो केवल 20 लोगों को ही अपने कब्जे से रिहा करेगा. बीते 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल हमले में हमास ने 250 बंधकों को अगवा कर लिया था.


Y


इजरायली बंधकों की शुरू हुई रिहाई


आपको बता दें, आज सोमवार से इजरायली बंधकों की रिहाई शुरू हो चुकी है. 7 बंधकों के पहले बैच को र‍िहा भी कर दिया गया है. गाजा से 48 बंधकों की रिहाई की उम्मीद में सैकड़ों लोग सुबह से ही तेल अवीव के बंधक चौक पर इकट्ठा भी हो चुके है. बंधक और लापता परिवार मंच ने चौक पर लगाई गई स्क्रीन पर बंधकों की इजरायल वापसी का प्रसारण करने की योजना बनाई है.


YUR


एक रिपोर्ट के अनुसार, बंधकों के परिवारों को रात में ही दक्षिण की ओर रवाना कर दिया गया, परिवारों को गाजा सीमा के पास स्थित रीम सैन्य अड्डे पर पहुंचने के लिए कहा गया है. वहीं गाजा में हमास की कैद में अभी भी 48 इजरायली बंधक मौजूद हैं, जिनमें से 20 के जीवित होने की संभावना जताई जा रही है.


ी


"बीबी मुझे इतनी बार फ़ोन करती थीं"


ट्रंप ने अपने भाषण में अपने विशेष दूत स्टीव विटकॉफ, अपने सलाहकार और दामाद जेरेड कुशनर के साथ-साथ विदेश मंत्री मार्को रुबियो और युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ का भी धन्यवाद किया. इस दौरान उन्होंने कहा, "इस पर हमारे कुछ अविश्वसनीय रूप से अच्छे लोग काम कर रहे थे." इज़राइल की बात का जिक्र करते हुए, इसी के आगे ट्रंप ने कहा, "बीबी मुझे इतनी बार फ़ोन करती थीं" कि वे हथियार मांगते थे - "इतनी बार कि इज़राइल मज़बूत और शक्तिशाली बन गया... यही शांति का कारण बना."

वाराणसी में कैब चालक ने महिला यात्री से की छेड़खानी, केस दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी...
वाराणसी में कैब चालक ने महिला यात्री से की छेड़खानी, केस दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी...
वाराणसी : शहर में रैपिडो चालक द्वारा महिला यात्री के साथ छेड़खानी की असहज करने वाली घटना सामने आई है. पीड़‍िता ने बताया क‍ि दुस्साहसी चालक ने एक नहीं कई बार गंदे तरीके से उसके घुटने से ऊपर के हिस्से को छूने की कोशिश की, जिससे वह भयग्रस्‍त हो गई. दहशत में आई युवती ने राइड के बाद खुद को संभाला और आरोप‍ित कैब चालक के खिलाफ थाना भेलूपुर में मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जानकारी सामने आने के बाद पीड़ित महिला यात्री के पास उपलब्ध तथ्यों के जरिए कैब चालक की पहचान करने में जुट गई है, ताकि उसकी गिरफ्तारी की जा सके.पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित महिला ने बताया कि वह 24 मई को गुरुबाग से महाबीर मंदिर (अर्दली बाजार) के लिए कैब बुक की थी. चालक उनको गाड़ी में बैठाकर चलने के कुछ देर बाद ही छेड़खानी शुरू कर दी. पीड़िता ने तहरीर में बताया कि वह रैपिडो जैसे विशेष पहचान रखने वाली कंपनी के चालक की हरकत से असहज महसूस करने लगी. सहायक पुलिस आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया गया है. आरोपित चालक का ब्योरा रैपिडो कंपनी से मांगा गया है. घटनाक्रम में पुलिस जल्द ही आरोप‍ित की गिरफ्तारी करेगी.महिला ने अपनी तहरीर में यह भी उल्लेख किया कि जब वह गाड़ी में बैठी थी, तब चालक ने उसे असहज करने वाली हरकतें की. यह घटना उस समय हुई जब वह अपने गंतव्य की ओर जा रही थी. पीड़िता ने बताया कि चालक ने उसके घुटने से ऊपर के हिस्से को गलत तरीके से कई बार छूने की कोशिश की, जिससे वह अत्यंत भयभीत हो गई. इस घटना ने न केवल उसकी सुरक्षा को खतरे में डाला, बल्कि उसके मानसिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव डाला.ALSO READ : गंगा दशहरा के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में हुआ विशेष आयोजन…पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया और चालक की पहचान के लिए रैपिडो कंपनी से संपर्क किया. सहायक पुलिस आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं और पुलिस इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.
गंगा दशहरा के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में हुआ विशेष आयोजन…
गंगा दशहरा के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में हुआ विशेष आयोजन…
वाराणसी : गंगा दशहरा के पावन पर्व पर मंगलवार,26 मई को काशी विश्वनाथ धाम में धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला.ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी के शुभ अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की और से विभिन्न धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस दौरान मंदिर परिसर में पूजा- अर्चना ,वैदिक मंत्र उच्चारण और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया.सुबह के समय काशी विश्वनाथ के मंदिर के घाट पर मां गंगा की आरती की गई. इसके बाद श्रद्धा और रीति रिवाज के साथ मां गंगा का अभिषेक संपन्न हुआ वही धाम परिसर में स्थापित मां गंगा के प्रतिमा का भी विधिवत पूजा अर्चना किया गया. पूरे परिसर में श्रद्धा और भारती का माहौल बना रहा. जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा में शामिल हुए.धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा दशहरा वह पवित्र दिन माना जाता है जब मां गंगा भगवान शिव की जटाओं से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान, पूजा और आराधना करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है।ALSO READ : बिजली निजीकरण के विरोध में भिखारीपुर में गरजे बिजलीकर्मी, ऊर्जा प्रबंधन पर लगाया उत्पीड़न का आरोप.इस अवसर पर मंदिर न्यास के अधिकारी, कर्मचारी,और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मां गंगा और बाबा श्री काशी विश्वनाथ का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे धाम में धार्मिक उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।
बिजली निजीकरण के विरोध में भिखारीपुर में गरजे बिजलीकर्मी, ऊर्जा प्रबंधन पर लगाया उत्पीड़न का आरोप.
बिजली निजीकरण के विरोध में भिखारीपुर में गरजे बिजलीकर्मी, ऊर्जा प्रबंधन पर लगाया उत्पीड़न का आरोप.
वाराणसी: भिखारीपुर में स्थित प्रबंध निदेशक कार्यालय पर सोमवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के बैनर तले बिजलीकर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पूर्वांचल के बड़ी संख्या में कर्मचारी, अभियंता, जूनियर इंजीनियर, तकनीकी कर्मचारी और संविदाकर्मी शामिल हुए.बिजलीकर्मियों ने प्रदेश की विद्युत वितरण व्यवस्था के निजीकरण, ऊर्जा प्रबंधन की कथित कर्मचारी विरोधी नीतियों और उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कर्मचारी हितों की आवाज उठाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगातार स्थानांतरण, निलंबन, चार्जशीट और मानसिक दबाव जैसी कार्रवाई की जा रही है.संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार और ऊर्जा प्रबंधन लगातार विद्युत सेवाओं के निजीकरण की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं, जिसका असर न सिर्फ कर्मचारियों बल्कि आम उपभोक्ताओं पर भी पड़ेगा। वक्ताओं ने मांग की कि 03 दिसंबर 2022 को ऊर्जा मंत्री और शासन स्तर पर हुए लिखित समझौते को तत्काल लागू किया जाए.कर्मचारियों ने मार्च 2023 के आंदोलन के दौरान दर्ज एफआईआर, निलंबन, दूरस्थ स्थानांतरण और अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाइयों को वापस लेने की मांग भी उठाई। संघर्ष समिति ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक गतिविधियों में भाग लेने पर कर्मचारियों को निशाना बनाया जा रहा है.सभा में वक्ताओं ने मई 2025 में सेवा नियमों में किए गए संशोधन को “तानाशाहीपूर्ण” बताते हुए कहा कि बिना जांच और बिना सुनवाई सेवा से बर्खास्त करने का प्रावधान पूरी तरह कर्मचारी विरोधी है। इसके साथ ही फेशियल अटेंडेंस के नाम पर वेतन कटौती, विरोध सभाओं में भाग लेने पर स्थानांतरण, स्मार्ट मीटर लगाने और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने पर अभियंताओं से वसूली जैसे आदेशों को वापस लेने की मांग की गई.सभा को ई. जितेंद्र सिंह गुर्जर, ई. मायाशंकर तिवारी, महेंद्र राय, ओपी सिंह, प्रेमनाथ राय, चंद्रभूषण उपाध्याय समेत कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.ALSO READ: पंचकोशी यात्रा की तैयारियों का नगर आयुक्त ने लिया जायजा...