Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

काशी विद्यापीठः विज्ञान संकाय के छात्रों ने प्रदर्शन कर दिया धरना , मिला 15 दिनों में समाधान का आश्वासन

काशी विद्यापीठः विज्ञान संकाय के छात्रों ने प्रदर्शन कर दिया धरना , मिला 15 दिनों में समाधान का आश्वासन
Nov 13, 2025, 10:27 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसीः अपनी 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ के छात्र-छात्राओं ने मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए गुरुवार को जहां पूरे परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया वहीं विज्ञान संकाय परिसर में धरना दिया. चार घंटे तक चले शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन को विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कुलपति, कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, कुलानुशासक प्रो. केके. सिंह, सहायक कुलसचिव आनंद सिंह, अरिंदम श्रीवास्तव एवं संकाय अध्यक्ष डॉ. अखिलेश यादव सहित अन्य अधिकारियों ने 15 दिनों के भीतर समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर समाप्त कराया. इसके पूर्व छात्रों ने संकाय के मुख्य द्वार पर प्रतीकात्मक ताला लगाकर प्रशासन से तत्काल वार्ता की मांग की थी.

इसलिए बिफरे थे छात्र, रखी मांग

D


इसके पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी “हर्षित” के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने विज्ञान संकाय की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए बैठक की और फिर प्रदर्शन करते हुए परिसर में चक्रमण किया.

छात्रों द्वारा कहा गया कि यह आंदोलन किसी वर्ग विशेष के लिए नहीं, बल्कि सभी छात्रों के शैक्षणिक और बुनियादी अधिकारों के लिए है. उन्होंने मांग उठाई कि BCA छात्रों को केवल ट्रेनिंग नहीं बल्कि वास्तविक प्लेसमेंट सुविधा दी जाए, B.Sc. गणित के छात्रों से प्रैक्टिकल न होने पर ₹500 अतिरिक्त शुल्क न लिया जाए. कक्षाओं की संख्या बढ़ाई जाए ताकि नियमित पठन-पाठन हो सके. BCA एवं MCA छात्रों के लिए पुस्तकालय में विशेष अध्ययन सुविधा प्रदान की जाए. कंप्यूटर लैब में कम से कम 100 कंप्यूटरों की व्यवस्था की जाए.

qwr

इंटर्नशिप एवं कैंपस प्लेसमेंट के लिए नामी कंपनियों को आमंत्रित किया जाए, गर्ल्स कॉमन रूम को छात्राओं के लिए नियमित रूप से आरक्षित किया जाए. स्मार्ट क्लास व आधुनिक शिक्षण संसाधन की व्यवस्था की जाए. सफाई, वॉशरूम, पंखे, वॉटर कूलर व बेंचों की मरम्मत तत्काल कराई जाए. SC छात्रों से केवल ₹205 शुल्क ही लिया जाए एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को किस्तों में फीस जमा करने की सुविधा दी जाए. इसके अलावा भूगोल प्रयोगशाला में अतिरिक्त कुर्सियां व सीटें उपलब्ध कराई जाएं.

SC

क्या कहा छात्र नेता संग प्रशासन ने


इस मौके पर छात्र नेता आशुतोष तिवारी “हर्षित” ने कहा कि “चाहे छात्र SC, ST, OBC, General, हिन्दू, मुस्लिम, सिख या ईसाई समुदाय से हों, अगर उन्हें कोई समस्या होगी तो वे हमेशा उनके अधिकारों की लड़ाई संकाय और विश्वविद्यालय स्तर पर लड़ते रहेंगे. दूसरी ओर प्रशासन द्वारा आश्वासन के साथ देश दिया गया प्रत्येक संकाय में सुपरवाइज़र का संपर्क नंबर दीवार पर अंकित किया जाएगा, ताकि छात्र किसी भी शिकायत पर सीधे कॉल कर सकें और 30 मिनट के भीतर सफाईकर्मी मौके पर पहुंचे. इस अवसर पर प्रमुख रूप से निखिल सोनकर, सुजल पांडेय, प्रफुलित मिश्रा, निखिल चौबे, विशाल चौबे, करन सिंह, अभिषेक दूबे, आकाश सिंह, सुमित प्रजापति, मोहित राय, अभिषेक कुमार, उज्ज्वल सिंह, अंश शुक्ला, आदित्य सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

Earthquake: ईरान में भूकंप के तेज झटके महसूस, जिम्मेदार इजरायल-अमेरिका युद्ध
Earthquake: ईरान में भूकंप के तेज झटके महसूस, जिम्मेदार इजरायल-अमेरिका युद्ध
Earthquake in Iran: ईरान में आज मंगलवार को भूकंप के तेज झटके देखने को मिले है. इसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 रही है. भूकंप के ये तेज झटके ईरान के अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच आया है. जिसका कारण मिसाइल का अटैक माना जा रहा है. ईरान के गेराश प्रांत में यह भूकंप आया है, हालांकि इसमें जानमाल के नुकसान की खबरें अभी तक सामने नहीं आई हैं. ⁠USGS यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, ईरान के गेराश इलाके में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. यह 10 किलोमीटर की गहराई में था. हालांकि ऐसी किसी परमाणु परीक्षण की वजह से हुआ है, इसके कोई संकेत नहीं मिले हैं. अभी तक के संकेतों के अनुसार, ये टेक्टोनिक प्लेट के बीच टकराहट से होने वाली प्राकृतिक घटना लग रही है.विशेषज्ञों का कहना है कि अगर परमाणु बम का परीक्षण किया जाता है तो अलग तरह की तरंगें और सिग्नल आते हैं.चार दिनों से चल रहा ईरान-इजरायल के बीच युद्धआपको बता दें कि, ईरान और इजरायल के बीच युद्ध करीब चार दिनों से चल रहा है. इजरायल और अमेरिकी वायुसेना लगातार ईरान पर मिसाइलें दाग रही हैं. ईरान के कई परमाणु ठिकानों को भी निशाना बनाया गया है. तेहरान, इस्फहान, कौम जैसे शहरों में भी भयंकर बमबारी की गई है. वहीं ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स उन मध्य पूर्व देशों को निशाना बना रहा है, जहां अमेरिकी बेस हैं. इसमें इराक, कुवैत, बहरीन, यूएई और सऊदी अरब जैसे देश शामिल हैं. ईरान अपनी मिसाइलों और शाहेद ड्रोन से लगातार हमले कर रहा है.गेराश शहर में भूकंप यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे यानि (USGS) ने बताया कि इजरायल और अमेरिका के साथ चल रहे युद्ध के बीच आज मंगलवार को दक्षिणी ईरान के गेराश शहर में 4.3 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया. जिसे लेकर यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप जमीन से 10 किलोमीटर नीचे आया और झटकों से लोगों में घबराहट फैल गई. हालांकि, इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए कुछ लोगों ने अंदाजा लगाया कि क्या ईरान ने न्यूक्लियर टेस्ट किया है. हालांकि, ऐसे दावों का समर्थन करने वाली कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.ये भूकंप 3 मार्च, 2026 को लोकल टाइम के हिसाब से दोपहर 12:24 बजे ईरान के गेराश से 52 किमी. उत्तर-पश्चिम में आया, इसका सेंटर लैटीट्यूड 28.036°N और लॉन्गीट्यूड 53.789°E पर था और भूकंप धरती की सतह से 10 किमी. नीचे आया. सीस्मोलॉजिस्ट बताते हैं कि ईरान के एक्टिव फॉल्ट जोन में इतने बड़े झटके आम हैं और कुदरती भूकंपों से होने वाले सीस्मिक पैटर्न जमीन के नीचे न्यूक्लियर धमाकों से होने वाले पैटर्न से बहुत अलग होते हैं.
होली के दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, एक दिन पहले उमड़ी शराब ग्राहकों की भीड़
होली के दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, एक दिन पहले उमड़ी शराब ग्राहकों की भीड़
वाराणसी: होली के दिन चार मार्च को जिले भर की देशी-अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकानें बंद रहेंगी. आबकारी विभाग की ओर से बताया गया है कि इसका कडाई से अनुपालन कराया जाएगा. इस बीच होलिका दहन के दिन से ही शहर और ग्रामीण इलाकों में शराब की दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिली. दोपहर से ही देसी, विदेशी और बीयर की दुकानों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग गईं. लोग लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए.होली पर्व को लेकर शराब दुकानों पर बढ़ी भीड़वहीं, कई स्थानों पर देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा. त्योहार को देखते हुए कई लोगों ने पहले से ही खरीदारी करने का मन बनाया था. जैसे-जैसे शाम नजदीक आई, दुकानों पर भीड़ और बढ़ती गई. स्थिति यह रही कि कई स्थानों पर ग्राहकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा. कुछ दुकानों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों को अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ी.ग्रामीण क्षेत्रों में भी हालात कुछ ऐसे ही रहे. गांवों के आसपास स्थित ठेकों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. कई स्थानों पर लोग सड़क किनारे कतारबद्ध खड़े दिखे. भीड़ अधिक होने के कारण कुछ जगहों पर हल्की नोकझोंक की स्थिति भी बनी, हालांकि पुलिस और आबकारी विभाग की सक्रियता से व्यवस्था सामान्य रही.होली पर्व ने बाजारों में बढ़ाई रौनकगौरतलब है कि होली के मौके पर रंग-गुलाल के साथ-साथ खान-पान और अन्य तैयारियों में भी बाजारों में रौनक बढ़ गई है. वहीं शराब की दुकानों पर उमड़ी भीड़ ने त्योहार की तैयारियों की एक अलग तस्वीर भी पेश की. वहीं शराब पीकर हुडदंग मचाने वालों की खैर नहीं है. इसके लिए भी पुलिस प्रशासन की ओर पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं. शराब के खुफिया ठिकानों पर भी पुलिस छापेमारी कर रही है. कच्‍ची शराब बनाने वालों पर पुलिस की विशेष नजर है.
होली पर एहतियात-वाराणसी में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग अलर्ट, चौबीस घंटे मुस्तैद एंबुलेंस सेवाएं
होली पर एहतियात-वाराणसी में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग अलर्ट, चौबीस घंटे मुस्तैद एंबुलेंस सेवाएं
वाराणसी: होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है. किसी भी आकस्मिक परिस्थितियों के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है. सार्वजनिक अवकाश की वजह से सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे की जगह केवल दोपहर 12 बजे तक चलेगी. वहीं, इमरजेंसी में मरीजों का बेहतर इलाज हो सके, इसके लिए डॉक्टरों की विशेष टीम तैनात की गई है. इधर, होली के दिन किसी तरह की घटना पर लोगों को तुरंत प्राथमिक उपचार मिल सके, इसके लिए चौराहों पर 108 एंबुलेंस खड़ी रहेगी. प्रभारी सीएमओ डॉ. राजेश प्रसाद ने बताया कि अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर भी डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों की टीम तैनात कर दी गई है.एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी विकास तिवारी का कहना है कि आम लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसके लिए सभी एंबुलेंस चालक, इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन की काउंसिलिंग की गई है। होली वाले दिन प्रमुख चौराहों पर जहां एंबुलेंस मौजूद रहेगी, वहीं फोन आने पर निर्धारित समय के भीतर सेवा का लाभ पहुंचाया जाएगा.होली पर छह घंटे बंद रहेंगे बीएचयू के पांच गेटहोली के दिन बीएचयू के मुख्य द्वार के अलावा बाहर जाने वाले रास्तों पर आवागमन बंद रहेगा. यानी, पांच गेट, सीर, छित्तूपुर, नरिया, केंद्रीय विद्यालय और हैदराबाद गेट, बंद रहेंगे. बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर डॉ. संदीप पोखरिया द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि बुधवार को लंका स्थित मुख्य गेट को छोड़कर परिसर के अन्य सभी गेट सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगे.सुबह से शाम तक नाव संचालन बंद होली पर गंगा में इस बार नाव नहीं चलेंगी. चार मार्च की भोर 4 बजे से शाम 4 बजे तक पूरी तरह से संचालन पर प्रतिबंध रहेगा. प्रशासन ने इसके लिए सोमवार को निर्देश जारी किए. होली में घाटों पर भारी भीड़ होती है. होली की हुड़दंगई में कुछ लोग नावों की सवारी करते हैं. लापरवाही के कारण कोई हादसा न हो, इसे देखते हुए प्रशासन ने सख्ती की है. प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि हर बार की तरह ही इस बार भी होली धूमधाम से मनाई जाएगी.शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पिछली बार की तरह ही इस बार भी 4 मार्च को सुबह 4 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक सभी प्रकार के नावों का संचालन बंद रहेगा. शाम 4 बजे से माहौल शांत होने के बाद नावों का संचालन शुरू होगा. रात 8 बजे तक ही नावें चलेंगी, इसके बाद फिर से संचालन बंद रहेगा.