Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

महाराष्ट्र में इमारत ढहने से कई लोगों की गई जान, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

महाराष्ट्र में इमारत ढहने से कई लोगों की गई जान, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Aug 28, 2025, 08:27 AM
|
Posted By Preeti Kumari

Virar building collapse: महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार इलाके में बीते बुधवार को एक चार मंजिला इमारत का बड़ा हिस्सा अचानक से गिर गया. ये इमारत गैरकानूनी तरीके से बनाई गई थी, हादसा इतना भयानक था कि इलाके में लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई. इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें एक मां और उसकी बेटी भी शामिल हैं. जबकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गये हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस समेत एनडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. इसके तहत मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम तेजी से किया जा रहा है. इसी के साथ ही पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए ये पता लगाने में जुटी हुई है कि इमारत कैसे और किसकी लापरवाही से गिरी है.



हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोग


इस हादसे की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस ने बताया कि रामाबाई अपार्टमेंट का पिछला हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा था जिसके चलते कई लोगों की जान चली गई तो कुछ लोग जख्मी हो गये हैं. इन सभी का जिम्मेदार इस गैरकानूनी इमारत का बिल्डर बताया जा रहा है. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस इमारत को 2012 में बनाया गया था, जो अब काफी जर्जर हो गई थी. इस इमारत पर मरम्मत कराने के लिए प्रशासन से कई बार शिकायत भी की गई थी लेकिन मरम्मत करवाने की बजाय प्रशासन इस पर टाल-मटोल करता रहा.



इसी लापरवाही की वजह से आज इतना बड़ा हादसा देखने को मिला है जिसने न जाने कितनों के घर व परिवार उजाड़ दिये. इससे भी हैरानी की बात तो ये है कि ये धराशायी इमारत गैरकानूनी थी. हादसे के बाद -विरार नगर निगम (VVMC) की शिकायत पर पुलिस ने इमारत के बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने इस हादसे से प्रभावित हुए परिवारों को कुछ समय के लिए राहत शिविरों में ठहराया है.



मलबे में फंसे दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया


आपको बता दें, नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की दो टीमें मौके पर राहत-बजाव कार्य में जुटी हुई हैं. पालघर की जिला कलेक्टर इंदु रानी जाखड़ ने बताया कि मलबे में अभी और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही हैं. अब तक मलबे में 17 लोगों के दबे होने का पता चल सका हैं, जिनमें 15 की मौत हो चुकी है, एक जख्मी और दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है. दिक्कत की बात तो ये है कि इलाके में भारी मशीनों के न पहुंच पाने से हादसे के शुरुआत में मलबा हटाने का काम हाथों से करना पड़ा, लेकिन अब मशीनों की मदद से मलबा को तेजी से हटाया जा रहा है.



यह भी पढ़ें: ट्रंप टैरिफ का असर, लाल निशान पर खुले शेयर बाजार…


VVMC के असिस्टेंट कमिश्नर गिल्सन गोंसाल्वेस ने बताया कि अब काम तेजी से चल रहा है. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विवेकानंद कदम ने बताया कि गनीमत रहा कि जिस चॉल पर इमारत का हिस्सा गिरा वह खाली थी, जिससे बड़ा नुकसान टल गया. इस हादसे को देखते हुए आसपास की दूसरी चॉलों को भी खाली करा लिया गया है और वहां के लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है.

वाराणसी में 25 अक्‍टूबर को आयोजित होगा एयर शो, प्रदर्शित होगी मध्य वायु कमान की गौरवशाली विरासत
वाराणसी में 25 अक्‍टूबर को आयोजित होगा एयर शो, प्रदर्शित होगी मध्य वायु कमान की गौरवशाली विरासत
वाराणसी : नमो घाट पर 25 अक्टूबर 2026 को ‘इंडियन एयर फोर्स एरियल डिस्प्ले: 2026’ का आयोजन किया जा रहा है. गंगा के प्रतिष्ठित और भव्य तट की पृष्ठभूमि में आयोजित यह हवाई प्रदर्शन नागरिकों एवं आगंतुकों को भारतीय वायु सेना की सटीकता, व्यावसायिक दक्षता और उत्कृष्ट समन्वय का अनुभव करने का अवसर प्रदान करेगा. यह आयोजन मध्य वायु कमान की छह दशकों से अधिक की गौरवशाली यात्रा को भी प्रदर्शित करेगा. अपनी स्थापना के बाद से कमान और इसके अधीनस्थ संगठनों ने विस्तृत एवं परिचालन की दृष्टि से चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में युद्ध अभियानों, मानवीय सहायता, आपदा राहत तथा नागरिक प्रशासन को सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.रक्षा मंत्रालय के प्रवक्‍ता के अनुसार, मध्य वायु कमान की परिचालन विरासत में वर्ष 1965 एवं 1971 के भारत-पाक युद्धों, मालदीव में ऑपरेशन कैक्टस तथा कारगिल संघर्ष के दौरान ऑपरेशन सफेद सागर में उल्लेखनीय योगदान शामिल है. कमान के वायुयानों और वायु योद्धाओं ने निकासी, बाढ़ राहत, आकस्मिक चिकित्सा निकासी तथा विभिन्न मानवीय सहायता अभियानों को भी सफलतापूर्वक अंजाम दिया है. इन अभियानों के दौरान उन्होंने कठिन भूभाग और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में प्रभावित समुदायों तक सहायता पहुंचाई है.परिचालन तत्परता बनाए रखते हुए नागरिकों को समयबद्ध सहायता प्रदान करने की कमान की क्षमता राष्ट्र सेवा के प्रति भारतीय वायु सेना की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है. नमो घाट पर आयोजित होने वाला ‘इंडियन एयर फोर्स एरियल डिस्प्ले: 2026’ सांस्कृतिक और राष्ट्रीय महत्व के इस विशिष्ट स्थल पर वाराणसी के नागरिकों को भारतीय वायु सेना से निकटता से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा. यह आयोजन युवाओं को प्रेरित करने के साथ-साथ भारतीय वायु सेना की विविध भूमिकाओं, क्षमताओं और गौरवशाली सेवा परंपराओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाएगा.ALSO READ : वाराणसी में अखिलेश यादव के साथ माफियाओं की तस्वीरें, सियासी घमासान को दे रहे हवाहवाई प्रदर्शन के समय, निर्धारित दर्शक क्षेत्रों, यातायात व्यवस्था, पार्किंग तथा दर्शकों की सुरक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी आयोजन की तिथि के निकट अधिकृत माध्यमों से जारी की जाएगी. आम नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक माध्यमों से जारी सूचनाओं पर विश्वास करें तथा जिला प्रशासन, पुलिस, सुरक्षा कर्मियों और आयोजन से जुड़े अधिकारियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें.
वाराणसी में अखिलेश यादव के साथ माफियाओं की तस्वीरें, सियासी घमासान को दे रहे हवा
वाराणसी में अखिलेश यादव के साथ माफियाओं की तस्वीरें, सियासी घमासान को दे रहे हवा
वाराणसी : शहर के खजुरी और पांडेयपुर में एक बार फिर पोस्टर को लेकर सियासी घमासान को हवा दी जा रही है. पांडेयपुर चौराहे पर बने ओवरब्रिज पर एक बैनर लगा है, जो लोगों में चर्चाओं को ज्‍नम दे रहा है. इस बैनर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, रमाकांत यादव, उमाकांत यादव की तस्वीरें लगी हैं.बैनर पर बड़े अक्षरों में लिखा है, "माफियाराज और अखिलेश, लूट लिया था पूरा प्रदेश." यह पोस्टर शहर में राजनीतिक गलियारों में बहस का मुद्दा बन गया है.पांडेयपुर चौराहे की बात की जाए तो यह शहर के प्रमुख चौराहों में से एक है, जहां रोजाना हजारों की संख्या में लोग आते-जाते हैं. ऐसे में यहां लगे इस राजनीतिक संदेश वाले बैनर पर राहगीरों और आसपास के लोगों की नजर पड़ रही है.ALSO READ : जन्‍मदिन के अगले दिन बुझ गया घर का चिराग, जनरल स्टोर में हुए विस्फोट से घायल मासूम की हुई मौतइस बैनर के जरिए अखिलेश यादव और उनके कार्यकाल को लेकर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश हुई है. हालांकि, इसे किस व्यक्ति या संगठन ने लगाया है, इसकी अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. बैनर लगाने के पीछे किसका हाथ है और इसका मकसद क्या है, यह भी साफ नहीं हो पाया है. लखनऊ से पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी तक पोस्टर वार के जरिए राजनीतिक घमासान मचा हुआ है. अखिलेश के खिलाफ इस पोस्‍टर को कई जगह सपाइयों ने फाड़ डाले.
जन्‍मदिन के अगले दिन बुझ गया घर का चिराग, जनरल स्टोर में हुए विस्फोट से घायल मासूम की हुई मौत
जन्‍मदिन के अगले दिन बुझ गया घर का चिराग, जनरल स्टोर में हुए विस्फोट से घायल मासूम की हुई मौत
वाराणसी : कपसेठी बाजार में शनिवार को एक जनरल स्टोर में रखे पटाखों में अचानक विस्फोट से घायल पांच साल के मासूम कार्तिक जायसवाल की मौत हो गई. विस्फोट इतना जबरदस्‍त रहा कि बारजा ढह गया. दुकान के दरवाजे, खिड़की और दीवार की रेलिंग टूट गई. बाजार से लगभग 200 मीटर दूर तक धमाके से ग्रामीण दहल गए. मासूम घर का इकलौता चिराग था.भदवर स्थित हेरिटेज मेडिकल कॉलेज से बच्चे के शव को पुलिस ने पंचायतनामा के बाद परिजनों को सौंप दिया. सूचना के बाद गोमती जोन के अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली. कार्तिक माता-पिता का इकलौता बेटा था. शुक्रवार को कार्तिक का पांचवां जन्मदिन था. ननिहाल से कार्तिक रात में ही घर लौटा था. खिलौने आदि भी ननिहाल से उपहार में कार्तिक को मिले थे. खिलौने लेकर वह तीसरी मंजिल पर गया था. अचानक फुलझड़ी जलाने के दौरान ही तेज धमाका हो गया. इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया. पिता आशीष और मां का रो-रोकर हाल खराब हो गया.कपसेठी थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में आशीष जायसवाल का मकान है. मकान में ही जायसवाल जनरल स्टोर संचालित है. सुबह लगभग 8 बजे के बाद आशीष का बेटा कार्तिक जायसवाल खेलते हुए तीसरी मंजिल की दुकान पर जा पहुंचा. इस बीच वह फुलझड़ी जलाने का प्रयास कर रहा था कि अचानक एक बोरे में तेज धमाका हो गया. धमाके की गूंज से मकान समेत बाजार दहल उठा. तीसरे तल के आगे का बारजा ढह गया. दुकान की रेलिंग, खिड़की-दरवाजे भी क्षतिग्रस्त हो गए.ALSO READ : एयरपोर्ट विस्तार का मुआवजा उड़ाया, एपीके फाइल के जरिये 6.64 लाख की साइबर ठगी...कार्तिक जायसवाल लहूलुहान होकर अचेत हो गया. परिजन तुरंत उसे लेकर कपसेठी चौराहे स्थित शर्मा क्लिनिक पर गए, जहां हालत गंभीर होता देख चिकित्सकों ने हेरिटेज अस्पताल में रेफर किया. उपचार के दौरान मौत हो गई. वहीं, स्थानीय लोगों को कहना है कि एक माह बाद ही दशहरा और दिवाली है. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पटाखों का अवैध भंडारण किया जा रहा है.