Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

रोमानिया के मिलिशौती सिटी के मेयर पहुंचे काशी, “काशी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर” का किया भ्रमण

रोमानिया के मिलिशौती सिटी के मेयर पहुंचे काशी, “काशी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर” का किया भ्रमण
Mar 02, 2026, 01:33 PM
|
Posted By Preeti Kumari

वाराणसी: आज 2 मार्च यानि सोमवार को रोमानिया के मिलिशौती सिटी के मेयर वासिले कारारे वाराणसी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने “काशी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर” का भ्रमण किया. जहां उन्होंने कई प्रमुख विकास परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा भी की. मेयर वासिले कारारे ने सबसे पहले “काशी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर” की कार्यप्रणाली को समझा. यहां के प्रमुख कंपोनेंट्स जैसे सिटी सर्विलांस, फेशियल रिकग्निशन सिस्टम, इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पब्लिक एड्रेस सिस्टम एवं वेरिएबल मैसेज सिस्टम, बीट मैपिंग आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की.


g


बता दें, मेयर वासिले कारारे मिलिशौती सिटी, रोमानिया ने सर्वप्रथम “काशी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर” की कार्यप्रणाली को समझा और यहाँ के समस्त मुख्य कंपोनेंट जैसे सिटी सर्विलांस, फ़ेशियल रेकग्निशन सिस्टम, इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, पब्लिक एड्रेस समेत वेरिएबल मैसेज सिस्टम, बीट मैपिंग आदि संबंधित विवरण प्राप्त किया गया. इसी के साथ ही नगर आयुक्त / सीईओ, वाराणसी स्मार्ट सिटी हिमांशु नागपाल द्वारा माननीय मेयर, मिलिशौती सिटी, रोमानिया को नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अंतर्गत कई कार्यों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई.


नगर आयुक्त / सीईओ, वाराणसी स्मार्ट सिटी हिमांशु नागपाल द्वारा माननीय मेयर, मिलिशौती सिटी, रोमानिया को यह बताया गया की किस प्रकार धर्म नगरी काशी में भारी संख्या में पर्यटक, श्रद्धालु एवं दर्शनार्थी आते हैं तथा उनको एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान किए जाने हेतु किस प्रकार वाराणसी नगर निगम एवं संपूर्ण जिला प्रशासन कार्यरत है. बताया जा रहा है कि, नगर आयुक्त/ सीईओ, वाराणसी स्मार्ट सिटी हिमांशु नागपाल द्वारा माननीय मेयर, मिलिशौती सिटी, रोमानिया का अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न दे कर स्वागत व अभिनंदन किया. उक्त प्रस्तुतिकरण एवं भ्रमण कार्यक्रम में नगर आयुक्त / सीईओ, वाराणसी स्मार्ट सिटी हिमांशु नागपाल, अपर नगर आयुक्त संगम लाल, मुख्य महाप्रबंधक अमरेंद्र तिवारी, मुख्य अभियंता आरके सिंह, प्रबंधक (आईटी) राहुल तिवारी समेत कई दिग्गज लोग शामिल रहे.


uohjfjg


आपको याद दिला दें कि, 2022 के रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान, रोमानिया के मिलिशौती सिटी के मेयर वासिल कारारे ने फंसे हुए भारतीय छात्रों की सहायता के लिए मानवीय प्रयासों में एक अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उन्होंने अपने समुदाय के स्पोर्ट्स हॉल को एक अस्थायी आश्रय गृह में बदल दिया, जहाँ कुल 1,500 छात्रों के रहने की व्यवस्था की गई. ये प्रयास ऑपरेशन गंगा का हिस्सा थे, जो भारत सरकार का एक मिशन था। इस मिशन के तहत रोमानिया, पोलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया और मोल्दोवा सहित पड़ोसी देशों के माध्यम से 22,500 से अधिक भारतीय नागरिकों (मुख्य रूप से छात्रों) को सुरक्षित वापस लाया गया. जो उक्त सूचना समस्त सम्मानित समाचार पत्रों/ न्यूज़ पोर्टलों में सादर प्रकाशनार्थ प्रेषित है.

वाराणसी की इस परियोजना की डेडलाइन 15 अगस्‍त, यातायात और पर्यटन को मिलेगा लाभ
वाराणसी की इस परियोजना की डेडलाइन 15 अगस्‍त, यातायात और पर्यटन को मिलेगा लाभ
वाराणसी : शहर की राेपवे परियोजना को जल्‍द ही पंख लगने वाले हैं. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में इस संबंध में बैठक कर इस बात के संकेत दिए. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स से जुड़ी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक रहा तो 15 अगस्त तक काशीवासियों को रोपवे की सौगात मिल सकती है. वहीं, सिग्नेचर ब्रिज का काम भी जल्द शुरू होगा. वी. उमाशंकर ने बताया कि काशी में बन रहा रोपवे प्रोजेक्ट देश की सबसे अनूठी परियोजनाओं में से एक है और अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. उन्होंने कहा कि इस परियोजना में शुरुआत में कुछ तकनीकी और संरचनात्मक चुनौतियां आई थीं, लेकिन अब अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है. रोपवे के तीनों स्टेशनों का निर्माण लगभग पूर्ण हो गया है.उन्होंने जानकारी दी कि गोदौलिया और गिरजाघर स्टेशन के बीच रोप पुलिंग का कार्य 10 मई से शुरू किया जाएगा, जिसे पूरा होने में लगभग 15 से 20 दिन का समय लगेगा. इसके बाद जुलाई माह से टेस्टिंग का काम शुरू होगा और यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो 15 अगस्त तक काशीवासियों को रोपवे की सौगात मिल जाएगी.also read:वाराणसी में जबलपुर क्रूज हादसे को लेकर अलर्ट, गंगा में किए जा रहे सुरक्षा उपायसिग्नेचर ब्रिज के बारे में उन्होंने बताया कि बाढ़ के पानी के कारण कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही थीं, लेकिन दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) की नई तकनीक और उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से इन समस्याओं का समाधान कर लिया गया है.उन्होंने उम्मीद जताई कि सिग्नेचर ब्रिज का निर्माण कार्य सितंबर से अक्टूबर के बीच शुरू हो जाएगा. इसके अलावा गंगा रिवर रोड को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है. साथ ही वरुणा नदी के किनारे सड़क निर्माण की परियोजना भी प्रस्तावित है, जिससे शहर के यातायात और पर्यटन दोनों को लाभ मिलेगा.
वाराणसी में जबलपुर क्रूज हादसे को लेकर अलर्ट, गंगा में किए जा रहे सुरक्षा उपाय
वाराणसी में जबलपुर क्रूज हादसे को लेकर अलर्ट, गंगा में किए जा रहे सुरक्षा उपाय
वाराणसी : जबलपुर क्रूज हादसे को लेकर गंगा घाटों पर हाई अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं ताकि असमय हादसों में लोगों की जान बचाई जा सके. इसके लिए खतरनाक 19 घाटों पर फ्लोटिंग बैरिकेडिंग के साथ ही सेफ्टी नेट की व्यवस्था की जा रही है. 11 घाटों पर जाल और फ्लोटिंग बैरिकेडिंग स्थापित हो चुके हैं, जबकि 7 अन्य घाटों पर सुरक्षा संबंधी तैयारियां अंतिम चरण में हैं. नौ घाटों पर वॉच टावर और आठ घाटों पर फ्लोटिंग जेटी लगाने की तैयारियां भी चल रही हैं. मई से जुलाई तक गंगा घाटों पर डूबकर मरने वालों की संख्या काफी बढ़ जाती है.देश भर से काशी दर्शन और गंगा घाट पर घूमने आने वाले पर्यटकों के नहाने के दौरान डूबने की घटनाएं सामने आती रहती हैं. इन घटनाओं पर लगाम लगाने की दिशा में जल पुलिस काम कर रही है. खतरनाक घाटों को चिन्हित किया गया है. साइनेज, फ्लोटिंग बैरिकेडिंग, जाल, वॉच टावर समेत अन्य सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं. नमो घाट से रविदास घाट तक लगभग नौ किलोमीटर के दायरे में हर महीने डूबने की घटनाएं होती हैं. नया स्पॉट डोमरी गांव के सामने चिन्हित हुआ है, जहां दो माह में चार लोगों की मौत हो चुकी है.इन घाटों पर लग रहे हैं वॉच टावरतुलसी घाट, अस्सी घाट के बीच, शीतला घाट-अहिल्याबाई घाट के बीच, हनुमान घाट-शिवाला घाट के बीच, जानकी घाट, केदार घाट, मीर घाट, ललिता घाट, सिंधिया घाट, गाय घाट.ALSO READ : महिला से मंगलसूत्र छीनने के मामले का खुलासा, आरोपी माल समेत गिरफ्तार...फ्लोटिंग बैरिकेडिंग व जाल की व्यवस्थाअस्सी घाट, तुलसी घाट, जानकी घाट, केदार घाट, हनुमान घाट, प्रह्लाद घाट, चौसट्ठी घाट, अहिल्याबाई घाट, शीतला घाट, प्रयाग घाट, दशाश्वमेध घाट, मीर घाट, सिंधिया घाट, पंचगंगा घाट, गाय घाट, त्रिलोचन घाट, रानी घाट, राजघाट व रामनगर बलुआ घाट.इन घाटों पर लग रही फ्लोटिंग जेटी : तुलसी घाट, जानकी घाट, शिवाला घाट-हनुमान घाट, चौसट्ठी घाट, मीर घाट, अहिल्याबाई घाट, प्रयाग घाट, राजघाट.एक नजर इन घटनाओं परवर्ष 2022 में 37 लोगों की मौतवर्ष 2023 में 46 लोगों की मौतवर्ष 2024 में 37 लोगों की मौतवर्ष 2025 में 32 लोगों की मौतसुरक्षा मानकों की लापरवाही पर कई नावें सीजगंगा घाटों पर सुरक्षा और बचाव को लेकर इंतजाम किए जा रहे हैं. शुक्रवार को गंगा में अभियान चलाकर नावों की जांच की गई. इस दौरान सुरक्षा मानकों समेत अन्‍य अनियमितताओं को लेकर दर्जन भर नावों को सीज किया गया है. एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि फ्लोटिंग बैरिकेडिंग, सेफ्टी नेट, वॉच टावर, साइनेज समेत अन्य सुरक्षा तैयारियां की जा रही हैं.
महिला से मंगलसूत्र छीनने के मामले का खुलासा, आरोपी माल समेत गिरफ्तार...
महिला से मंगलसूत्र छीनने के मामले का खुलासा, आरोपी माल समेत गिरफ्तार...
वाराणसी : शिवपुर थाना क्षेत्र में महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने की घटना का पुलिस ने एक सप्‍ताह बाद खुलासा किया है. स्नेचिंग करने वाले की पहचान अरविंद पाल (24) निवासी होलापुर, शिवपुर के तौर पर हुई. आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार की शाम काशीराम आवास के आगे पुलिया के पास से गिरफ्तार किया. उसके पास से मंगलसूत्र बरामद हुआ है. 24 अप्रैल को छतरीपुर की गायत्री धाम कॉलोनी फेज-1 निवासी चंदगीराम यादव ने थाना शिवपुर में तहरीर दी थी.बताया कि उनकी पत्नी आशा यादव बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रही थीं, तभी घर के पास पीछे से बाइक सवार एक बदमाश ने झपट्टा मारकर गले से मंगलसूत्र छीन लिया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 24 अप्रैल की शाम महिला को रोककर मंगलसूत्र छीना था.विरोध करने पर उसने महिला को धमकाया और फिर मंगलसूत्र लेकर भाग गया. वह लूटे गए मंगलसूत्र को बेचने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया. थाना प्रभारी अजीत वर्मा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया.ALSO READ : कफ सिरप प्रकरण में शुभम समेत नौ आरोपियों पर गैंगस्‍टर, भोला प्रसाद गैंग लीडर घोषित...दरवाजे पर बैठी महिला से चेन छीनने की कोशिशवाराणसी मिर्जामुराद क्षेत्र के कल्लीपुर गांव में शुक्रवार शाम मंजू देवी घर के बाहर बैठी थीं तभी उनके गले से उचक्के ने चेन छीनने की कोशिश की. छीनाझपटी के दौरान चेन टूट कर जमीन पर गिर गई, जबकि आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला. मलाड ईस्ट मुंबई निवासी मंजू देवी (55) एक सप्ताह पहले अपने मायके कल्लीपुर आई थीं. वह घर के दरवाजे पर बैठी थीं. इस दौरान घटना हुई. सूचना के बाद डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की निशानदेही पर एक संदिग्ध को पकड़ लिया. थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.