Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

नए साल पर आरती और दर्शन की आनलाइन बुकिंग बंद, जान ले वजह

नए साल पर आरती और दर्शन की आनलाइन बुकिंग बंद, जान ले वजह
Dec 09, 2025, 10:25 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में नए साल पर श्रद्धालुओं को आरती व दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी गई है. मंदिर प्रशासन ने भीड़ के दबाव को देखते हुए अभी से ही 31 दिसंबर से दो जनवरी तक के आनलाइन टिकट पर रोक लगा दी है.वहीं अगले महीने भर के लिए आरती के सभी स्लॉट फुल हो चुके हैं.

काशी विश्वनाथ मंदिर में अगले एक महीने तक आरती के लिए सभी टिकट बुक हो चुके हैं. महज सात जनवरी के लिए 70 टिकट उपलब्ध हैं जो आने वाले 24 घंटे में बुक हो सकते हैं. मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि धाम बनने के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ के दबाव को देखते हुए प्रत्येक वर्ष 31 दिसंबर से दो जनवरी तक ऑनलाइन बुकिंग बंद रहती है. इस बार भी 31 दिसंबर से दो जनवरी तक ऑनलाइन बुकिंग को बंद कर दिया गया है.

स्पर्श दर्शन के संबंध में भीड़ के सापेक्ष सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति के अनुसार उसी समय ही निर्णय लिया जाता है.

उन्होंने बताया कि मंदिर की चार प्रहर की आरती के लिए बुकिंग की सुविधा मंदिर की वेबसाइट पर उपलब्ध है. मंदिर के ऐप पर सुगम दर्शन व रुद्राभिषेक की बुकिंग ही उपलब्ध है. मंदिर के ऐप पर आरती के लिए टिकट बुकिंग को बंद कर दिया गया है.


ALSO READ : वाराणसी सांसद रोजगार मेले में बड़ी संख्‍या में उमड़े युवा, 300 कंपनियां ने लगाए शिविर


मंदिर की आरती के एडवांस टिकट के लिए ऑनलाइन बुकिंग एक माह के लिए ही उपलब्ध होती है. मंदिर की वेबसाइट और ऐप पर सुगम दर्शन व रुद्राभिषेक के 2 जनवरी के बाद के टिकट उपलब्ध हैं. वेबसाइट पर मंगला आरती के 7 तारीख के लिए 70 टिकट उपलब्ध हैं.


मंदिर प्रबंधन का सिखाएंगे गुर


श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन की बेहतर व्यवस्था देने के बाद अब मंदिर देशभर के धार्मिक संस्थानों को मंदिर प्रबंधन सिखाएगा. श्रीकाशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद ने मंदिर प्रबंधन की एसओपी और मॉडल तैयार कर लिया है. काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के माध्यम से यह प्रस्ताव पारित किया गया है कि देश की कोई धार्मिक संस्था श्री काशी विश्वनाथ धाम के आधार पर अपने यहां विशिष्ट सुविधाएं प्रदान करना चाहे तो मंदिर उसकी पूरी मदद करेगा. मंदिर सलाहकार के तौर पर सेवा मुहैया कराएगा. मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम में चार साल में 26 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं.

वाराणसी में तेज रफ्तार बाइक पेड़  से टकराई, दो की मौत, एक जख्‍मी
वाराणसी में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत, एक जख्‍मी
वाराणसी: गोमती जाेन के सिंधोरा थाना क्षेत्र में मरुई स्थित श्रीराम इंटरप्राइजेज के सामने तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पीपल के पेड़ से टकरा गई. हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों को उपचार के लिए सीएचसी चोलापुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर लगते ही मृतकों के परिवार में मातम पसर गया.जानकारी के अनुसार सिंधोरा थाना क्षेत्र के मेघियां( सिंधोरा) गांव निवासी तीन युवक टीवीएस स्टार स्पोर्ट्स बाइक से कहीं जा रहे थे. इस बीच रात करीब साढे आठ बजे मरुई में श्रीराम इंटरप्राइजेज के सामने तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पीपल के पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक सड़क किनारे अचेत होकर गिर पड़े.सूचना के बाद पहुंची सिंधोरा पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी चोलापुर पहुंचाया. वहां उपचार के दौरान साजन जैसवार (28) पुत्र प्रदीप जैसवार और विवेक जैसवार (30) पुत्र पप्पू की मौत हो गई. वहीं अरविंद उर्फ संतु जैसवार (32) पुत्र सागर जैसवार की हालत गंभीर बनी हुई है.बताया जाता है कि अरविंद अपनी बहन प्रीति जैसवार के घर ग्राम सरायशेख लार्ड से दोस्तों के साथ बाइक से घर लौट रहे थे तभी सड़क हादसे के शिकार हो गए.ALSO READ : वाराणसी के इस सरकारी अस्‍पताल में फांसी लगाकर मजदूर ने दी जान, सामने आई यह वजहघटना की जानकारी मिलते ही से करीब के गांव से बहन मौके पर पहुंच गई और घटना की सूचना मायके में दी. एक साथ दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिवारों में चीख-पुकार मच गई. दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं. सोमवार को सिंधोरा पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
वाराणसी के इस सरकारी अस्‍पताल में फांसी लगाकर मजदूर ने दी जान, सामने आई यह वजह
वाराणसी के इस सरकारी अस्‍पताल में फांसी लगाकर मजदूर ने दी जान, सामने आई यह वजह
वाराणसी: शहर के शिवपुर क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में पिछले करीब ढाई महीने से मजदूरी कर रहे 31 वर्षीय छोटू कुमार लोहार ने फंदे से लटककर जान दे दी. घटना की जानकारी सोमवार सुबह करीब पांच बजे हुई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की खबर लगते ही मजदूर के परिवार में मातम पसर गया.मजदूर की पहचान छोटू कुमार लोहार 31 पुत्र स्वर्गीय शंकर लोहार, निवासी ग्राम रामबाग, थाना सदर, जिला पूर्णिया, बिहार के रूप में हुई है. वह पिछले लगभग ढाई महीने से शिवपुर स्थित सरकारी अस्पताल परिसर में बन रही लैब की बिल्डिंग निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था और वहीं बने पुराने कमरे में रह रहा था. बताया जा रहा है कि उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था. उसकी दो वर्ष की एक पुत्री भी है.ALSO READ : सारनाथ पुलिस ने बरामद किए 13 गुमशुदा मोबाइल, 1.80 लाख रुपये है कीमत...मृतक के भांजे सोनू लोहार के अनुसार, वह और छोटू कुमार अलग-अलग कमरों में रहते थे. सोमवार सुबह करीब पांच बजे जब वह अपने कमरे से निकलकर छोटू कुमार के कमरे में पहुंचा तो दरवाजा खुला हुआ था. अंदर छोटू कुमार का शव फंदे से लटका मिला. उसने इसकी जानकारी अपने मित्र बबलू को दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सारनाथ पुलिस ने बरामद किए 13 गुमशुदा मोबाइल, 1.80 लाख रुपये है कीमत...
सारनाथ पुलिस ने बरामद किए 13 गुमशुदा मोबाइल, 1.80 लाख रुपये है कीमत...
वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी की सारनाथ पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 13 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में गुमशुदा मोबाइल और अन्य वस्तुओं की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस ने यह कार्रवाई की।ALSO READ : खाकी के आंगन में दिखा हुनर का दीपोत्सव, घर सजाने की प्रतियोगिता में जीते इनामपुलिस टीम ने UPCOP और CEIR पोर्टल के साथ ही ऑफलाइन प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर मोबाइल फोन की तलाश शुरू की। तकनीकी माध्यमों और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कुल 13 मोबाइल फोन बरामद किए गए। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए गए।लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने वाराणसी पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया। इस सराहनीय कार्रवाई में थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार वर्मा और आरक्षी सुनील गुप्ता शामिल रहे।