मोजाम्बिक के राष्ट्रपति की हाइट देख हैरान हुईं पीएम जॉर्जिया मेलोनी

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और मोजाम्बिक के राष्ट्रपति डैनियल चापो (Daniel Chapo) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में ये साफ देखा जा सकता है कि राष्ट्रपति चापो की हाइट को देख मेलोनी चौकाने वाला रिएक्शन दे बैठी. जो कैमरे में कैद हो गया. साथ ही इस वीडियो में पीएम मेलोनी और राष्ट्रपति डैनियल एक-दूजे से हाथ मिलाते भी नजर आए. हाइट भले ही अलग-अलग हो लेकिन दो देशों के प्रमुखों पर्सनैलिटी के मामले में ये नेता एक-दूजे को टक्कर देते दिख रहे हैं. बात करें मेलोनी की तो उन्हें हाइट पर मजाक कतई पसंद नहीं है, हाइट का मुद्दा उनके लिए बहुत ही सेंसेटिव मसला है. क्योंकि, साल 2024 में दो पत्रकारों को इस बात के लिए वो सबक भी सिखा चुकी है जिन्होंने उनकी हाइट पर मजाक बनाते हुए एक जोक सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था.

जाने मेलोनी की हाइट
बता दें, 48 (अड़तालीस) साल के डैनियल चापो की लंबाई करीब 6 फीट 8 इंच बताई जाती है, जिसके चलते वो अफ्रीका के सबसे लंबे राष्ट्रपति कहे जाते हैं. जबकि मेलोनी की हाइट लगभग 5 फीट 2 इंच है. हालांकि, मेलोनी की भी हाइट अच्छी खासी है. हाइट का ये मसला तब हुआ जब इटली की पीएम मेलोनी हाल ही में मोजाम्बिक दौरे पर गई हुई थीं. जहां दोनों नेताओं के बीच खास मुलाकात भी हुई थी. इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जो सुर्खियों में छाया हुआ है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में ये देखा जा सकता है कि मोजाम्बिक के राष्ट्रपति डैनियल चापो इटली की पीएम मेलोनी के सामने खड़े होते हैं, उनकी लंबी कद-काठी हर किसी का ध्यान खींच लेती है. मेलोनी मुस्कुराते हुए ऊपर की ओर देखती हैं और हल्के अंदाज में चौंकती हुई नजर आती हैं. यह पल बेहद सहज और मानवीय लगा, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर इसे खूब शेयर किया है.



