Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

सतुआ बाबा की गोशाला में कर्मियों से दुर्व्यवहार, किसान नेता पर केस दर्ज

सतुआ बाबा की गोशाला में कर्मियों से दुर्व्यवहार, किसान नेता पर केस दर्ज
Oct 13, 2025, 08:33 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - सतुआ बाबा की रामनगर स्थित गोशाला में घुसकर कर्मिचारियों संग दुर्व्यवहार और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. आरोप है कि भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के मंडल प्रवक्ता मणिदेव चतुर्वेदी ने गोशाला के कर्मचारियों को पीटा है. महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा की तहरीर के आधार पर रामनगर थाने की पुलिस ने शनिवार की देर रात मणिदेव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. इससे नाराज किसान नेता सोमवार को थाने पहुंच गए और पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए हंगामा किया.


चौक थाना क्षेत्र के मणिकर्णिकाघाट निवासी संतोषदास सतुआ बाबा ने पुलिस को बताया कि वह अपने डोमरी स्थित गोशाला में टहल रहे थे. इस बीच चंदौली के सकलडीहा थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी मणिदेव चतुर्वेदी अपने कुछ लोगों के साथ गोशाला के अंदर घुस आया. मणिदेव ने कर्मचारियों के साथ धक्कामुक्की, गालीगलौज की और धमकाने लगा. थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है.


FILE PHOTO


थाने पहुंचे किसानों ने भी दी तहरीर


उधर, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के चंदौली के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान के नेतृत्व में किसानों ने सतुआ बाबा और उनके कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया. रामनगर थाने पहुंचे सतीश ने बताया कि मणिदेव चतुर्वेदी शनिवार की सुबह सतुआ बाबा आश्रम में डोमरी जमीन बचाओ संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ डोमरी में दर्शन करने पहुंचे थे. साथ ही सतुआ बाबा की तरफ से उच्च न्यायालय में दायर मुकदमे में बात करने के लिए गोशाला गए थे. इस बीच अचानक सतुआ बाबा मंडल प्रवक्ता को धमकी देने लगे कि तुम्हें जेसीबी से उठाकर रेती में दफना दूंगा.

डोमरी जमीन बचाओ संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों को आश्रम में बंधक बनाया और पुलिस बुलाकर थाने में मुकदमा दर्ज कराया. मोबाइल में वीडियो और फोटो भी साक्ष्य के तौर पर है. संगठन के मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने सतुआ बाबा के खिलाफ थाना रामनगर में तहरीर दी लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया.

प्रो. जयशंकर लाल त्रिपाठी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित,  संस्कृत साहित्य में योगदान को किया याद
प्रो. जयशंकर लाल त्रिपाठी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, संस्कृत साहित्य में योगदान को किया याद
वाराणसी। श्री गौरीशंकर गोयनका इंडोमेंट ट्रस्ट एवं ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री जो. म. गोयनका संस्कृत महाविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. जयशंकर लाल त्रिपाठी के आकस्मिक निधन पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता प्रो. बाल शास्त्री ने की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रो. त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हर्षवर्धन मिश्र ने प्रो. त्रिपाठी की रचनाओं, विद्वता और संस्कृत साहित्य में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनके दिखाए मार्ग और आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं, प्रो. बाल शास्त्री ने कहा कि उन्हें वर्ष 1971 से प्रो. त्रिपाठी का सानिध्य प्राप्त हो रहा था। उनकी विद्वता और व्याख्या शैली अद्वितीय थी। ग्रंथों पर उनकी टीकाएं केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि विषय की संपूर्ण व्याख्या प्रस्तुत करती थीं।सभा में श्री गौरीशंकर गोयनका, श्रीनिवास देव, श्रीमती अर्चना द्विवेदी और डॉ. अनुज त्रिवेदी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने प्रो. त्रिपाठी के निधन को शिक्षा एवं संस्कृत जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
दीपों की रोशनी से निखरेगा गंगा पार, 700 शिक्षकों के हाथों सजेगी काशी
दीपों की रोशनी से निखरेगा गंगा पार, 700 शिक्षकों के हाथों सजेगी काशी
वाराणसी। देव दीपावली की भव्यता इस बार गंगा के दोनों किनारों पर दिखाई देगी। गंगा उस पार नमो घाट से अस्सी घाट तक दीपों से सजावट की तैयारियां चल रही हैं। इसकी जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को सौंपी गई है। करीब 600 से 700 शिक्षक सात सेक्टरों में रहकर घाटों को रोशन करेंगे। पूरे क्षेत्र को 14 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में 33 से 35 पोल लगाए गए हैं। इन पोलों के सहारे 100 मीटर तक दीपों की कतार सजाई जाएगी। दीपों को इस तरह लगाया जाएगा कि रोशनी से चौकोर आकृतियां उभरें।इस बार दीपों की सजावट के साथ रंगोली भी आकर्षण का केंद्र होगी। प्रत्येक सेक्टर में शिक्षिकाएं आकर्षक रंगोली बनाएंगी। इसके लिए घाटों पर स्थान चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है। दो दिन पहले से ही तैयारियां चल रही हैं। पहले घाटों की सफाई कराई गई, इसके बाद बांस और बल्लियां लगाने का काम किया गया। सोमवार को दीप रखने के स्थानों की मार्किंग की जा रही है। मंगलवार को शिक्षक अपनी टीमों के साथ पहुंचकर निर्धारित स्थानों पर दीप सजाएंगे।इस आयोजन में बेसिक शिक्षा विभाग के साथ जिला प्रशासन, डीपीआरओ विभाग और खंड विकास अधिकारियों से जुड़े सफाईकर्मी भी सहयोग कर रहे हैं। शिक्षकों की टीमें अलग-अलग सेक्टरों में तैनात रहेंगी। शाम होते ही गंगा उस पार दीपों की कतारें और रंगोली की आकर्षक आकृतियां जगमगाएंगी। गंगा के इस पार से दिखाई देने वाली दीपों की रोशनी देव दीपावली की भव्यता को और खास बनाएगी।
देव दीपावली को लेकर काशी विश्वनाथ धाम में तैयारियां तेज, फूलों से सजेगा मंदिर परिसर
देव दीपावली को लेकर काशी विश्वनाथ धाम में तैयारियां तेज, फूलों से सजेगा मंदिर परिसर
वाराणसी: देव दीपावली के भव्य आयोजन को लेकर श्री काशी विश्वनाथ धाम में तैयारियां तेज कर दी गई हैं. पर्व को दिव्य और भव्य स्वरूप देने के लिए पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है. धाम के मंदिर परिसर से लेकर विभिन्न भवनों तक विद्युत झालरों, पारंपरिक दीपों और रंग-बिरंगी पुष्पमालाओं से सजावट की जा रही है. देव दीपावली के अवसर पर बाबा के धाम में रोशनी और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा.श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होमंदिर प्रशासन की ओर से पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. सुगम दर्शन, सुव्यवस्थित आवागमन और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.देव दीपावली पर काशी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना देव दीपावली पर काशी में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना रहती है. ऐसे में श्री काशी विश्वनाथ धाम को विशेष रूप से सजाया जा रहा है, ताकि यहां आने वाले लोगों को भव्यता के साथ आध्यात्मिक वातावरण की अनुभूति हो सके, मंदिर प्रशासन का प्रयास है कि देव दीपावली के पावन अवसर पर बाबा के धाम में आने वाले हर श्रद्धालु को दिव्य और अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त हो.Also Read: होटल के सामने सड़क पर वाहनों की पार्किंग से जाम, संचालक के खिलाफ FIR दर्ज