Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में संत रविदास के प्राकट्योत्‍सव का निखरा रंग, आज पहुंचे धर्मगुरु

वाराणसी में संत रविदास के प्राकट्योत्‍सव का  निखरा रंग,  आज पहुंचे धर्मगुरु
Jan 30, 2026, 11:31 AM
|
Posted By Diksha Mishra

वाराणसी : संत रविदास के प्राकट्योत्सव का रंग सीर गोवर्धन में निखर गया है. देश-विदेश के अनुयायियों का रेला उमड़ने लगा है. रैदासिया समुदाय के धर्मगुरु संत निरंजन दास महाराज शुक्रवार की शाम काशी पहुंचे.उनके साथ करीब दो हजार अनुयायी भी आये हैं. एक सप्ताह पहले से ही संत रविदास के प्राकट्योत्सव में शामिल होने के लिए अनुयायियों और सेवादारों के आने का सिलसिला जारी है. करीब दो किमी में मेला क्षेत्र फैला हुआ है. खानपान, घरेलू सामग्री के अलावा शृंगार की सामग्री की दुकानें सजी हैं. जगह-जगह संगत गुरुवाणी में मगन है.


GBDGV


श्री रविदास जन्मस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट सीरगोवर्धन के ट्रस्टी निरंजन चिमा ने बताया कि महाराज जी शुक्रवार को मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे. 31 जनवरी को मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे और लगे टेंटों में जाएंगे और अनुयायियों को दर्शन देंगे. 30 वातानुकूलित कमरों का लोकार्पण करेंगे. एक फरवरी को प्राकट्योत्सव पर मंदिर में पूजन अर्चन के साथ ही सत्संग में विचार रखेंगे. दो फरवरी को को दोपहर में रवाना हो जाएंगे.


SHANT RAVIDAS


25 साल से काशी आ रही है बेगमपुरा एक्‍सप्रेस


संत निरंजनदास महाराज 25 वर्षों से बेगमपुरा स्पेशल ट्रेन से काशी आते हैं. इस ट्रेन में सभी सुविधाएं रहती हैं. श्री रविदास जन्मस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजर रणवीर सिंह ने बताया कि सन् 2002 से रेल मंत्रालय से बेगमपुरा ट्रेन की बुकिंग पांच दिनों के लिए होती है. इसमें 50 से 60 लाख रुपये खर्च होते हैं. यह ट्रेन जालंधर से वाराणसी आती है और दो दिन तक खड़ी रहती है. गुरु के प्राकट्योत्सव के अगले दिन महाराज जी संगत के साथ रवाना होते हैं.


ALSO READ : काशी विद्यापीठ : स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू


आज से ट्रैफिक एडवाइजरी लागू


संत रविदास जयंती पर 30 जनवरी से एक फरवरी तक आयोजित कार्यक्रमों के तहत यातायात पुलिस ने शहर में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है. शुक्रवार की सुबह 8 बजे से एक फरवरी की रात 12 बजे तक डायवर्जन जारी रहेगा. इस दौरान रविदास मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्रों में सामान्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. रामनगर चौराहे से शहर की ओर आने वाले वाहन सामनेघाट पुल नहीं जाएंगे. इन्हें टेंगरा मोड़ होते हुए एनएच-19 की ओर भेजा जाएगा. सामनेघाट पुल से नगवा चौकी की ओर जाने वाले वाहन हरसेवानंद पब्लिक स्कूल की ओर डायवर्ट होंगे.

सारनाथ को वैश्विक सम्मान, बुद्ध की करुणा का संदेश अब और बुलंद: प्रो. वांगछुग दोर्जे नेगी
सारनाथ को वैश्विक सम्मान, बुद्ध की करुणा का संदेश अब और बुलंद: प्रो. वांगछुग दोर्जे नेगी
वाराणसी: केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान (सीआईएचटीएस), सारनाथ के कुलपति प्रो. वांगछुग दोर्जे नेगी ने सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने को भारत की आध्यात्मिक विरासत की वैश्विक स्वीकृति बताया है। उन्होंने कहा कि यह केवल किसी ऐतिहासिक स्थल को मिला सम्मान नहीं, बल्कि भगवान बुद्ध के शांति, करुणा और मानव कल्याण के संदेश को पूरी दुनिया द्वारा स्वीकार किए जाने का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि धम्मचक्कप्पवत्तन दिवस के 2605वें आयोजन से ठीक पहले मिली यह उपलब्धि सारनाथ की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्ता को नई ऊंचाई प्रदान करती है। यही वह पावन स्थल है, जहां भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना पहला उपदेश देकर धर्मचक्र का प्रवर्तन किया था। आज भी यह स्थान विश्वभर के बौद्ध श्रद्धालुओं, शोधार्थियों और पर्यटकों के लिए प्रेरणा का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।प्रो. नेगी ने कहा कि भारत की पहचान केवल अपनी प्राचीन सभ्यता से नहीं, बल्कि उन सार्वभौमिक मूल्यों से है जिन्हें भगवान बुद्ध ने मानवता के सामने रखा। सत्य, अहिंसा, करुणा और सह-अस्तित्व का उनका संदेश वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में पहले से अधिक प्रासंगिक हो गया है।ALSO READ : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, वाराणसी छोड़ने की फिराक में था.उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के संरक्षण और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को देते हुए केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तथा संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देश की सांस्कृतिक विरासत को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।कुलपति ने देशवासियों और विश्वभर के बौद्ध अनुयायियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सारनाथ अब केवल इतिहास का साक्षी नहीं, बल्कि विश्व शांति और मानवता के साझा भविष्य का भी प्रेरणा-स्थल बनकर उभरेगा। उन्होंने अंत में कामना की कि भगवान बुद्ध का करुणा और मैत्री का संदेश संपूर्ण विश्व में सद्भाव, शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता रहे।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, वाराणसी छोड़ने की फिराक में था.
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, वाराणसी छोड़ने की फिराक में था.
वाराणसी: मंडुआडीह थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार तड़के बरेका (बीएलडब्ल्यू) आवासीय परिसर से गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार, लहरतारा निवासी एक महिला की तहरीर पर 24 जुलाई को आरोपी किशन कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी।मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रवीण सचान कर रहे हैं। पुलिस टीम ने 25 जुलाई की रात करीब 12:25 बजे आरोपी किशन कुमार (30), निवासी लहरतारा, को बीएलडब्ल्यू आवासीय परिसर से गिरफ्तार कर लिया।ALSO READ : गुरु पूर्णिमा पर नहीं लगेगा जाम पड़ाव आश्रम में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था का एडीसीपी ने लिया जायजापूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि युवती से उसकी मित्रता थी और दोनों के बीच आपसी सहमति से संबंध बने थे। उसने यह भी स्वीकार किया कि मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद वह वाराणसी छोड़कर जाने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण सचान, उपनिरीक्षक विवेक यादव, फैंटम-48 के कांस्टेबल अमित कुमार तिवारी तथा कांस्टेबल संदीप शाह शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गुरु पूर्णिमा पर नहीं लगेगा जाम  पड़ाव आश्रम में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था का एडीसीपी ने लिया जायजा
गुरु पूर्णिमा पर नहीं लगेगा जाम पड़ाव आश्रम में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था का एडीसीपी ने लिया जायजा
वाराणसी: गुरु पूर्णिमा पर्व पर पड़ाव स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह के अवधूत भगवान राम आश्रम में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। 28 और 29 जुलाई को होने वाले आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्र ने शनिवार को आश्रम परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एडीसीपी ने यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।ALSO READ : काशी विद्यापीठ में 'दहेज मुक्त भारत' विषयक भाषण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया दहेज न लेने-देने का संकल्प.पुलिस प्रशासन ने गुरु पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए विशेष ट्रैफिक एवं पार्किंग प्लान तैयार किया है। इसके तहत प्रमुख मार्गों पर यातायात का सुचारु संचालन, पार्किंग स्थलों का निर्धारण तथा आवश्यक स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है, जिससे गुरु पूर्णिमा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।