Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

पुलिस आयुक्त ने बाइक से शहर भ्रमण कर व्यवस्था का लिया जायजा, की ये अपील

पुलिस आयुक्त ने बाइक से शहर भ्रमण कर व्यवस्था का लिया जायजा,  की ये अपील
Oct 18, 2025, 11:43 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी – पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता ताकि आम जनमानस बिना किसी असुविधा या भय के सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मना सकें. सीपी ने धनतेरस व दीपावली पर्व के अवसर पर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का बाइक से स्वयं स्थलीय निरीक्षण किया गया. इस दौरान नदेसर, मिंट हाउस चौराहा, एयर फोर्स चौराहा, राजाबाजार, धौसाबाद मार्केट, लहुराबीर, मलदहिया, चेतगंज, चौकाघाट सहित शहर के प्रमुख बाजारों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर पुलिस टीम को समन्वय के साथ सतर्क दृष्टि रखने एवं अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया.


FILE PHOTO


ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील


पुलिस आयुक्त ने सर्राफा दुकानों व प्रतिष्ठानों पर खरीदारी कर रहे नागरिकों से संवाद कर त्यौहार की शुभकामनाएं दीं तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की. सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में सघन पैदल गश्त बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस उपस्थिति बनाए रखने तथा सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए.

ट्रैफिक पुलिस को मार्गों पर सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, नो-पार्किंग व्यवस्था व लागू यातायात डायवर्जन को कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया.


ALSO READ : सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अनुपस्थित अधिकारियों के एक दिन का वेतन रोकने का आदेश



अग्निशमन दल को भीड़भाड़ वाले बाजारों व पटाखा बिक्री स्थलों पर सतत मुस्तैदी के साथ तैनात रहने के निर्देश दिए गए. सोने-चांदी, मिष्ठान भंडार तथा अन्य प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए गए. महिला सुरक्षा के दृष्टिगत “मिशन शक्ति टीमों” को बाजारों में सक्रिय गश्त करने व आवश्यकता अनुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. पुलिस आयुक्त ने नागरिकों से अपील की कि वे धनतेरस एवं दीपावली का त्यौहार सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा अफवाहों से दूर रहें.

वाराणसी में ऑटो चालक रहस्यमय हालात में लापता, 10 दिन बाद हत्या की आशंका
वाराणसी में ऑटो चालक रहस्यमय हालात में लापता, 10 दिन बाद हत्या की आशंका
वाराणसी: आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया सट्टी इलाके से एक 22 वर्षीय ऑटो चालक के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है.युवक बीते दस दिनों से घर नहीं लौटा है.परिजनों ने अब उसकी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को लिखित तहरीर दी है.लापता युवक की पहचान सन्नी सोनकर (22) निवासी कोनिया सट्टी, आदमपुर के रूप में हुई है.सन्नी पेशे से ऑटो चालक था.दोस्तों के साथ निकला था युवक...परिजनों के अनुसार, 28 जनवरी को सन्नी के कुछ दोस्त उसके घर आए थे.उन्होंने बताया कि बिहार की ओर एक भाड़ा मिला है, जिसके बाद सन्नी उनके साथ चला गया. इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा.पहले दर्ज कराई गई थी गुमशुदगी कई दिनों तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने आदमपुर थाने में सन्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी.शनिवार को किसी परिचित के माध्यम से जानकारी मिली कि सन्नी के साथ मारपीट की गई और उसकी हत्या कर दी गई है. इस सूचना के बाद परिजन थाने पहुंचे और हत्या की आशंका जताते हुए लिखित शिकायत दी.ALSO READ : सीएम ग्रिड्स योजना से चमकेगी शहर की सड़कें, नगर आयुक्त ने परखी प्रगतिCCTV खंगाल रही पुलिस...मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी विमल मिश्रा जांच में जुट गए हैं.पुलिस ने कथित मारपीट स्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है.साथ ही परिजनों द्वारा बताए गए संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.हर पहलू से जांच पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.
वाराणसी में प्रि‍ंसिपल पर छात्राओं संग छेड़खानी का आरोप, गुस्‍साए ग्रामीणों का प्रदर्शन
वाराणसी में प्रि‍ंसिपल पर छात्राओं संग छेड़खानी का आरोप, गुस्‍साए ग्रामीणों का प्रदर्शन
वाराणसी : शिवपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पिसौर में प्रिंसिपल पर कक्षा चार में पढ़ने वाली चार बच्चियों के साथ छेड़खानी का गंभीर आरोप लगा है. इस घटना के बाद गुस्‍साए ग्रामीणों ने प्रिंसिपल को विद्यालय के एक कमरे में बंद कर दिया. ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए आरोपित को सजा देने की मांग की है. घटना शनिवार की बताई गई है, लेकिन रविवार को छुट्टी होने के कारण ग्रामीण कोई कार्रवाई नहीं कर पाए. इस बीच सोमवार को विद्यालय खुलने का इंतजार करते हुए लामबंद ग्रामीणों ने प्रिंसिपल को पकड़ लिया और उसे प्रधानाध्यापक कमरे में बंद कर दिया. पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करती रही. ग्रामीणों का आरोप है कि प्रिंसिपल ने अश्‍लील वीडियो छात्राओं को दिखाया.सूचना के बाद पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे. डीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एसीपी कैंट नितिन तनेजा, एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा समेत कई थानों की पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. ग्रामीण हाथों में चप्पल की माला लिए हुए आरोपित को खुद के हवाले करने की मांग करते रहे. वहीं ग्रमीण नारेबाजी करते रहे.थाना प्रभारी रोहनिया राजू कुमार ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कानून अपने हाथ में न लें और स्कूल से बाहर निकल जाएं. एसडीएम सदर और खंड शिक्षा अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और लोगों को समझाने का प्रयास करते नजर आए.ALSO READ : सीएम ग्रिड्स योजना से चमकेगी शहर की सड़कें, नगर आयुक्त ने परखी प्रगतिकैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने माइक पर लोगों को संयम और धैर्य रखने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी और आरोपित के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.इस घटना ने स्थानीय समुदाय में आक्रोश पैदा कर दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और वे न्याय की मांग कर रहे हैं. पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है. इस घटना के बाद से विद्यालय में तनाव का माहौल बना हुआ है और सभी की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं.
सीएम ग्रिड्स योजना से चमकेगी शहर की  सड़कें, नगर आयुक्त ने परखी प्रगति
सीएम ग्रिड्स योजना से चमकेगी शहर की सड़कें, नगर आयुक्त ने परखी प्रगति
वाराणसी: प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी की सड़कों को आधुनिक स्वरूप देने के लिए मुख्यमंत्री ग्रीन रोड्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड्स) के तहत चल रहे कार्यों ने अब रफ्तार पकड़ ली है। इस क्रम में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रविवार को शहर के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर निर्माण कार्यों की पड़ताल की । उन्होंने गोलघर कचहरी, सुंदरपुर मुख्य मार्ग की भौतिक प्रगति देखी। साथ हीअस्सी घाट से रविदास घाट तक का भी निरीक्षण किया ।इस दौरान उन्होंने समय से गुणवत्तायुक्त कार्य कराने का निर्देश दिया है। किसी भी प्रकार की शिथिलता बरतने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई क चेतावनी दी । सीएम ग्रिड्स योजना के तहत प्रथम चरण में 4784.53 लाख रुपये से छह प्रमुख मार्गों का कायाकल्प किया जा रहा है। इन सड़कों को दस मीटर से अधिक चौड़ी किया जा रहा है। साथ ही भूमिगत यूटिलिटी डक्ट, स्टॉर्म वाटर ड्रेन, फुटपाथ और आधुनिक स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी।अंडरग्राउंड डक्ट बनने से भविष्य में बिजली या पाइपलाइन के लिए सड़कों को बार-बार खोदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा, द्वितीय चरण के लिए भेलूपुर विद्युत कार्यालय से वंशीधर अपार्टमेंट तक के मार्ग के लिए 722.15 लाख रूपये की स्वीकृति मिल चुकी है।। वर्तमान में तिलक मूर्ति से भारत सेवाश्रम, घंटी मिल से सिगरा थाना और सुंदरपुर मुख्य मार्ग में काम चल रहा है। कुछ सड़कों पर करीब 40 से 47 प्रतिशत तक कार्य पूर्ण हो चुका है।​घाटों की सफाई और जन-सुविधा का निर्देश​नगर आयुक्त ने अस्सी घाट से लेकर रविदास घाट तक के मार्ग का भी निरीक्षण किया। सड़कों के साथ-साथ उन्होंने घाटों पर विशेष साफ-सफाई रखने और कचरा निस्तारण की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान आम जनता को कम से कम असुविधा हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता आरके सिंह सहित निगम व कार्यदायी संस्था के अधिकारी व इंजीनियर मौजूद थे।