नेटफ्लिक्स पर छाई ये नई साउथ मूवी, टॉप ट्रेंडिंग में छाई

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स यानि (Netflix) पर हर वीकेंड की तरह इस बार भी एक नई फिल्म को ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है. ये मूवी साउथ सिनेमा से नाता रखती है, जिसकी ओटीटी पर एंट्री होते ही सबकी फेवरेट बन बैठी है. एक्शन और कॉमेडी से भरपूर थ्रिल के रूप में नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म नंबर-2 पर ट्रेंड करने लगी है. 2 घंटे 11 मिनट की इस फिल्म में कई सारे ऐसे सीन्स और डायलॉग्स मौजूद हैं, जो आपको रोमांचित करने पर मजबूर कर देंगे. तो चलिए आपको बताते है कि इस खबर में किस फिल्म को लेकर जिक्र किया जा रहा है, जो फिलहाल नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है.

मलायलम सिनेमा की छठा पचा
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की जिस नई रिलीज के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, उसका फिल्म का नाम है छठा पचा जो एक मलायलम सिनेमा की है. इसकी कहानी तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, ये तीनों खून के रिश्ते से बेशक अलग हैं, लेकिन इनमें सगे भाइयों से ज्यादा प्यार है. बचपन में एक कांड के चलते इनका एक दोस्त इलाके से दूर चला जाता है और 18 साल बाद अपने पुराने दोस्तों से मिलने उसी शहर लौटता है.

वहां आकर उसे पता लगता है कि उसका एक दोस्त पैसे कमाने के लिए संघर्ष कर रहा है, जबकि दूसरा जेल में बंद है, इन तीनों में एक चीज कॉमन होती है और वह ये है कि ये तीनों बचपन से डब्लूडब्लूआई फाइट के शौकीन होते हैं. उस शौक को वह कैसा अपना बिजनेस बनाते हैं और कैसे इनकी दोस्ती में दरार आती है, वह इस मूवी का रोमांच बढ़ा देता है. फिल्म में एक्शन और कॉमेडी कूट-कूटकर भरी हुई है, जो आपको काफी पसंद आएगी.

नेटफ्लिक्स पर रिलीज छठा पचा
हाल ही में छठा पचा को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है और अब ये मूवी ओटीटी पर नंबर-2 पर ट्रेंड कर रही है. जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है. आज के दौर में फिल्मों में बड़े सुपरस्टार के कैमियो का चलन काफी सुर्खियां बटोर रहा है. छठा पचा में भी आपको ऐसा ही कुछ देखने को मिलता है। इस मूवी में आपको मलयालम सिनेमा के वेटरन एक्टर ममूटी कैमियो रोल में नजर आएंगे, जो इस फिल्म की कहानी को और भी असरदार बनाते हैं।



