Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

तीन मिनट का गोल्‍डन टाइम जीवन के लिए अमूल्‍य, CPR पर बोले डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी

तीन मिनट का गोल्‍डन टाइम जीवन के लिए अमूल्‍य, CPR पर बोले डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी
Jan 22, 2026, 11:02 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : बनारस स्थिति रमना PHC के चिकित्‍साधिकारी डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी देशभर में सीपीआर ट्रेनर के रूप में प्रसिद्ध हैं. डॉक्टर शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी अब तक कई हजार लोगों को सीपीआर दे चुके है. इतना ही नहीं आज डॉक्टर शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी "बनारस लिट फेस्ट” काशी साहित्य कला उत्सव में जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव के मंच से सीपीआर के बारे में जानकारी दी.


उन्होंने पॉडकास्ट आयोजन को लेकर कहा कि- सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) जैसे जीवन-रक्षक विषय पर चर्चा केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मानव जीवन की रक्षा हेतु जागरूकता का सशक्त सार्वजनिक संकल्प है. जीवन के तीन मिनट गोल्‍डन टाइम है. इन क्षणों में जीवन बचाने के लिए हर व्‍यक्ति को सीपीआर की जानकारी जरूर होनी चाहिए.

आगे पॉडकॉस्ट में उन्होंने कहा जहाँ शब्द समाज को दिशा देते हैं, वहीं यह संवाद जीवन बचाने की निर्णायक कला को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा. यह पहल साहित्य, विज्ञान और सामाजिक उत्तरदायित्व का ऐसा संगम है, जो काशी की चेतना को नई ऊर्जा प्रदान करता है.


ALSO READ:श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की नई पहल AI-संचालित चैटबॉट, भक्‍तों को मिलेंगी ये सुविधाएं



बता दें कि बनारस लिट फेस्ट का चौथा संस्करण इस बार तीन नहीं, चार दिनों का होगा. लिट फेस्ट की शुरुआत 29 जनवरी को अस्सी घाट पर गंगा आरती, सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज के प्रवचन और फ्यूजन बैंड की प्रस्तुति से होगी. इस उत्सव में देश-विदेश से 250 से अधिक लेखक, कवि, कलाकार, विचारक, पत्रकार, शिक्षाविद् एवं सांस्कृतिक प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे.

 देवदीपावली पर वाराणसी में पर्यटकों को निशाना बनाने वाला अंतरप्रांतीय गिरोह पकड़ा, 10 महिलाओं समेत 14 गिरफ्तार
देवदीपावली पर वाराणसी में पर्यटकों को निशाना बनाने वाला अंतरप्रांतीय गिरोह पकड़ा, 10 महिलाओं समेत 14 गिरफ्तार
वाराणसी : देव दीपावली पर्व के दौरान काशी में उमड़ने वाली पर्यटकों की भारी भीड़ का फायदा उठाकर चोरी और पाकेटमारी घटनाओं को अंजाम देने पहुंचे कथित अंतरप्रांतीय गिरोह काे वाराणसी की सिगरा पुलिस ने बेनकाब किया है. पुलिस ने गिरोह के सरगना और सदस्यों समेत कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में 10 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं. पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और पर्यटकों से चोरी किए गए 57,960 रुपये नकद बरामद करने का दावा किया है.पुलिस के मुताबिक, पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत काशी जोन के पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई. सिगरा थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा की टीम ने 24 नवंबर को सोनिया चौकी क्षेत्र स्थित एनपीएस गेस्ट हाउस में दबिश देकर सभी 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया.भीड़ में हाथ साफ करने की थी तैयारीपुलिस के अनुसार, देव दीपावली के अवसर पर वाराणसी में देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटकों और श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही थी. इसी दौरान कथित अंतरप्रांतीय गिरोह की गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया. पुलिस का दावा है कि गिरोह के सदस्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में पर्यटकों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाएं करते थे. सभी आरोपी आंध्र प्रदेश के अलग-अलग जिलों के निवासी बताए गए हैं.गिरोह में 10 महिलाएं और 4 पुरुष शामिलपुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में वल्लभा यादमनि, इटा कृष्णा वेनी, समुद्राला रवानम्मा, अंगडी द्वारका, कोलावल्ली मरियम्मा, गुंटरु तरुन अनिल उर्फ चिन्माकुर्थी मदन उर्फ डूमू, पशुपुलाती लक्ष्मी, मालेल्ला साईगोपी, समुद्रालम मैरी, समुद्राला रवानम्मा, गोदावरी गुज्जी, जांपा किरन कुमार, इट्टा वेंकटेश और बोज्जागन रूद्रावीना शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में 10 महिलाएं और 4 पुरुष हैं. सभी के संबंध में विस्तृत जानकारी और आपराधिक रिकॉर्ड का सत्यापन किया जा रहा है. सिगरा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक वनप्लस और एक ओप्पो मोबाइल फोन बरामद किया है. इसके अलावा 57,960 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं. पुलिस प्रेस नोट में इस नकदी को पर्यटकों से चोरी की गई रकम बताया गया है.दक्षिण भारत के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं चोरी के मुकदमेपुलिस द्वारा जारी आपराधिक इतिहास के मुताबिक, गिरोह से जुड़े मामलों में वर्ष 2019, 2020 और 2021 के दौरान चोरी के कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है. इनमें आंध्र प्रदेश के टंगुटुर, चिराला और राजामुंदरी-II टाउन थानों के मामले शामिल हैं. इन मुकदमों में भारतीय दंड संहिता की धारा 379 के तहत चोरी के आरोप दर्ज बताए गए हैं. पुलिस इन आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर गिरफ्तार आरोपियों के पुराने मामलों और अन्य संभावित गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है. गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का नेतृत्व सिगरा थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने किया. टीम में उपनिरीक्षक सौरभ शाही, सलमान खान, डाली साहू, हेड कांस्टेबल ब्रह्मदेव सिंह, जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल मृत्युंजय सिंह, जटाशंकर पांडेय, विनय चौरसिया, अनीश गौड़, तारकेश्वर गौड़ तथा महिला कांस्टेबल दीपांजलि मिश्रा और महिमा तिवारी शामिल रहीं.
काशी के 84 घाटों की कहानी अब सुनाएगा GPS, देव दीपावली से 15 भाषाओं में मिलेगी ऑडियो टूर की सुविधा
काशी के 84 घाटों की कहानी अब सुनाएगा GPS, देव दीपावली से 15 भाषाओं में मिलेगी ऑडियो टूर की सुविधा
वाराणसी : काशी की परंपराएं, खानपान, गलियां कहीं न कहीं गंगा घाटों से जुडी हैं. घाट केवल गंगा के तट पर बनी सीढ़ियां और भव्य इमारतें नहीं हैं, बल्कि वे सदियों के इतिहास, अटूट आस्था, समृद्ध संस्कृति और जीवंत परंपराओं के प्रमाण हैं. अब देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए इन घाटों की अनकही और पौराणिक कथाओं को जानना पहले से कहीं अधिक सहज और रोचक हो गया है. इससे पर्यटकों को सहूलियत होगी.उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने वाराणसी के सभी 84 घाटों को एक सूत्र में पिरोते हुए 'वाराणसी 84 घाट्स आडियोबुक-आडियो टूर' की शुरुआत की है. इस आधुनिक डिजिटल पहल के जरिए सैलानी अब बिना किसी गाइड के, अपनी सहूलियत और गति के अनुसार घाटों का भ्रमण करते हुए प्रत्येक घाट के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और पौराणिक महत्व से रूबरू हो सकेंगे. यह सुविधा यूपी टूरिज्म के आधिकारिक मोबाइल एप और वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है.इस विशेष आडियो टूर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें सभी 84 घाटों के लिए अलग-अलग ऑडियो अध्याय तैयार किए गए हैं. चाहे कोई यात्री घाटों के किनारे पैदल घूमते हुए इतिहास की परतों को टटोलना चाहे या फिर नाव पर सवार होकर गंगा की लहरों के बीच घाटों की गाथा सुनना चाहे, दोनों ही अनुभव इस टूर में शामिल किए गए हैं. प्रदेश के पर्यटन जयवीर स‍िंंह देव दीपावली पर इस प्रोजेक्‍ट को नमो घाट से शुरू करेंगे.इसका जीपीएस आधारित सिस्टम पर्यटक के किसी घाट पर पहुंचते ही उसकी लोकेशन को पहचान लेता है और अपने आप उस घाट से जुड़ा आडियो शुरू कर देता है. यदि यात्री निर्धारित स्थान से आगे बढ़ जाता है या दूर चला जाता है, तो आडियो रुक सकता है और वापस उसी स्थान पर लौटने पर फिर से चलने लगता है. इसके अलावा, उपयोगकर्ता अपनी पसंद के अनुसार किसी भी घाट को मैन्युअली चुनकर भी उसकी जानकारी सुन सकते हैं.सैलानियों के अनुभव को और समृद्ध बनाने के लिए ऑडियो के साथ-साथ लिखित विवरण, तस्वीरें और इंटरैक्टिव मैप भी दिए गए हैं. यात्री अपनी सुविधा के हिसाब से ऑडियो को रोक सकते हैं, दोबारा चला सकते हैं या अगले घाट की जानकारी पर जा सकते हैं. एप इस बात का भी ध्यान रखता है कि आपने कौन-कौन से घाट देख लिए हैं, जिससे बीच में यात्रा रोकने पर अगली बार वहीं से शुरुआत की जा सके जहां पिछली बार छोड़ा गया था.भाषा की विविधता इस पहल को वैश्विक स्वरूप देती है. यह आडियो टूर हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ मराठी, तमिल, तेलुगु, गुजराती, कन्नड़, ओड़िया, मलयालम, उर्दू, फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, जापानी और कोरियाई सहित कुल 15 भाषाओं में उपलब्ध है, और पैदल व नाव दोनों विकल्प सभी भाषाओं में मिलते हैं.यात्रा से पहले टूर डाउनलोड करने की सुविधा से भ्रमण के दौरान लगातार इंटरनेट की निर्भरता भी खत्म होती है, और वाराणसी से बाहर या दुनिया के किसी भी कोने में बैठे लोग भी काशी की विरासत से जुड़ सकते हैं. एंड्रायड या आईओएस एप अथवा वेबसाइट पर 'वाराणसी 84 घाट्स आडियोबुक-आडियो टूर' चुनकर 'स्टार्ट टूर एट लोकेशन' या 'इनेबल आफलाइन यारिमोट टूर' के जरिए बिना लागिन या अकाउंट बनाए इस सेवा का लाभ उठाया जा सकता है.
 देव दीपावली पर शीतला घाट से गूंजेगा 'मानव-मानव एक समान' का संदेश, बुद्ध से अंबेडकर तक के चित्रों से सजा घाट
देव दीपावली पर शीतला घाट से गूंजेगा 'मानव-मानव एक समान' का संदेश, बुद्ध से अंबेडकर तक के चित्रों से सजा घाट
काशी की देव दीपावली में इस बार सामाजिक समानता और आपसी सद्भाव का संदेश भी देखने को मिल रहा है। शीतला घाट पर विकासशील बुद्धा पार्क की ओर से भगवान गौतम बुद्ध, सावित्रीबाई फुले, डॉ. भीमराव अंबेडकर, संत रविदास, गुरु नानक और संत गाडगे के चित्र लगाकर आयोजन की तैयारियां की गई हैं। आयोजक घनश्याम सिंह के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य भगवान बुद्ध के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज को 'मानव-मानव एक समान' का संदेश देना है। कार्यक्रम में सारनाथ से भंते जी महाराज पहुंचकर भगवान बुद्ध का पूजन करेंगे। देव दीपावली के उल्लास के बीच शीतला घाट से शांति, समानता और भाईचारे की आवाज बुलंद होगी।