Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

अमेरिका पर भारतीय टैरिफ लगने से तिलमिलाए ट्रंप, करने लगे अपील

अमेरिका पर भारतीय टैरिफ लगने से तिलमिलाए ट्रंप, करने लगे अपील
Jan 21, 2026, 07:20 AM
|
Posted By Preeti Kumari

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कुछ समय पहले भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है. इसी के साथ ही उन्‍होंने दुनिया भर में टैरिफ का अंबार लगा बैठे है. लेकिन, जैसे ही भारत ने इसी तरह का कदम उठाया तो उन्‍हें इस कदर मिर्ची लगी कि उन्होंने एक्शन लेते हुए अपने दूतों की मदद से भारतीय कार्रवाई से निपटने की कवायद शुरू कर दी. जहां ट्रंप के दूत स्‍टीव डेंस दो दिन पहले ही भारत आकर वाणिज्‍य मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की. उनका मकसद भारत की ओर से अमेरिकी दाल पर लगाए 30 फीसदी टैरिफ से राहत दिलाना था.


i


दरअसल, ट्रंप के दूत स्‍टीव डेंस अमेरिकी राज्‍य रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर हैं, जो अमेरिकी सीनेट में साल 2015 से ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले वह बोझेमैन नामक कंपनी में एग्‍जीक्‍यूटिव थे. इतना ही नहीं इन्हें डेंस को एग्रीकल्‍चर, एनर्जी और विदेशी नीति से जुड़ों मुद्दों का माहिर खिलाड़ी भी माने जाते है. इनकी खूबी ये है कि ये राज्‍य के किसानों के हितों की बात करते रहे हैं. उनकी कृषि मुद्दों पर जानकारी का फायदा उठाने और इस अनुभव को देखते हुए ही अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्‍हें भारत भेजने की कवायद की है.


t


भारतीय टैरिफ से तिलमिलाए ट्रंप


बता दें, नवंबर 2025 में भारत ने अमेरिका से आने वाली पीली मदर पर 30 फीसदी टैरिफ लगाया था. इसी के चलते अमेरिका तिलमिला उठा था, क्योंकि भारत के इस कदम से अमेरिकी किसानों पर भारी बोझ पड़ने लगा, खासकर मोंटाना राज्‍य के किसानों पर, क्‍योंकि अमेरिका में सबसे ज्‍यादा दाल का उत्‍पादन मोंटाना में ही होता है. भारत दुनिया का सबसे बड़ा दाल का उपभोक्‍ता देश है, लेकिन अमेरिकी दाल पर भारतीय टैरिफ लगाने से मोंटानों के किसानों को हद से ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा.


f


ट्रंप के खातिर भारत आए डेंस


भारत की यात्रा के दौरान स्टीव डेंस ने विदेश मंत्री एस जयशंकर, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल समेत अन्य व्यापारिक नेताओं से मुलाकात की और अमेरिका-भारत ट्रेड डील में दालों के लिए अनुकूल प्रावधानों की मांग की है. इससे पहले ट्रंप प्रशासन ने भी भारत से दाल पर टैरिफ कम करने की अपील की थी. ये वहीं अपील है जिसमें ट्रंप की बात न बनने पर उन्होंने डेंस को अपना दूत बनाकर भारत भेजा और दाल पर टैरिफ कम करने की वकालत का जिम्‍मा उनके कंधों पर सौंप दिया. इसी जिम्मेदारी को निभाने के लिए डेंस भारत की यात्रा पर आए थे.


h


वहीं, भारत भले ही दुनिया का सबसे बड़ा दाल उपभोक्ता देश है, पर फिर भी अमेरिका से आयात काफी कम है. इसके बजाय कनाडा, म्‍यांमार, ऑस्‍ट्रेलिया, मोजाम्बिक और तंजानिया जैसे देशों से दाल मंगाता है. साल 2024 में अमेरिका से दाल का आयात 7.34 करोड़ डॉलर का रहा था. हालांकि, पिछले साल 2025 में जनवरी से अक्‍टूबर तक के आंकड़े और भी कम रहे. इस दौरान महज 4 करोड़ डॉलर का ही आयात किया गया. साल 2024 में भारत ने अमेरिका से 19 हजार टन पीली मटर और 64 हजार टन हरी मसूर आयात की थी. यह भारत के कुल आयात का महज 1 से 2 फीसदी हिस्‍सा है. भारत ने 2025 में करीब 73 लाख टन दाल का आयात किया था.

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, वाराणसी छोड़ने की फिराक में था.
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, वाराणसी छोड़ने की फिराक में था.
वाराणसी: मंडुआडीह थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार तड़के बरेका (बीएलडब्ल्यू) आवासीय परिसर से गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार, लहरतारा निवासी एक महिला की तहरीर पर 24 जुलाई को आरोपी किशन कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी।मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रवीण सचान कर रहे हैं। पुलिस टीम ने 25 जुलाई की रात करीब 12:25 बजे आरोपी किशन कुमार (30), निवासी लहरतारा, को बीएलडब्ल्यू आवासीय परिसर से गिरफ्तार कर लिया।ALSO READ : गुरु पूर्णिमा पर नहीं लगेगा जाम पड़ाव आश्रम में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था का एडीसीपी ने लिया जायजापूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि युवती से उसकी मित्रता थी और दोनों के बीच आपसी सहमति से संबंध बने थे। उसने यह भी स्वीकार किया कि मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद वह वाराणसी छोड़कर जाने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण सचान, उपनिरीक्षक विवेक यादव, फैंटम-48 के कांस्टेबल अमित कुमार तिवारी तथा कांस्टेबल संदीप शाह शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गुरु पूर्णिमा पर नहीं लगेगा जाम  पड़ाव आश्रम में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था का एडीसीपी ने लिया जायजा
गुरु पूर्णिमा पर नहीं लगेगा जाम पड़ाव आश्रम में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था का एडीसीपी ने लिया जायजा
वाराणसी: गुरु पूर्णिमा पर्व पर पड़ाव स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह के अवधूत भगवान राम आश्रम में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। 28 और 29 जुलाई को होने वाले आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्र ने शनिवार को आश्रम परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एडीसीपी ने यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।ALSO READ : काशी विद्यापीठ में 'दहेज मुक्त भारत' विषयक भाषण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया दहेज न लेने-देने का संकल्प.पुलिस प्रशासन ने गुरु पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए विशेष ट्रैफिक एवं पार्किंग प्लान तैयार किया है। इसके तहत प्रमुख मार्गों पर यातायात का सुचारु संचालन, पार्किंग स्थलों का निर्धारण तथा आवश्यक स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है, जिससे गुरु पूर्णिमा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
काशी विद्यापीठ में 'दहेज मुक्त भारत' विषयक भाषण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया दहेज न लेने-देने का संकल्प.
काशी विद्यापीठ में 'दहेज मुक्त भारत' विषयक भाषण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया दहेज न लेने-देने का संकल्प.
वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मनोविज्ञान विभाग में शनिवार को 48वें दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में 'दहेज मुक्त भारत' विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में शिक्षकों ने दहेज प्रथा को सामाजिक बुराई बताते हुए युवाओं से इसके खिलाफ जनजागरण का आह्वान किया।मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो. शैफाली वर्मा ठकराल ने कहा कि दहेज प्रथा केवल सामाजिक बुराई नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, समानता और मानवीय गरिमा के विरुद्ध अपराध है। उन्होंने विद्यार्थियों से दहेज न लेने और न देने का संकल्प लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की अपील की।प्रो. रश्मि सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी है। उन्होंने युवाओं से दहेज जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।डॉ. मुकेश कुमार पंथ ने कहा कि शिक्षित समाज ही दहेज प्रथा जैसी कुप्रथा को समाप्त करने में प्रभावी भूमिका निभा सकता है। वहीं डॉ. कंचन शुक्ला ने समाज में समानता, महिला सम्मान और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने पर बल दिया।ALSO READ : दालमंडी ध्वस्तीकरण के दौरान सरकारी कर्मचारियों से मारपीट का आरोप, चौक थाने में प्राथमिक दर्जभाषण प्रतियोगिता में जाह्नवी गुप्ता, विकास कुमार, विकास यादव, दीपाली यादव और मोहम्मद आरिफ सहित अन्य विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने 'दहेज मुक्त भारत' का सामूहिक संकल्प लिया।कार्यक्रम का स्वागत डॉ. प्रतिभा सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. पूर्णिमा श्रीवास्तव ने किया