Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी-काठमांडू फ्लाइट कैंसिल, नेपाल में स्थिति सामान्य होने तक रहेगी सस्पेंड

वाराणसी-काठमांडू फ्लाइट कैंसिल, नेपाल में स्थिति सामान्य होने तक रहेगी सस्पेंड
Sep 10, 2025, 04:46 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसीः लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से नेपाल की राजधानी काठमांडू जाने वाली फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है. वहीं, विमानन कंपनी ने यात्रियों को उनके पैसे लौटाने भी शुरू कर दिए हैं. नेपाल में भड़की हिंसा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.


वाराणसी से काठमांडू जाने वाली बुद्धा एयरवेज की फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है. सप्ताह में 3 दिन वाराणसी से काठमांडू के लिए फ्लाइट उड़ान भरती है. दरअसल, नेपाल में भाड़की हिंसा को लेकर विमानन कंपनी ने यह फैसला लिया है.


नेपाल में भड़की हिंसा के बाद काठमांडू आने वाली सभी फ्लाइट्स को रद्द या डायवर्ट कर दिया गया है. ऐसे में वाराणसी से बुद्धा एयरवेज की फ्लाइट को भी कैंसिल किया गया है. इसके अलावा यह भी स्पष्ट किया गया है कि जब तक नेपाल में स्थिति सामान्य नहीं होती तब तक विमान सेवा सस्पेंड रहेगी. स्थिति सामान्य होने के बाद ही फ्लाइट का आवागमन शुरू होगा.

वाराणसी में स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू, 34 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में होगी बंद
वाराणसी में स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू, 34 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में होगी बंद
वाराणसी : खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। जिले के 21 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 102 बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। दोनों सीटों के लिए कुल 74,840 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 66,952 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 7,888 मतदाता शामिल हैं।मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। स्नातक सीट पर 24 और शिक्षक सीट पर 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस तरह दोनों सीटों पर कुल 34 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला मतपेटियों में बंद होगा।स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के निवर्तमान एमएलसी आशुतोष सिन्हा और भाजपा के पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह के बीच मुकाबले पर नजरें टिकी हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सपा के निवर्तमान एमएलसी लाल बिहारी यादव, भाजपा के डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा और पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं।वाराणसी खंड का चुनाव आठ जिलों में हो रहा है। इसमें वाराणसी के अलावा चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही और बलिया शामिल हैं। पूरे निर्वाचन क्षेत्र में स्नातक और शिक्षक सीटों को मिलाकर करीब 3.23 लाख मतदाता अपने प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे।इस चुनाव में विधानसभा चुनाव की तरह ईवीएम या प्रत्याशी के नाम के सामने मुहर लगाने की व्यवस्था नहीं है। मतदाता को मतपत्र पर अपनी पहली पसंद के प्रत्याशी के नाम के सामने निर्धारित स्केच पेन से अंक ‘1’ लिखना होगा। अन्य प्रत्याशियों को वरीयता देने के लिए क्रमशः ‘2’, ‘3’ और आगे के अंक लिखे जा सकते हैं। मतपत्र पर गलत तरीके से अंक दर्ज करने पर वोट अमान्य हो सकता है।ALSO READ: वाराणसी में शराब की दुकानें बंद होने के दौरान अवैध बिक्री, 24 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार.मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 27 अक्टूबर को पहड़िया मंडी में मतगणना कराई जाएगी। सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होने का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद दोनों सीटों के विजेताओं की घोषणा की जाएगी।
वाराणसी में शराब की दुकानें बंद होने के दौरान अवैध बिक्री, 24 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार.
वाराणसी में शराब की दुकानें बंद होने के दौरान अवैध बिक्री, 24 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार.
वाराणसी : स्नातक एमएलसी चुनाव के मद्देनजर शराब की दुकानों की बंदी के दौरान अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने कार्रवाई की है। सिगरा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर माल गोदाम रेलवे स्टेशन के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से विंडीज लाइम ब्रांड की 118 पाउच देसी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 24 लीटर बताई गई है।पुलिस के अनुसार, स्नातक एमएलसी चुनाव को देखते हुए शराब की दुकानों को बंद रखने के दौरान अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस सतर्कता बरत रही है। इसी क्रम में पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर सिगरा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि माल गोदाम रेलवे स्टेशन के पास दो व्यक्ति शराब बेच रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से विंडीज लाइम ब्रांड की 118 पाउच देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बबलू पाल (46 वर्ष), पुत्र बरसाती पाल, निवासी संघट, थाना रोहनिया, जनपद वाराणसी और अनिल कुमार यादव (26 वर्ष), पुत्र विजय बहादुर यादव, निवासी जलालपुर सिरकोनी, थाना जलालपुर, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है।ALSO READ: गंगा के ऊपर गरजे वायु सेना के विमान, प्रचंड पराक्रम का प्रदर्शन ...चुनाव के दौरान शराब की दुकानों की बंदी का उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। ऐसे में बंदी के दौरान अवैध रूप से शराब बेचने की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सिगरा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से शराब बरामद कर आगे की कानूनी कार्रवाई की है।पुलिस प्रशासन की ओर से चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में गश्त और निगरानी के जरिए अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
गंगा के ऊपर गरजे वायु सेना के विमान, प्रचंड पराक्रम का प्रदर्शन ...
गंगा के ऊपर गरजे वायु सेना के विमान, प्रचंड पराक्रम का प्रदर्शन ...
वाराणसीः भारतीय वायु सेना की स्थापना के 94 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नमो घाट पर हुए एय़र शो विंग्स ओवर गंगा में वायु सेना के विमानों ने प्रचंड पराक्रम का प्रदर्शन किया. एयर शो में जहां भारतीय वायु सेना ने राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित वहीं अपने शक्ति का प्रदर्शन के जरिए युवाओं को प्रेरित एयर शो में शामिल 100 विमानों ने 25 फॉर्मेशन किया. विमानों और हेलीकाप्टरों की क्षमताओं को प्रदर्शित करने के लिए इन फार्मेशन की सावधानीपूर्वक योजना बनाई गई है। तालमेल और सटीक समन्वय के साथ किए जाने वाले हवाई युद्धाभ्यासों के माध्यम से इनकी परिचालन क्षमताओं और वायु योद्धाओं की पेशेवर दक्षता को प्रदर्शित किया गया.तीनों सेनाओं के विमान शामिल हुए एयर शो मेंफ्लाईपास्ट में हेलीकाप्टर, परिवहन विमान और लड़ाकू विमानों समेत 100 विमानों ने भाग लिया. इनमें 52 लड़ाकू विमान, 15 परिवहन विमान, 32 हेलीकाप्टर और एक ऐतिहासिक विमान शामिल हैं. भारतीय वायु सेना के गरुड़ विशेष बल ने भी प्रदर्शन में भाग लिया. हेलीकाप्टर बेड़े में एलसीएच, चिनूक, एएलएच मार्क III, एएलएच मार्क IV, अपाचे, चेतक, कामोव-31 और एमआई-17 वी 5 शामिल रहे। परिवहन एवं अन्य सहायक विमानों में सी-295, सी-17, सी-130, एईडब्ल्यूएंडसी, आईएल-78, एएन-32 और पी-8 आई शामिल हुए. लड़ाकू विमानों में सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, राफेल, एलसीए, मिग-29 और जगुआर को शामिल किया गया. हार्वर्ड विमान तथा सूर्यकिरण और सारंग प्रदर्शन टीमें अतिरिक्त आकर्षण रहीं. दो एएलएच हेलीकाप्टर भारतीय थल सेना के तथा एक पी-8आई और एक कामोव-31 भारतीय नौसेना के रहे. विमान देशभर के 12 वायु अड्डों से उड़ान भरकर वाराणसी पहुंचे. इनमें चेन्नई के निकट स्थित नौसैनिक अड्डा अरक्कोणम भी शामिल है.गंगा के ऊपर दिखा विमानों का अद्भुत हवाई प्रदर्शन एयर शो देखने वालों को गंगा के ऊपर विमानों का अद्भुत हवाई प्रदर्शन दिखा.तीन किरण विमानों विजय के प्रतीक ‘वी’ आकार के विक फॉर्मेशन में उड़ान भरी और गंगा के ऊपर आकाश को भारतीय तिरंगे के रंगों से सजाया. थल सेना के तीन एएलएच मार्क III हेलीकाप्टर ने भी फॉर्मेशन किया. इनके माध्यम से स्लिदरिंग आपरेशन, यानी रस्सी के सहारे जवानों को नीचे उतारने का प्रदर्शन किया गया. एक राफेल विमान ने काशी फार्मेशन के बाद कम ऊंचाई पर सटीक एरोबेटिक करतब दिखाया. “हनुमान” कॉलसाइन के अंतर्गत एक सुखोई-30 एमकेआई विमान कम ऊंचाई पर उड़ते हुए एरोबेटिक प्रदर्शन किया. इसके बाद एक हार्वर्ड विमान ने सटीक हवाई करतब दिखाया, अत्यंत कुशल सारंग हेलीकाप्टर डिस्प्ले टीम ने अपनी उड़ान कला का प्रदर्शन किया. ओंकार फॉर्मेशन में तीन एमआई-17 वी5 हेलीकाप्टर विक फॉर्मेशन में राष्ट्रीय ध्वज और भारतीय वायु सेना का ध्वज लेकर उड़ान भरे. इसके बाद “गंगा” फॉर्मेशन में तीन चेतक हेलीकाप्टरों ने गंगा में पुष्पवर्षा किया. सुखोई-30 एमकेआई विमान मुख्य मंच के ऊपर से तेज गति से उड़ते हुए सभी को चौंका दिया.स्वदेशी विमानों के अपनी जबरदस्त क्षमता का प्रदर्शन कियाएयर शो में स्वदेशी विमानों के अपनी जबरदस्त क्षमता का प्रदर्शन किया. दो स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टरों एलसीएच और अपाचे अटैक हेलीकाप्टरों ने डायमंड आकार में फॉर्मेशन बनाया. स्वदेशी एलसीए तेजस विमान “अस्सी” कॉलसाइन के साथ आकर्षण का केंद्र बना. यह स्वदेशी एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की क्षमता, उन्नत उड़ान कौशल और लड़ाकू विमानन में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता को प्रदर्शन है. विमान ने कम ऊंचाई पर एरोबेटिक प्रदर्शन किया. वहीं सी-17 ग्लोबमास्टर विमान नौ सूर्यकिरण हाक विमानों का नेतृत्व करते हुए मुख्य मंच के ऊपर से शानदार फ्लाईपास्ट किया तो सबकी निगाहें आसमान पर टिक गईं. विमानों ने त्रिदेव फॉर्मेशन भी बनाया. इसमें सबसे आगे भारतीय नौसेना का एक कामोव-31 हेलीकाप्टर था, इसके साथ भारतीय वायु सेना का एक एएलएच मार्क III और भारतीय थल सेना का एक एएलएच मार्क III हेलीकॉप्टर ने विक्ट्री फॉर्मेशन में उड़ान भरा. इस फॉर्मेशन तीनों सेनाओं की संयुक्त कार्यशैली, निर्बाध समन्वय और एक साथ प्रभावी ढंग से कार्य करने की क्षमता को प्रदर्शित किया. दो चिनूक और दो एएलएच मार्क IV हेलीकाप्टर उल्टे विक्ट्री फॉर्मेशन में उड़ान भरें. इसमें एक चिनूक पीछे की स्थिति में रहा. एक सी-295 और दो डोर्नियर विमानों ने विक्ट्री फॉर्मेशन में मुख्य मंच के सामने से उड़ान भरा. एक सी-130 और दो एएन-32 विमान विक फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे। इसी तरह एक एईडब्ल्यूएंडसी विमान दो मिग-29 लड़ाकू विमानों के साथ विक फॉर्मेशन में उड़ान भरा.ALSO READ: BHU अंतर-संकाय क्रिकेट में विज्ञान संस्थान की धमाकेदार जीत, विधि संकाय को 168 रनों से हराया...वायु सेना ने दिखाई आपरेशन सिंदूर की झलक भारतीय नौसेना के एक पी-8आई समुद्री निगरानी विमान ने दो मिराज-2000 लड़ाकू विमानों के साथ उड़ान भराकर सभी को रोमांचित किया. यह फॉर्मेशन समुद्री निगरानी और हवाई युद्ध क्षमताओं के सशक्त समन्वय का प्रतीक रहा. एयर शोर देखने वालों को विमानों में हवा में ईंधन भरने वाला आईएल-78 विमान भी दिखा. उसने तीन मिराज-2000 लड़ाकू विमानों के साथ उड़ान भरी. “विश्वनाथ” फॉर्मेशन में तीन सुखोई-30 एमकेआई विमान विक फॉर्मेशन में उड़ान भरे और “पशुपति” फॉर्मेशन बानाया. चार जगुआर विमान डायमंड फॉर्मेशन में आएं. इनके बाद तीन राफेल विमानों ने “नीलकंठ” फॉर्मेशन बनाया. सुखोई-30 एमकेआई, राफेल, जगुआर, मिराज-2000, एलसीए और मिग-29 सहित छह लड़ाकू विमान तीर के अग्रभाग जैसे एरोहेड फॉर्मेशन में उड़ान भरें. यह प्रचंड फॉर्मेशन भारतीय वायु सेना की अटूट युद्ध क्षमता को समर्पित है, जिसका प्रदर्शन हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुआ था. अग्रिम पंक्ति के ये लड़ाकू विमान वायु सेना की तत्परता, सटीक प्रहार क्षमता और राष्ट्रीय उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए निर्णायक वायु शक्ति के प्रयोग की क्षमता को प्रदर्शित करते हैं.