Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

पुलिस-वकील विवाद में योगी सरकार करे हस्तक्षेपः सपा सांसद

 पुलिस-वकील विवाद में योगी सरकार करे हस्तक्षेपः सपा सांसद
Sep 21, 2025, 07:20 AM
|
Posted By Gaandiv

चंदौली से समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने बनारस में वकीलों और पुलिस के बीच बड़े तनाव को लेकर रविवार को बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अधिवक्ता समाज हमेशा से उन लोगों को न्याय दिलाने की काम करता है जिनकी आस जिला प्रशासन और शासन से टूट जाती है. दुर्भाग्य है कि वकील समाज ही न्याय की गुहार लगा रहा है और उत्तर प्रदेश की शासन व्यवस्था खराब हो चुकी है.


मेरी अपील है कि लोकतांत्रिक तरीके से इसका हल निकाला जाए. मैं उत्तर प्रदेश की सरकार से अपील करता हूं कि वह इसमें हस्तक्षेप करे और इसका सही निराकरण करें ताकि न्याय व्यवस्था के साथ लोगों का विश्वास जुड़ा रहे. एडीसीपी नीतू कात्यायन को सोशल मीडिया पर लेडी सिंघम बताए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि सिंघम फिल्म में होते हैं रियल लाइफ में उसकी कोई जगह नहीं होती.


samajwadi party MPsamajwadi party MP


भारत-पाकिस्तान के बीच अब भी चल रहा ऑपरेशन सिंदूर


सपा सांसद ने एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला को लेकर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर चल रहा है. प्रधानमंत्री जी की बातों से लग रहा है कि अभी ऑपरेशन सिंदूर ही है. देश का बहुत बड़ा अपमान हुआ है. जो पाकिस्तान हमारी माताओं-बेटियों के सिंदूर को उजाड़े जिनके भेजे आतंकियों ने सैनिकों को शहीद किया आज उसे पाकिस्तान के लोगों के साथ हाथ मिलाकर क्रिकेट खेलवा रहे हैं. भला हो कप्तान सूर्यकुमार यादव का जिन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया और पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश दिया. प्रधानमंत्री ने तो देश को गिरवी ही रख दिया था. आप कहते हैं खून पानी एक साथ नहीं बहेगा तो अपनी बातों से क्यों मुकर रहे हैं. प्रधानमंत्री जी से मेरा अनुरोध है कि जिस तरह हम अपने पूर्व प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए कार्यों पर गर्व करते हैं उसकी गरिमा को बनाए रखें.


virendra singh


अब रेडियों नहीं टीवी पर करेंगे मन की बात


पूछे जाने पर कि रविवार की शाम 5:00 बजे देश को संबोधित करने जा रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर उन्होंने कहा कि पहले रेडियो पर मन की बात कहते थे और आज रेडियो की जगह टीवी पर करेंगे. लेकिन सवाल यह है कि यह आपकी बात कब सुनेंगे, लोगों की बात कब सुनेंगे और यदि लोगों की बात नहीं सुनेंगे. लोगो के अंदर आक्रोश पनप रहा है. अभी भी समय है जन की बात सुनें, इसके बाद अपने मन की बात कहें तो अच्छा होगा.

26 नवंबर को लखनऊ में संकल्प महारैली, 10 लाख लोगों के जुटने का दावा
26 नवंबर को लखनऊ में संकल्प महारैली, 10 लाख लोगों के जुटने का दावा
वाराणसी। काशी प्रेस क्लब, पड़ावकर स्मृति भवन में सोमवार को नेशनल भीम आर्मी के चीफ लोकेश कटारिया ने अपने साथियों के साथ प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर पार्क में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में संकल्प महारैली आयोजित की जाएगी। इसमें 10 लाख से अधिक लोगों के जुटने का दावा किया गया है।कटारिया ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन को मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका शेष जीवन भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी के लिए समर्पित है। प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी का गठबंधन मजबूत विकल्प बन सकता है।उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती को अपना आदर्श नेता बताते हुए उनसे अपील की कि आकाश आनंद के पीछे समय व्यर्थ करने के बजाय चंद्रशेखर आजाद को अपना उत्तराधिकारी घोषित करें। कटारिया ने यह भी घोषणा की कि नेशनल भीम आर्मी बहुजन एकता मिशन सामाजिक संगठन का भीम आर्मी भारत एकता मिशन में विलय किया जाएगा। यह विलय लखनऊ में आयोजित संकल्प महारैली के दौरान किया जाएगा।
प्रो. जयशंकर लाल त्रिपाठी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित,  संस्कृत साहित्य में योगदान को किया याद
प्रो. जयशंकर लाल त्रिपाठी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, संस्कृत साहित्य में योगदान को किया याद
वाराणसी। श्री गौरीशंकर गोयनका इंडोमेंट ट्रस्ट एवं ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री जो. म. गोयनका संस्कृत महाविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. जयशंकर लाल त्रिपाठी के आकस्मिक निधन पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता प्रो. बाल शास्त्री ने की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रो. त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हर्षवर्धन मिश्र ने प्रो. त्रिपाठी की रचनाओं, विद्वता और संस्कृत साहित्य में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनके दिखाए मार्ग और आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं, प्रो. बाल शास्त्री ने कहा कि उन्हें वर्ष 1971 से प्रो. त्रिपाठी का सानिध्य प्राप्त हो रहा था। उनकी विद्वता और व्याख्या शैली अद्वितीय थी। ग्रंथों पर उनकी टीकाएं केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि विषय की संपूर्ण व्याख्या प्रस्तुत करती थीं।सभा में श्री गौरीशंकर गोयनका, श्रीनिवास देव, श्रीमती अर्चना द्विवेदी और डॉ. अनुज त्रिवेदी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने प्रो. त्रिपाठी के निधन को शिक्षा एवं संस्कृत जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
दीपों की रोशनी से निखरेगा गंगा पार, 700 शिक्षकों के हाथों सजेगी काशी
दीपों की रोशनी से निखरेगा गंगा पार, 700 शिक्षकों के हाथों सजेगी काशी
वाराणसी। देव दीपावली की भव्यता इस बार गंगा के दोनों किनारों पर दिखाई देगी। गंगा उस पार नमो घाट से अस्सी घाट तक दीपों से सजावट की तैयारियां चल रही हैं। इसकी जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को सौंपी गई है। करीब 600 से 700 शिक्षक सात सेक्टरों में रहकर घाटों को रोशन करेंगे। पूरे क्षेत्र को 14 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में 33 से 35 पोल लगाए गए हैं। इन पोलों के सहारे 100 मीटर तक दीपों की कतार सजाई जाएगी। दीपों को इस तरह लगाया जाएगा कि रोशनी से चौकोर आकृतियां उभरें।इस बार दीपों की सजावट के साथ रंगोली भी आकर्षण का केंद्र होगी। प्रत्येक सेक्टर में शिक्षिकाएं आकर्षक रंगोली बनाएंगी। इसके लिए घाटों पर स्थान चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है। दो दिन पहले से ही तैयारियां चल रही हैं। पहले घाटों की सफाई कराई गई, इसके बाद बांस और बल्लियां लगाने का काम किया गया। सोमवार को दीप रखने के स्थानों की मार्किंग की जा रही है। मंगलवार को शिक्षक अपनी टीमों के साथ पहुंचकर निर्धारित स्थानों पर दीप सजाएंगे।इस आयोजन में बेसिक शिक्षा विभाग के साथ जिला प्रशासन, डीपीआरओ विभाग और खंड विकास अधिकारियों से जुड़े सफाईकर्मी भी सहयोग कर रहे हैं। शिक्षकों की टीमें अलग-अलग सेक्टरों में तैनात रहेंगी। शाम होते ही गंगा उस पार दीपों की कतारें और रंगोली की आकर्षक आकृतियां जगमगाएंगी। गंगा के इस पार से दिखाई देने वाली दीपों की रोशनी देव दीपावली की भव्यता को और खास बनाएगी।