Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

जनसुराज के लिए चुनाव लड़ेंगे यूट्यूबर मनीष कश्यप, जनता से की ये अपील...

जनसुराज के लिए चुनाव लड़ेंगे यूट्यूबर मनीष कश्यप, जनता से की ये अपील...
Oct 17, 2025, 01:26 PM
|
Posted By Preeti Kumari

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव अब काफी पास आ गया है, ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी चुनावी तैयारियों को और भी तेज कर दिया है. इसी बीच जन सुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर ने बिहार चुनाव को लेकर ये ऐलान किया था कि वो किसी भी हाल में बिहार चुनाव नहीं लड़ेंगे. इसके बाद भी पार्टी ने मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप को टिकट दे बैठी है. यूट्यूबर मनीष कश्यप बिहार चुनाव 2025 के लिए चनपटिया विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि वह 18 अक्टूबर यानी धनतेरस के शुभ अवसर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.


y


"प्रशांत किशोर जी का आभार व्यक्त करता हूं"


बता दें, जन सुराज से टिकट मिलने के बाद से प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए यूट्यूबर मनीष कश्यप ने लिखा कि, आज जन सुराज पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है और चनपटिया विधानसभा सीट से मुझे पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है, उसके लिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय उदय सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती जी तथा जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. इसलिए मैं पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया और मुझे सेवा का अवसर दिया. उन्होंने आगे लिखा कि अब समय आ गया है चनपटिया को बदलने का, जनता के हक की आवाज बनने का, जन सुराज के सपने को साकार करने का.


हग


मनीष कश्यप ने की लोगों से समर्थन की अपील


चनपटिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले यूट्यूबर मनीष कश्यप ने जनता से एक बड़ी अपील की और कहा यह सिर्फ बिहार चुनाव नहीं, बल्कि जनता की आवाज को विधान भवन तक पहुंचाने का संकल्प है. इसलिए ऐसे में मैं आप सभी से ये अनुरोध कर रहा हूं कि, इस ऐतिहासिक पल के आप सभी साक्षी बनें और जन आंदोलन की इस यात्रा में अपना समर्थन दें. आपका प्यार और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है. जय चंपारण, जय बिहार, जय हिंद!

वाराणसी में तेज रफ्तार बाइक पेड़  से टकराई, दो की मौत, एक जख्‍मी
वाराणसी में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत, एक जख्‍मी
वाराणसी: गोमती जाेन के सिंधोरा थाना क्षेत्र में मरुई स्थित श्रीराम इंटरप्राइजेज के सामने तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पीपल के पेड़ से टकरा गई. हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों को उपचार के लिए सीएचसी चोलापुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर लगते ही मृतकों के परिवार में मातम पसर गया.जानकारी के अनुसार सिंधोरा थाना क्षेत्र के मेघियां( सिंधोरा) गांव निवासी तीन युवक टीवीएस स्टार स्पोर्ट्स बाइक से कहीं जा रहे थे. इस बीच रात करीब साढे आठ बजे मरुई में श्रीराम इंटरप्राइजेज के सामने तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पीपल के पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक सड़क किनारे अचेत होकर गिर पड़े.सूचना के बाद पहुंची सिंधोरा पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी चोलापुर पहुंचाया. वहां उपचार के दौरान साजन जैसवार (28) पुत्र प्रदीप जैसवार और विवेक जैसवार (30) पुत्र पप्पू की मौत हो गई. वहीं अरविंद उर्फ संतु जैसवार (32) पुत्र सागर जैसवार की हालत गंभीर बनी हुई है.बताया जाता है कि अरविंद अपनी बहन प्रीति जैसवार के घर ग्राम सरायशेख लार्ड से दोस्तों के साथ बाइक से घर लौट रहे थे तभी सड़क हादसे के शिकार हो गए.ALSO READ : वाराणसी के इस सरकारी अस्‍पताल में फांसी लगाकर मजदूर ने दी जान, सामने आई यह वजहघटना की जानकारी मिलते ही से करीब के गांव से बहन मौके पर पहुंच गई और घटना की सूचना मायके में दी. एक साथ दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिवारों में चीख-पुकार मच गई. दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं. सोमवार को सिंधोरा पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
वाराणसी के इस सरकारी अस्‍पताल में फांसी लगाकर मजदूर ने दी जान, सामने आई यह वजह
वाराणसी के इस सरकारी अस्‍पताल में फांसी लगाकर मजदूर ने दी जान, सामने आई यह वजह
वाराणसी: शहर के शिवपुर क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में पिछले करीब ढाई महीने से मजदूरी कर रहे 31 वर्षीय छोटू कुमार लोहार ने फंदे से लटककर जान दे दी. घटना की जानकारी सोमवार सुबह करीब पांच बजे हुई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की खबर लगते ही मजदूर के परिवार में मातम पसर गया.मजदूर की पहचान छोटू कुमार लोहार 31 पुत्र स्वर्गीय शंकर लोहार, निवासी ग्राम रामबाग, थाना सदर, जिला पूर्णिया, बिहार के रूप में हुई है. वह पिछले लगभग ढाई महीने से शिवपुर स्थित सरकारी अस्पताल परिसर में बन रही लैब की बिल्डिंग निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था और वहीं बने पुराने कमरे में रह रहा था. बताया जा रहा है कि उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था. उसकी दो वर्ष की एक पुत्री भी है.ALSO READ : सारनाथ पुलिस ने बरामद किए 13 गुमशुदा मोबाइल, 1.80 लाख रुपये है कीमत...मृतक के भांजे सोनू लोहार के अनुसार, वह और छोटू कुमार अलग-अलग कमरों में रहते थे. सोमवार सुबह करीब पांच बजे जब वह अपने कमरे से निकलकर छोटू कुमार के कमरे में पहुंचा तो दरवाजा खुला हुआ था. अंदर छोटू कुमार का शव फंदे से लटका मिला. उसने इसकी जानकारी अपने मित्र बबलू को दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सारनाथ पुलिस ने बरामद किए 13 गुमशुदा मोबाइल, 1.80 लाख रुपये है कीमत...
सारनाथ पुलिस ने बरामद किए 13 गुमशुदा मोबाइल, 1.80 लाख रुपये है कीमत...
वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी की सारनाथ पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 13 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में गुमशुदा मोबाइल और अन्य वस्तुओं की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस ने यह कार्रवाई की।ALSO READ : खाकी के आंगन में दिखा हुनर का दीपोत्सव, घर सजाने की प्रतियोगिता में जीते इनामपुलिस टीम ने UPCOP और CEIR पोर्टल के साथ ही ऑफलाइन प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर मोबाइल फोन की तलाश शुरू की। तकनीकी माध्यमों और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कुल 13 मोबाइल फोन बरामद किए गए। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए गए।लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने वाराणसी पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया। इस सराहनीय कार्रवाई में थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल संदीप कुमार वर्मा और आरक्षी सुनील गुप्ता शामिल रहे।