136 हाकी खिलाड़ियों ने चयन परीक्षण में लिया हिस्सा, दिखाया अपना हुनर...

वाराणसीःजनपदीय विद्यालयीय हॉकी टीम के लिए बड़ा लालपुर स्थित डा. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में चयन परीक्षण हुआ. इसमें 136 बालक-बालिका ने अपना दमखम दिखाया. पहली बार 56 बालिकाओं ने चयन परीक्षण में हिस्सा लिया. खेल शिक्षक शिप्रा श्रीवास्तव और राजेश मौर्या ने बताया कि पहले इन खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट लिया गया. उसके बाद इनके खेल का मूल्यांकन किया गया. दो सितंबर को वाराणसी मंडल की अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग की बालक बालिका टीम का चयन किया जाएगा.
वाराणसी मंडल की टीम मुरादाबाद में 16 से 19 सितंबर तक आयोजित प्रादेशिक विद्यालयीय हाकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी. हाकी वाराणसी के अध्यक्ष डा. एके सिंह ने बताया कि इतनी बड़ी संख्या में यूपी बोर्ड के स्कूली बच्चों को हाकी खेलते हुए देखकर लगा कि वाराणसी में हाकी की नर्सरी बेहतर काम कर रही है. कई बार ओलंपियन ललित उपाध्याय भी युवा खिलाड़ियों के साथ खेलते हैं .
ALSO READ:टेबल टेनिस में प्रतियोगिता में यश और ईशान ने दिखाए शानदार खेल...
उसका भी परिणाम देखने को मिल रहा है. वहीं जनपदीय विद्यालयीय जूडो की टीम का चयन परीक्षण बाबू आरएन सिंह इंडोर हाल लोढ़ान में हुआ. अंडर 14 बालिका वर्ग में शिवनया चौहान, दिव्या चौहान, प्रगति सोनकर, एकता राय का, अंडर 17 में प्राची सिंह, सौम्या और साक्षी का तथा अंडर 19 में खुशी सोनकर का चयन हुआ.
अधिकतर वजन में खिलाड़ी मैट पर नहीं उतरे. जनपद के केवल विकास इंटर कालेज और अग्रसेन इंटर कालेज की छात्राओं ने ही चयन परीक्षण में हिस्सा लिया. बालक वर्ग में भी चयन परीक्षण हुआ जिसमें अंकुश,आयुष गुप्ता, योगेश यादव, अंश यादव, आदर्श और पार्थ पांडेय अपने-अपने भार वर्ग में हिस्सा लेंगे. मंडलीय प्रतियोगिता वाराणसी में तीन सितंबर को होगी. प्रादेशिक प्रतियोगिता 21 से 23 सितंबर तक सहारनपुर में होगी.



