वाराणसी एयरपोर्ट पर 3.70 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, बैंकॉक से आया यात्री गिरफ्ता...

वाराणसी: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैंकॉक से आए एक यात्री के पास से 3.70 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ, एयरपोर्ट की इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने डीआरआई की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गोरखपुर निवासी शैलेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया, आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया.
जानकारी के अनुसार, बैंकॉक से आई फ्लाइट के यात्रियों की जांच के दौरान संदेह के आधार पर शैलेश यादव को रोका गया, उसके लगेज की तलाशी लेने पर 3.70 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा मिला.

हाइड्रोपोनिक गांजा ऐसा गांजा होता है, जिसे मिट्टी की बजाय पानी और खास पोषक तत्वों की मदद से उगाया जाता है. इसमें नशा पैदा करने वाला तत्व (THC) सामान्य गांजे से ज्यादा हो सकता है, इसके सेवन से मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है, और इसकी लत लगने का खतरा भी अधिक रहता है.
ALSO READ : काशी विश्वनाथ मंदिर में सुगम दर्शन के नाम पर महिला श्रद्धालु से चार हजार की ठगी , आरोपी गिरफ्तार...
फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं, कि यह गांजा कहां ले जाया जा रहा था, और इसमें कौन कौन शामिल है.



