पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स-गाइड्स की पंचम जिला रैली शुरू, 90 प्रतिभागी ले रहे हिस्सा

वाराणसी : पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ वाराणसी की पंचम जिला रैली-2026 का बुधवार को शुभारंभ हुआ, 12 से 16 अगस्त तक नव भारत क्लब, न्यू लोको कॉलोनी में आयोजित होने वाली इस रैली में करीब 80 से 90 स्काउट एवं गाइड प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं.

रैली का औपचारिक शुभारंभ अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) एवं संस्था के मुख्य जिला आयुक्त अशोक वर्मा ने किया. इस दौरान जिला आयुक्त (स्काउट) अनुभव पाठक और जिला आयुक्त (गाइड) शालिनी अवस्थी भी मौजूद रहीं.
मुख्य अतिथि ने स्काउट एवं गाइड प्रतिभागियों से मुलाकात कर रैली स्थल का निरीक्षण किया और आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली. इस दौरान प्रतिभागियों ने अतिथियों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. कार्यक्रम में प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बना.
ALSO READ : जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
आयोजकों के अनुसार, जिला रैली का उद्देश्य स्काउट एवं गाइड के बीच अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता और टीम भावना को विकसित करना है. रैली के दौरान विभिन्न स्काउटिंग एवं गाइडिंग गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण और अनुभव प्रदान किया जाएगा.



