6.2 लीटर अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

वाराणसी. फूलपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 31 पाउच अवैध देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 6.2 लीटर बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने करखियाँव एग्रो पार्क कोल्ड स्टोरेज गेट के पास घेराबंदी कर प्रमोद यादव को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रमोद यादव (32) पुत्र प्रेमचंद यादव, निवासी ग्राम मुबारकपुर, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। उसके पास से 31 पाउच अवैध देशी शराब ‘विन्डीज लाइम’ बरामद की गई।
ALSO READ : लूटकांड में वांछित दूसरा आरोपी सुमित पटेल गिरफ्तार
बरामदगी के आधार पर फूलपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 0257/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में करखियाँव चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक आकाश गौंड और हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश यादव शामिल रहे।



