Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप -यूपी का दबदबा बरकरार, जीत की हैट्रिक

72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप -यूपी का दबदबा बरकरार, जीत की हैट्रिक
Jan 07, 2026, 07:42 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : महादेव की नगरी काशी इन दिनों खेल के महाकुंभ रंगी हुई है. डॉ. सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा में आयोजित 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में चौथे दिन की शुरुआत महिला वर्ग में मेजबान उत्तर प्रदेश और मजबूत माने जाने वाली पंजाब की टीम से हुआ. इसमें उत्तर प्रदेश ने पंजाब को 25-18,25-18,25-13 से हराया. महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश की यह लगातार तीसरी जीत है. वहीं कोर्ट संख्या एक पर पुरुष वर्ग में मध्यप्रदेश ने मणिपुर को 25-16,25-18,25-13 से हराया. वहीं, तीसरे दिन मुकाबले और भी रोमांचक हो गए थे. दर्शकों की गूंज, तेज़ सर्विस और दमदार स्मैश ने स्टेडियम को उत्सव में बदल दिया.


DC


तीसरे दिन उत्तर प्रदेश की पुरुष और महिला दोनों टीमों ने लगातार जीत दर्ज कर दबदबा कायम रखा है. पुरुष वर्ग में यूपी ने तेलंगाना को 3-0 से हराकर ग्रुप में अपनी मजबूत स्थिति बनाई. महिला वर्ग में यूपी ने मणिपुर को 3-0 से मात देते हुए आक्रामक खेल का शानदार प्रदर्शन किया. दोनों ही टीमें टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार बनकर उभरी हैं.


HGNH


अन्य टीमों का हाल

* केरल ने संतुलित खेल से ग्रुप में मजबूती दिखाई.

* गुजरात की टीमें अनुशासन और तालमेल के दम पर प्रभावशाली रहीं.

* छत्तीसगढ़ टूर्नामेंट की ‘डार्क हॉर्स’ बनकर उभरी, जहां महिला टीम ने जम्मू-कश्मीर को 3-0 से हराकर सबको चौंका दिया.

* तमिलनाडु ने तकनीकी रूप से सधा हुआ खेल दिखाया.

* दिल्ली और कर्नाटक को उतार-चढ़ाव भरे प्रदर्शन का सामना करना पड़ा.


BGFB


दिग्गजों की मौजूदगी से बढ़ा उत्साह


तीसरे दिन स्टेडियम में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही. शहर दक्षिणी विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह, पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी और आयोजन समिति के अध्यक्ष व महापौर अशोक कुमार तिवारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.


नॉकआउट चरण 8 जनवरी से

* 8 जनवरी: प्ले-ऑफ व प्री-क्वार्टर फाइनल

* 9 जनवरी: क्वार्टर फाइनल

* 10 जनवरी: सेमीफाइनल

* 11 जनवरी: तीसरे स्थान के मुकाबले व भव्य फाइनल


ALSO READ : वाराणसी में सता रहा गलन और कोहरा, पछुआ हवाएं तल्‍ख


आज यह मुकाबले हो रहे


पुरुष वर्ग


मध्य प्रदेश बनाम मणिपुर

गुजरात बनाम उत्तराखंड

बिहार बनाम तेलंगाना

ओडिशा बनाम आंध्र प्रदेश

चंडीगढ़ बनाम पुडुचेरी

असम बनाम दिल्ली

छत्तीसगढ़ बनाम लद्दाख

पश्चिम बंगाल बनाम दमन दीव

केरल बनाम जम्मू-कश्मीर

हिमाचल प्रदेश बनाम नागालैंड

मध्य प्रदेश बनाम उत्तराखंड

गुजरात बनाम महाराष्ट्र

सर्विसेज बनाम तमिलनाडु

राजस्थान बनाम हरियाणा

बिहार बनाम आंध्र प्रदेश

ओडीसा बनाम उत्तर प्रदेश


महिला वर्ग


असम बनाम मणिपुर

उत्तर प्रदेश बनाम पंजाब

गुजरात बनाम पुडुचेरी

कर्नाटक बनाम उत्तराखंड

दिल्ली बनाम मध्य प्रदेश

तेलंगाना बनाम बिहार

तमिलनाडु बनाम महाराष्ट्र

झारखंड बनाम छत्तीसगढ़

रेलवे बनाम पश्चिम बंगाल

हरियाणा बनाम हिमाचल प्रदेश

केरल बनाम राजस्थान

उत्तर प्रदेश बनाम आंध्र प्रदेश

पंजाब बनाम असम

नशा मुक्ति अभियान में काव्य पाठ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
नशा मुक्ति अभियान में काव्य पाठ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
वाराणसी. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत रविवार को काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. राजमुनि एवं डॉ. अविनाश कुमार सिंह शामिल रहे। प्रतिभागियों ने काव्य पाठ के माध्यम से नशे से होने वाले सामाजिक और व्यक्तिगत नुकसान को सामने रखा। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के बाद परिणाम घोषित किए गए।प्रतियोगिता में हिंदी विभाग के शोधार्थी हनुमान राम ने प्रथम, शोधार्थी आकाश सिंह ने द्वितीय तथा हिंदी विभाग के स्नातक विद्यार्थी अंकुर कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।ALSO READ : बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और ज्ञानार्जन के प्रति सकारात्मक लगाव विकसित करने का आह्वान किया।विभागाध्यक्ष प्रो. राजमुनि ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...
बाढ़ प्रभावित इलाकों में उतरा नगर निगम, बीमारियों की रोकथाम पर जोर...
वाराणसी. गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बाद बाढ़ प्रभावित और तटीय इलाकों में संक्रामक बीमारियों के खतरे को देखते हुए नगर निगम ने विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रविवार को कोनिया वार्ड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल निकासी, सफाई, फागिंग और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव में तेजी लाने के निर्देश दिए।नगर आयुक्त ने कोनिया वार्ड स्थित बैतरणी कुंड और धोबी घाट क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने बैतरणी कुंड के तत्काल सुंदरीकरण के साथ पूरे परिसर की गहन सफाई कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर जलभराव वाले स्थानों पर पंप लगाकर पानी की निकासी कराई जाए।उन्होंने सीवर लाइनों की तत्काल सफाई कराने तथा मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए नियमित फागिंग और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए, ताकि रात में स्थानीय लोगों को परेशानी न हो।नगर निगम प्रशासन का कहना है कि बाढ़ के बाद जलभराव और गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों तथा मच्छरजनित रोगों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में प्रभावित इलाकों में सफाई और जल निकासी व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है।ALSO READ :नैन्सी और वंशिका की जोड़ी ने दिखाया शानदार खेल, वाराणसी सेमीफाइनल मेंनिरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद अमर देव, जोनल अधिकारी पवन कुमार, अवर अभियंता (सामान्य) सुखपाल, स्वास्थ्य निरीक्षक पवन श्रीवास्तव और आलोक विभाग के इंजीनियर हरीश मिश्रा समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नैन्सी और वंशिका की जोड़ी ने दिखाया शानदार खेल, वाराणसी सेमीफाइनल में
नैन्सी और वंशिका की जोड़ी ने दिखाया शानदार खेल, वाराणसी सेमीफाइनल में
वाराणसीः प्रदेशीय विद्यालयीय हैंडबाल प्रतियोगिता के अंडर 14 आयु बालिका वर्ग में वाराणसी मंडल ने रविवार को लखनऊ मंडल को हैंडबॉल का पाठ पढ़ाते हुए 14-0 गोल से पराजित कर शानदार तरीके से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी.डा. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ा लालपुर में खेले गए इस मैच में वाराणसी मंडल की नैन्सी यादव और वंशिका प्रजापति ने शुरू से रनिंग शॉट और जंपिंग शॉट की नीति अपनाई।बाएं विंग से आक्रमण की शुरुआत की. जब तक लखनऊ मंडल की टीम संभालती तब वाराणसी मंडल 4-0 गोल से आगे हो चुकी थी. एक बार लखनऊ मंडल को टीम ने काउंटर अटैक किया. उसे वाराणसी मंडल की गोलकीपर दिव्या पटेल ने बेकार कर दिया. हाफ टाइम तक वाराणसी मंडल की टीम 7-0 गोल से आगे थी. दूसरे हाफ में वाराणसी मंडल की टीम ने अपनी रणनीति में बदलाव किया. आरती, आयुषी और अंशिका ने छोटे छोटे पास की रणनीति अपनाई. तीनों खिलाड़ियों को बैक अप स्पोर्ट नैन्सी और वंशिका कर रही थी. इस हॉफ में दो बार लखनऊ मंडल की टीम ने गोल करने का प्रयास किया. दोनों बार बाल गोल पोस्ट को छूते हुए बाहर चला गया. मैच समाप्त होने की जब लंबी सीटी बजी उस समय वाराणसी मंडल 14-0 से आगे थी. वाराणसी मंडल की तरफ से नैन्सी यादव और वंशिका प्रजापति ने चार-चार, आयुषी और आरती ने तीन-तीन गोल किया.ALSO READ : पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान शास्त्री में प्रवेश की आवेदन तिथि 30 अगस्त तक बढ़ीइसी आयु वर्ग में अलीगढ़ मंडल ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय को 4-0 से और अयोध्या मंडल ने कानपुर मंडल को 12- 0 से पराजित कर अंतिम चार में प्रवेश किया.आयोजन सचिव डी. एके सिंह ने बताया कि शाम को बारिश के कारण मैदान गिला हो गया। शेष आयु वर्ग के मैच सोमवार को सुबह 7.30 बजे से खेले जाएंगे.