काशी विद्यापीठ के डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में 83 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश.

वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में मंगलवार को विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित काउंसिलिंग में 83 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। प्रवेश सेल के उपसमन्वयक प्रो. नलिनी श्याम कामिल ने बताया कि प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन शुल्क जमा करने के बाद काउंसिलिंग स्थल पर ही परिचय पत्र (आईडी कार्ड) और लाइब्रेरी कार्ड उपलब्ध कराया गया।
उन्होंने बताया कि डिप्लोमा इन वोकल म्यूजिक, डिप्लोमा इन डांस (कथक), डिप्लोमा इन ड्रामा (नाट्य) तथा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग 5 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
प्रो. कामिल ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को 5 अगस्त की काउंसिलिंग के लिए ई-मेल के माध्यम से लिंक भेजा गया है, वे गेट पास, मूल प्रमाण-पत्रों के साथ उनकी फोटोकॉपी, चार पासपोर्ट आकार के फोटो तथा अपनी श्रेणी का अद्यतन प्रमाण-पत्र लेकर सुबह 10:30 बजे निर्धारित स्थल पर उपस्थित हों।
उन्होंने अभ्यर्थियों से विश्वविद्यालय की वेबसाइट का नियमित अवलोकन करने की अपील करते हुए कहा कि प्रवेश प्रक्रिया एवं काउंसिलिंग से संबंधित सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं वेबसाइट पर लगातार अपडेट की जा रही हैं।
ALSO READ : नवोदय विद्यालय सोनभद्र के छात्रों ने भारत कला भवन में जाना भारतीय कला और विरासत का इतिहास
काउंसिलिंग के दौरान प्रवेश समन्वयक प्रो. बंशीधर पाण्डेय, डिप्लोमा स्तरीय काउंसिलिंग संयोजक डॉ. दुर्गेश कुमार उपाध्याय, डॉ. राहुल गुप्ता, प्रो. रमन पंत, डॉ. आयुष कुमार, डॉ. धनंजय विश्वकर्मा, डॉ. आरती विश्वकर्मा, डॉ. वरुण कुमार, डॉ. विजय रंजन, विनोद कुमार, शुभेक्षु कुमार, संदीप कुमार, परशुराम तथा संजय कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



