नशे में विश्वनाथ मंदिर के गेट पर विदेशी महिला का हंगामा, पुलिस ने भेजा अस्पताल

वाराणसी - श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर एक पर एक विदेशी महिला ने नशे की हालत में हंगामा खडा कर दिया. महिला ने जब पुलिस को देखा, तो वह आगे बढ़ गई, लेकिन बॉसफाटक प्वाइंट पर रुक गई. वहां उसने आने-जाने वालों को गालियाँ देनी शुरू कर दी. इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद पाली प्रभारी और अन्य स्थानीय पुलिसकर्मी दशाश्वमेध पुलिस और महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे.
पुलिस ने तुरंत एम्बुलेंस को फोन कर बुलाया और महिला को कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल भेजा गया. महिला ने अपना नाम एलजीना और पोलैंड की निवासी बताया.
असामान्य थी हरकतें
ALSO READ : होटल के कमरे में फंदे पर लटका मिला केनरा बैंक के मैनेजर का शव, 10 दिन बाद होना था निकाह
घटना के समय वहां मौजूद लोगों ने बताया कि महिला की हरकतें काफी असामान्य थीं. नशे में धुत होने के कारण वह न केवल खुद को नियंत्रित नहीं कर पा रही थी, बल्कि आसपास के लोगों के लिए भी परेशानी का कारण बन रही थी. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए त्वरित कार्रवाई की और महिला को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का निर्णय लिया. स्थानीय लोगों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की और कहा कि ऐसी घटनाएँ पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा के लिए एक चुनौती बन सकती हैं. पुलिस ने बताया कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाती है.
महिला को एम्बुलेंस के माध्यम से कबीर चौरा भेजा गया, जहां उसकी चिकित्सा जांच की की गई. पुलिस ने यह भी कहा कि यदि महिला की स्थिति गंभीर होती है, तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा.



