वाराणसी में उद्घाटन के पांचवें दिन दुकान में लगी आग, लाखों के कपड़े राख

वाराणसी : बड़ागांव थाना क्षेत्र के साधोगंज बाजार में बीती रात एक दुकान में आग लगने से रखा लाखों रुपये मूल्य के कपड़े जल कर राख हो गए. आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. जानकारी के अनुसार लखापुर गांव निवासी राजकुमार पटेल की साधोगंज बाजार में किराए के मकान में न्यू पटेल होलसेल बाजार के नाम से कपड़ों की दुकान है.
बताते हैं कि रोज की तरह मंगलवार की रात राजकुमार के पुत्र दुकान बन्द कर अपने घर चले गए. दुकान बंद करने से पूर्व अंदर की लाइट आफ कर दी गई थी. वहीं दुकान में आग कैसे लगी यह किसी को पता नहीं चला. बुधवार की सुबह टहलने वाले लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलता देख इसकी सूचना राजकुमार को दी. सूचना के बाद पहुंचे व्यवसायी ने दुकान खोल कर देखा तो अंदर रखे कपड़े जलकर राख हो गए थे. वहीं आसपास के लोगों ने दुकान में सुलग रहे कपड़ों पर पानी फेंककर आग बुझाई. जो कपड़े बचे थे वह भी धुआं लगने से खराब हो गए.
ALSO READ : विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, बूथ प्रहरियों की बैठक में संगठन मजबूत करने पर जोर.
दुकानदार के अनुसार आग लगने से लगभग एक लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है. ग्रामीणों में चर्चा रहा कि रात में किसी ने जान बूझकर दुकान में शटर के नीचे से या उपर से आग लगायी है. उक्त दुकान का अभी चार दिन पूर्व ही उदघाटन हुआ था. यदि दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा होता तो आग किसने लगाई इसका पता चला जाता. वही दुकान में आग लगने का सही कारण अभी तक ज्ञात नही हुआ है.



