Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

पांच साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, 70 लाख की धोखाधड़ी का मामला

पांच साल से फरार 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, 70 लाख की धोखाधड़ी का मामला
Jan 19, 2026, 10:55 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : कमिश्‍नरेट की कैंट पुलिस ने 70 लाख की धोखाधड़ी मामले में पांच साल से वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अकाउंटेंट सौरभ गुप्ता को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है. कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि अर्दली बाजार स्थित सुविधा साड़ी से 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी और गबन मामले में सौरभ की तलाश थी. आरोपी सौरभ गुप्ता ने गुरुग्राम सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पटेल नगर में अपना ठिकाना बनाया था. मूलरूप से वह वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के गंगा नगर कालोनी का निवासी है.


BT


पीड़ित देवानंद सेवारमानी सप्पू द्वारा अपनी फर्म सुविधा साड़ीज अर्दली बाजार वाराणसी में नियुक्त मैनेजर/अकाउंटेंट सौरभ गुप्ता समेत दो लोगों के विरुद्ध फर्जी फर्म अपने नाम से स्थापित कर माल के भुगतान के नाम पर लगभग 70 लाख रुपये गबन करने का मामला दर्ज कराया था. कैंट पुलिस व साइबर सेल की सहायता से रविवार को सौरभ गुप्ता को गिरफ्तार किया गया.


बंद कमरे में मिला शव


वाराणसी के दशाश्वमेध थाना अंतर्गत वृहस्पति मंदिर के पीछे रहने वाले कृपाशंकर दीक्षित की उनके बंद कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि उनकी मृत्यु सामान्य रूप से हुई है किंतु पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों स्पष्ट पता चल सकेगा.


ALSO READ : मणिकर्णिका घाट विरोध करने पहुंचे पाल समाज के लोगों को पुलिस ने खदेड़ा, कई हिरासत में

लौह पुरुष की जयंती पर वाराणसी में छात्र-छात्राओं ने निकाली ‘रन फॉर यूनिटी’ रैली, दिया संदेश
लौह पुरुष की जयंती पर वाराणसी में छात्र-छात्राओं ने निकाली ‘रन फॉर यूनिटी’ रैली, दिया संदेश
वाराणसी : लौह पुरुष के रूप में विख्‍यात सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के पावन अवसर पर वाराणसी में राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देने के लिए एक भव्य ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया. विकास इंटर कॉलेज परमानंदपुर के बैनर तले निकाली गई इस विशाल तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया. हाथों में तिरंगा थामे बच्चों के भारत माता की जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा.मंत्री और चेयरमैन ने दिखाई हरी झंडीकार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, कॉलेज के चेयरमैन अशोक सिंह और विशिष्ट अतिथि आशा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन और सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पण कर किया. इसके पश्चात अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर विकास इंटर कॉलेज से बड़ालालपुर स्टेडियम तक जाने वाली इस ऐतिहासिक तिरंगा रैली को रवाना किया.रैली के दौरान मार्ग में विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं पुष्प वर्षा कर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते नजर आए. यात्रा में लगभग 13,000 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जो कि एकता के इस महाअभियान में युवाओं की भारी भागीदारी का गवाह बना.अखंड भारत का निर्माण करने वाले महानायक थे पटेलमुख्य अतिथि के रूप में छात्र-छात्राओं और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री अनिल राजभर ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि जब देश को आजादी मिली थी, तब भारत लगभग 500 से अधिक अलग-अलग रियासतों और खंडों में बिखरा हुआ था. ऐसे कठिन समय में सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी अद्भुत राजनीतिक दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति से इन सभी बिखरी रियासतों को एकता के मजबूत सूत्र में पिरोकर एक अखंड भारत का निर्माण किया.मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि देश की युवा पीढ़ी को हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र निर्माताओं के संघर्षों के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए. उन्होंने विद्यालय के चेयरमैन अशोक सिंह से विशेष अनुरोध किया कि बच्चों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रगाढ़ करने के लिए हर साल सरदार पटेल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पूरे एक महीने तक उनकी जीवनी पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना चाहिए, जिससे छात्र उनके महान व्यक्तित्व से प्रेरणा ले सकें.ALSO READ : वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में अर्नब चक्रवात का प्रभाव, सुबह से बरसात, तेज हवाओं से फसल को नुकसानहर साल होगी महीने भर प्रतियोगिताएंमुख्य अतिथि मंत्री अनिल राजभर के इस प्रेरणादायक सुझाव पर तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए विकास इंटर कॉलेज के चेयरमैन अशोक सिंह ने बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार मंत्री जी के इस प्रस्ताव का पूर्ण समर्थन करता है और अब से हर साल सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे महीने उनकी जीवनी और आदर्शों पर आधारित विशेष प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. इन आयोजनों में वाद-विवाद प्रतियोगिता, चित्रकला, भाषण और निबंध लेखन जैसी गतिविधियां शामिल होंगी, जिससे विद्यार्थियों को सरदार पटेल के जीवन दर्शन को करीब से जानने और समझने का अवसर मिल सके. रैली के समापन पर स्टेडियम पहुंचे बच्चों और शिक्षकों ने देश की एकता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया.
वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में अर्नब चक्रवात का प्रभाव, सुबह से बरसात, तेज हवाओं से फसल को नुकसान
वाराणसी सह‍ित पूर्वांचल में अर्नब चक्रवात का प्रभाव, सुबह से बरसात, तेज हवाओं से फसल को नुकसान
वाराणसी : पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में अर्नब चक्रवात की वजह से आख‍िरकार दो द‍िनों से दस्‍तक दे रहे बादल गुरुवार को सक्र‍िय हुए और बादलों ने सुबह से ही कई क्षेत्रों में बरसात शुरू कर दी. वातावरण में आर्द्रता में इजाफा के साथ ठंडक में भी कमी दर्ज की गई. हालांकि मौसम का रूख साफ होते ही ठंड भी पांव पसारना शुरू कर देगी.चक्रवात की वजह से सुबह से ही वातावरण का रुख बादलों की ओर बना रहा और द‍िन चढ़ने के साथ ही बादलों ने बूंदे ग‍ि‍राना शुरू कर द‍िया. बादलों की सक्र‍ियता के बीच वातावरण में हवाओं का जोर रहा और तेज हवाओं के साथ बादलों की सक्र‍ियता ने पूर्वांचल में सोनभद्र, बल‍िया, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, मीरजापुर, भदोही और चंदौली सह‍ि‍त वाराणसी में बादलों की सक्र‍ियता के बीच झमाझम बरसात भी हुई.बरसात की वजह से खेतों में जहां धान की फसल तेज हवाओं से कई जगहों पर लोट गई तो तैयार हो रही सर्दी की सब्‍जी की खेती पर भी व्‍यापक असर पड़ा है. माना जा रहा है क‍ि चक्रवात का प्रभाव अगले कुछ घंटों तक और बना रहा तो खेती को अध‍िक नुकसान हो सकता है. हालांक‍ि मौसम व‍िभाग ने गुरुवार को ही वातावरण का रुख बदले रहने का अनुमान जताया है. जबक‍ि इसके बाद भी बादलों की एक दो द‍िन सक्र‍ि‍यता बनी रह सकती है.ALSO READ : वाराणसी के घाटों पर फेरेरो रोशे ने बिखेरी दिवाली की सुनहरी चमकहाल यह रहा कि बरसात के कारण शहर में हर ओर किचड हो गया. घाटों पर सन्‍नाटा पसरा रहा. बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 32.8°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 1.1 ड‍िग्री अध‍िक रहा. न्‍यूनतम तापमान 21.8°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 4.0 ड‍िग्री अध‍िक रहा. आर्द्रता इस दौरान न्‍यूनतम 67% रहा और अध‍िकत 88% दर्ज क‍िया गया. जबक‍ि आसमान में बादलों की सक्र‍ियता का दौर लगातार बना रहा.
वाराणसी के घाटों पर फेरेरो रोशे ने बिखेरी दिवाली की सुनहरी चमक
वाराणसी के घाटों पर फेरेरो रोशे ने बिखेरी दिवाली की सुनहरी चमक
वाराणसी : गंगा के आसमान में जगमगाए ब्रांडेड हॉट एयर बैलून, लिमिटेड एडिशन ‘गोल्डन दीया’ पैक और नई ‘फेरेरो रोशे बार्स’का अनावरणभारत, 28 अक्टूबर 2026। दिवाली के उत्सव को खास अंदाज में मनाते हुए प्रीमियम चॉकलेट ब्रांड फेरेरो रोशे ने वाराणसी के ऐतिहासिक घाटों पर अपनी सुनहरी छटा बिखेरी। गंगा के ऊपर शाम के आसमान में उड़ते तीन हॉट एयर बैलून और घाटों पर रोशनी से सजी भव्य सजावट इस आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहे। इस अवसर पर कंपनी ने लिमिटेड एडिशन ‘गोल्डन दीया’ पैक और नई ‘फेरेरो रोशे बार्स’ पेश कीं। वैश्विक कन्फेक्शनरी समूह फेरेरो का हिस्सा फेरेरो इंडिया ने इस आयोजन के जरिए दिवाली की परंपराओं, उपहार देने की खुशी और अपने प्रीमियम उत्पादों के अनुभव को एक साथ प्रस्तुत किया। समारोह में अभिनेत्री सोनम बाजवा की मौजूदगी ने आयोजन की रौनक बढ़ाई।गंगा के ऊपर शाम का आसमान उस समय रोशनी और रंगों से जगमगा उठा, जब ‘फेरेरो रोशे’ ब्रांड के तीन हॉट एयर बैलून हवा में ऊंचाई तक पहुंचे। वहीं, घाटों पर रोशनी से सजी आकर्षक सजावट ने ब्रांड की सुनहरी दुनिया की भव्य झलक पेश की।वाराणसी की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत ने इस आयोजन को एक खास आयाम दिया। अपने जगमगाते घाटों, गंगा आरती और सदियों पुरानी परंपराओं के लिए प्रसिद्ध यह शहर दिवाली की भावना को खूबसूरती से अभिव्यक्त करता है। दीयों की रोशनी, अपनों के साथ खुशियां बांटने की परंपरा और उत्सव के यादगार पल इस आयोजन के केंद्र में रहे। शाम के कार्यक्रम में ‘फेरेरो रोशे गोल्डन दीया’ और ‘फेरेरो रोशे बार’ के आकार वाले हॉट एयर बैलून प्रदर्शित किए गए। इसके बाद नए उत्पादों को पेश किया गया और लाइव प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को उत्सवी रंग दिया। गंगा में नाव की सवारी के दौरान पानी पर तैरते दीयों और गंगा आरती के मनोहारी दृश्य ने घाटों की खूबसूरती को और बढ़ा दिया। इस अनुभव में वाराणसी की सांस्कृतिक विरासत और फेरेरो रोशे की सुनहरी पहचान का अनूठा संगम देखने को मिला।ALSO READ : वाराणसी में स्‍नातक एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्‍याशी आशुतोष स‍ि‍न्‍हा चौथे चरण में 7195 मतों से आगेफेरेरो इंडिया सब-कॉन्टिनेंट के मार्केटिंग प्रमुख जोहर कपुसवाला ने कहा, “दिवाली ऐसा अवसर है, जब परंपराएं लोगों को करीब लाती हैं और सोच-समझकर उपहार देने का महत्व और भी बढ़ जाता है। हमारा मानना है कि अपनी विशिष्ट सुनहरी पेशकश के माध्यम से हम खुशियों के इन पलों को और खास बना सकते हैं।“अपने लिमिटेड एडिशन दिवाली पैक ‘गोल्डन दीया’ के जरिए हम भारतीय परंपरा की आत्मीयता और उसके प्रतीकात्मक महत्व को इटली की उत्कृष्ट कारीगरी के साथ जोड़ रहे हैं। इससे उपहार देने का अनुभव अधिक समृद्ध, अर्थपूर्ण और विशिष्ट बनता है।“नई ‘फेरेरो रोशे बार्स’ की पेशकश के साथ हम अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहे हैं, ताकि उपभोक्ताओं को फेरेरो रोशे का आनंद लेने के नए विकल्प मिल सकें। वाराणसी जैसे शहर में इन उत्पादों को पेश करना हमारे लिए इस अवसर को और खास बनाता है। यहां परंपराएं और दिवाली की भावना बेहद खूबसूरती से जीवंत होती हैं।”दिवाली के प्रमुख प्रतीकों में शामिल दीये से प्रेरित लिमिटेड एडिशन ‘गोल्डन दीया’ पैक में पारंपरिक भारतीय डिजाइन और उत्कृष्ट इटैलियन कारीगरी का मेल देखने को मिलता है। इसे त्योहारों के दौरान उपहार देने के लिए एक खास विकल्प के रूप में पेश किया गया है।इस आयोजन में नई ‘फेरेरो रोशे बार्स’ भी प्रदर्शित की गईं। ये चॉकलेट बार दो वेरिएंट—‘क्लासिक हेजलनट’ और ‘70% कोको हेजलनट’ में उपलब्ध हैं। ब्रांड के लोगो वाले हॉट एयर बैलून ने इन नई चॉकलेट बार्स की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस प्रस्तुति के जरिए कंपनी ने अपने उत्पादों को एक नए और विशिष्ट अंदाज में पेश करने का प्रयास किया। वाराणसी का यह आयोजन फेरेरो इंडिया के व्यापक त्योहार अभियान का हिस्सा है। इस अभियान के तहत फेरेरो रोशे और किंडर जॉय जैसे ब्रांडों के माध्यम से उपहार देने, पारिवारिक परंपराओं और अपनों के साथ खुशियां मनाने से जुड़े यादगार अनुभव तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। कंपनी का उद्देश्य अपनी वैश्विक ब्रांड पहचान को भारतीय स्थानीय परंपराओं के और करीब लाना तथा देश के उपभोक्ताओं के साथ अपने जुड़ाव को मजबूत करना है। वाराणसी के ऐतिहासिक घाटों पर आयोजित यह कार्यक्रम इसी प्रयास की एक झलक पेश करता है।