Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

कहासुनी के बाद फूल माला बेचने वाले की पीट-पीटकर हत्‍या, वजह जान आप भी हैरान

कहासुनी के बाद फूल माला बेचने वाले की पीट-पीटकर हत्‍या, वजह जान आप भी हैरान
Apr 20, 2026, 06:37 AM
|
Posted By Preeti Kumari

A flower seller was beaten to death following an argument; the reason may shock you.


वाराणसी: आदमपुर थाना क्षेत्र के तेलियानाला सक्का घाट पर रविवार देर रात दो पक्षों की पुरानी अदावत हिंसक लड़ाई में तब्‍दील हो गई. इस दौरान माला-फूल की दुकान लगाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी में नीरज केवट (18) की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. घटना के बाद मंडलीय चिकित्सालय में परिजनों ने हंगामा किया और पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए. सक्का घाट निवासी नीरज केवट पुत्र स्वर्गीय गोपाल केवट अपने परिवार के साथ घाट पर माला-फूल की दुकान लगाने का कार्य करता था.


juyh


परिजनों के अनुसार, इसी व्यवसाय को लेकर घाट पर रहने वाले आरोपी रवींद्र केवट और उसके परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा था. रविवार रात दोनों पक्षों के बीच दुकान लगाने को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों ओर से लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और लात-घूंसे चले. इस दौरान नीरज के सिर पर ईंट से जोरदार वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा.


hjkiuy


सूचना के बाद आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नीरज को इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले की जानकारी होने पर एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची. अस्पताल में मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए. उन्होंने आरोप लगाया कि इस विवाद की शिकायत पहले भी कई बार आदमपुर थाने और चौकी पर की गई थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिससे यह घटना हुई.


र

Also Read: वाराणसी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, गंगा घाट पर दिखा लू का असर


मृतक के बड़े भाई धीरज केवट ने बताया कि घटना में रवींद्र केवट सहित कई लोग शामिल थें. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पूरे विवाद के पीछे क्षेत्र के एक दबंग नौका संचालक का भी हाथ है, जो लगातार दबाव बना रहा था. आदमपुर थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश की जा रही है. घटना के बाद से सक्का घाट क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है.


निरीक्षण में नाला सफाई से महापौर असंतुष्ट, दिए कार्रवाई के निर्देश
निरीक्षण में नाला सफाई से महापौर असंतुष्ट, दिए कार्रवाई के निर्देश
Mayor dissatisfied with drain cleaning during inspection, orders for actionवाराणसी: बरसात से पहले शहर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के अपने प्रयासों के तहत महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सोमवार को चितईपुर क्षेत्र में नाला सफाई कार्य का औचक निरीक्षण किया. कार्य में लापरवाही और असंतोषजनक प्रगति पाए जाने पर महापौर ने संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के दौरान किसी भी नागरिक को जल निकासी की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए नालों की सफाई समय रहते सुनिश्चित की जाए.उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ अपर नगर आयुक्त सविता यादव, मुख्य अभियंता आरके सिंह सहित नगर निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.​औरंगाबाद मार्ग का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षणमुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड) के तहत औरंगाबाद क्षेत्र में हो रहे सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति को लेकर रविवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के कड़े निर्देश दिए.Also Read: बेखौफ बदमाशों ने की साड़ी व्यापारी से मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़​निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सड़क निर्माण की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने स्पष्ट किया कि सीएम ग्रिड योजना सरकार की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं में से एक है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता के मानकों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित किया जाए.1245.963 लाख की लागत से 1100 मीटर की सड़क का कायाकल्पसीएम ग्रिड ​योजना के तहत 1245.963 लाख की लागत से सिगरा चौराहा से औरंगाबाद तक करीब 1100 मीटर की सड़क का कायाकल्प किया जा रहा है. नगर आयुक्त ने कार्यस्थल पर मौजूद इंजीनियरों से तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की और आ रही चुनौतियों को तत्काल दूर करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूरा होने से स्थानीय निवासियों और राहगीरों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी. ​निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्हें नगर आयुक्त ने नियमित अंतराल पर कार्य की समीक्षा करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है. ​https://www.youtube.com/watch?v=eLIjMPTrg8g
 बेखौफ बदमाशों ने की साड़ी व्यापारी से मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़
बेखौफ बदमाशों ने की साड़ी व्यापारी से मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़
Unafraid miscreants assaulted a saree trader and vandalized his car.वाराणसी: कमिश्‍नरेट के भेलूपुर थाना क्षेत्र में बीते रविवार को बेखौफ बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया. अस्सी पार्किंग के पास बाइक सवार मनबढों ने फॉर्च्यूनर सवार साड़ी व्‍यवसायी के संग गाली-गलौज और मारपीट की. इस दौरान व्‍यवसायी की चार पहिया गाड़ी में भी जमकर तोड़फोड़ की. पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी ऋषभ सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है. अन्‍य आरोपियों की संलिप्‍तता की जांच की जा रही है.घटना में फॉर्च्यूनर कार क्षतिग्रस्त दशाश्वमेघ क्षेत्र के लाहौरी टोला निवासी यश कपूर पेशे से साड़ी व्यापारी हैं. उन्‍होंने बताया कि रविवार, 19 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 4:30 से 5:00 बजे के बीच वह अपनी फॉर्च्यूनर कार (UP 65 FX 0606) से अस्सी घाट की ओर से जा रहे थे. अस्सी पार्किंग के समीप पहुंचते ही पीछे से बाइक सवार 3-4 अज्ञात युवक आए और बिना किसी कारण असंसदीय भाषा का प्रयोग करने लगे. जब यश कपूर ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. बदमाशों ने ईंटों से हमला कर उनकी फॉर्च्यूनर कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया.बदमाशों ने दी जान से मारने की धमकीपीड़ित के अनुसार, जब वह अपनी जान बचाकर वहां से घर की ओर भागने लगे, तो आरोपियों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा. भेलूपुर चौराहे के पास बदमाशों ने उन्हें दोबारा घेर लिया और गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए जान से मारने की धमकी दी. इस वारदात में ऋषभ सिंह राजपूत का नाम सामने आया.Also Read: कहासुनी के बाद फूल माला बेचने वाले की पीट-पीटकर हत्‍या, वजह जान आप भी हैरान बताया जा रहा है कि आरोपी का विवादों और आपराधिक गतिविधियों से पुराना नाता रहा है. कुछ समय पहले उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह कथित तौर पर बंदूक से फायरिंग करता नजर आया था. फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.https://www.youtube.com/watch?v=eLIjMPTrg8g
कहासुनी के बाद फूल माला बेचने वाले की पीट-पीटकर हत्‍या, वजह जान आप भी हैरान
कहासुनी के बाद फूल माला बेचने वाले की पीट-पीटकर हत्‍या, वजह जान आप भी हैरान
A flower seller was beaten to death following an argument; the reason may shock you.वाराणसी: आदमपुर थाना क्षेत्र के तेलियानाला सक्का घाट पर रविवार देर रात दो पक्षों की पुरानी अदावत हिंसक लड़ाई में तब्‍दील हो गई. इस दौरान माला-फूल की दुकान लगाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी में नीरज केवट (18) की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. घटना के बाद मंडलीय चिकित्सालय में परिजनों ने हंगामा किया और पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए. सक्का घाट निवासी नीरज केवट पुत्र स्वर्गीय गोपाल केवट अपने परिवार के साथ घाट पर माला-फूल की दुकान लगाने का कार्य करता था.परिजनों के अनुसार, इसी व्यवसाय को लेकर घाट पर रहने वाले आरोपी रवींद्र केवट और उसके परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा था. रविवार रात दोनों पक्षों के बीच दुकान लगाने को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों ओर से लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और लात-घूंसे चले. इस दौरान नीरज के सिर पर ईंट से जोरदार वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा.सूचना के बाद आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नीरज को इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले की जानकारी होने पर एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची. अस्पताल में मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए. उन्होंने आरोप लगाया कि इस विवाद की शिकायत पहले भी कई बार आदमपुर थाने और चौकी पर की गई थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिससे यह घटना हुई.Also Read: वाराणसी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, गंगा घाट पर दिखा लू का असरमृतक के बड़े भाई धीरज केवट ने बताया कि घटना में रवींद्र केवट सहित कई लोग शामिल थें. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पूरे विवाद के पीछे क्षेत्र के एक दबंग नौका संचालक का भी हाथ है, जो लगातार दबाव बना रहा था. आदमपुर थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश की जा रही है. घटना के बाद से सक्का घाट क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है.https://www.youtube.com/watch?v=eLIjMPTrg8g