वाराणसी में “अभिभावक संगोष्ठी” का भव्य आयोजन, भारतीय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन करेंगे संवाद

वाराणसी: उत्तर-प्रदेश के वाराणसी में भारतीय शिक्षा बोर्ड (BSB), पूर्वी उत्तर प्रदेश के समन्वयक बृज मोहन ने एक बड़ी जानकारी दी है. जहां उन्होंने बताया कि, 21 फरवरी 2026 को सुभाष इंटर कॉलेज मैदान, चौबेपुर (PNB बैंक के सामने) में “अभिभावक संगोष्ठी” का भव्य आयोजन किया जाएगा. इस संगोष्ठी कार्यक्रम में भारतीय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. एन. पी. सिंह (सेवानिवृत्त आईएएस) लगभग 2000 अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों के साथ संवाद करेंगे. भारतीय शिक्षा बोर्ड की विशेषताओं, उद्देश्यों और कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी देंगे. प्रोफेसर ज्ञानेश्वर चौबे यानि (काशी हिंदू विश्वविद्यालय) द्वारा भव्य कार्यक्रम की अध्यक्षता की जाएगी.

समन्वयक बृज मोहन ने समारोह को
यूपी के समन्वयक बृज मोहन ने समारोह को लेकर बताया कि, भारतीय शिक्षा बोर्ड एक राष्ट्रीय शिक्षा बोर्ड है, जिसमें आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कार, संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों का समन्वय किया गया है, साथ ही यह बोर्ड विद्यार्थियों के भीतर 21वीं सदी की चुनौतियों और संभावनाओं को समझते हुए नवाचार, कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता एवं वैश्विक दृष्टिकोण के साथ कार्य करने की भावना विकसित करने हेतु बनाया गया है.
![]()
भारतीय शिक्षा बोर्ड का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, संस्कारयुक्त, आत्मनिर्भर एवं राष्ट्रनिर्माण के प्रति समर्पित नागरिक बनाना है, इस दौरान भारतीय शिक्षा बोर्ड वाराणसी मिर्जापुर मंडल समन्वयक मनुश्री गुप्ता, प्रयागराज, अयोध्या मंडल समन्वयक राजन विश्वकर्मा, भारतीय शिक्षा बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय ऑफिस एक्सुक्टिव रचना सिंह समेत कई लोग शामिल रहे.



