Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर युवती से ठगे 5 लाख, निजी तस्वीरें वायरल करने की दी धमकी

फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर युवती से ठगे 5 लाख, निजी तस्वीरें वायरल करने की दी धमकी
Sep 19, 2025, 09:36 AM
|
Posted By Gaandiv


वाराणसी: रामनगर में सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर अंबेडकर नगर की एक युवती और उसके परिवार से पांच लाख रुपये ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता की तहरीर पर रामनगर थाने की पुलिस ने भभुआ (बिहार) निवासी दीपक, संतोष और श्रीधर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.


y


ऐसे रचा गया धोखे का जाल


युवती ने बताया कि साल 2019 में जब वह वाराणसी के एक संस्थान से मेडिकल डिप्लोमा कर रही थी, तभी उसकी मुलाकात भभुआ निवासी दीपक से हुई. धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ी और दीपक उसके घर तक आने-जाने लगा. समय बीतने के साथ उसने न केवल युवती बल्कि उसके माता-पिता का भी विश्वास जीत लिया. दीपक ने परिवार को विश्वास दिलाया कि उसके बड़े अधिकारियों से गहरे संबंध हैं और वह आराम से सरकारी नौकरी दिला सकता है. उसने दावा किया कि नौकरी पक्की कराने में करीब पाँच लाख रुपये खर्च होंगे. इस बीच दीपक ने अपने दो साथियों संतोष और श्रीधर से परिवार की मुलाकात कराई. संतोष ने खुद को बिबार में जिलाधिकारी (डीएम) के पद पर तैनात बताया. नकली परिचय और आत्मविश्वास भरी बातें सुनकर परिवार का भरोसा और गहरा हो गया.


y


पांच लाख में मिला फर्जी ज्वाइनिंग लेटर


अगस्त 2024 तक युवती के पिता ने अलग-अलग किश्तों में दीपक और उसके साथियों के खातों में पांच लाख रुपये यूपीआई और आरटीजीएस के जरिए ट्रांसफर कर दिए. पैसे मिलते ही संतोष ने युवती को आबकारी विभाग की ओर से नियुक्ति पत्र सौंप दिया. उम्मीदों से भरी युवती जब ज्वाइनिंग के लिए विभागीय कार्यालय पहुंची, तो वहाँ पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है. यही नहीं, जब युवती ने दीपक से पूछताछ की तो वह टालमटोल करने लगा.


और मांगे पैसे, न मिलने पर दी शर्मनाक धमकी


फर्जीवाड़ा उजागर होने के बावजूद आरोपियों का लालच थमा नहीं. उन्होंने युवती से दो लाख रुपये और मांगे. इस पर जब पीड़िता ने अपने पांच लाख रुपये वापस मांगे, तो दीपक का असली चेहरा सामने आ गया. उसने न केवल पैसे लौटाने से इनकार किया, बल्कि सख्त लहजे में कहा—“अपने पैसे भूल जाओ.” युवती के मुताबिक, दीपक ने धमकी दी कि अगर उसने पैसे मांगना बंद नहीं किया, तो उसके साथ खिंचवाई गई निजी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा. इस धमकी से युवती मानसिक रूप से टूट गई और आखिरकार पुलिस की शरण में पहुंची.


पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


रामनगर थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तीनों आरोपितों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406 (आपराधिक न्यासभंग), 420 (ठगी), 467, 468, 471 (फर्जी दस्तावेज बनाना व प्रयोग करना) और 506 (धमकी देना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है. आरोपियों की तलाश में पुलिस की विशेष टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.


ALSO READ : चंदौली में बड़े भाई ने गोली मारकर की अधिवक्ता की हत्या, वजह बना बैंक लोन का विवाद


समाज के लिए सीख


यह मामला एक बार फिर सबक देता है कि सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले दलालों और फर्जी अधिकारियों से बचना बेहद जरूरी है. नौकरी केवल पारदर्शी चयन प्रक्रिया और आधिकारिक भर्ती माध्यमों से ही संभव है.

मालवीय चौराहे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई, 20 से अधिक टोटो सीज
मालवीय चौराहे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई, 20 से अधिक टोटो सीज
वाराणसी: मालवीय चौराहे पर अवैध तरीके से पार्किंग कर जाम लगाने वाले टोटो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। यातायात व्यवस्था में बाधा डालने वाले 20 से अधिक टोटो को सीज किया गया है।मालवीय चौराहे के आसपास सड़क किनारे टोटो खड़े होने से अक्सर यातायात प्रभावित होता है और जाम की स्थिति बनती है। शिकायतों और यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने ऐसे टोटो के खिलाफ अभियान चलाया।कार्रवाई के दौरान सड़क पर अवैध तरीके से खड़े टोटो को हटाया गया और नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 से अधिक टोटो को सीज किया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई के बाद चौराहे पर यातायात व्यवस्था को सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है।सुबह से ही लंका चौराहे पर काफ़ी जाम की स्थिति रही, गाड़ियों की लंबी कतारे लगी रही. जाम की स्थिति को देखते हुए मौके पर भेलूपुर एसीपी गौरव कुमार मयफोर्स पहुंचे और अभियान चला कर जाम की स्थिति को संभाला.ALSO READ : क्वींस इंटर कॉलेज में युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, बेहतर भविष्‍य को किया प्रेरितपुलिस का कहना है कि सार्वजनिक मार्ग पर अवैध पार्किंग कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
क्वींस इंटर कॉलेज में युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, बेहतर भविष्‍य को किया प्रेरित
क्वींस इंटर कॉलेज में युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प, बेहतर भविष्‍य को किया प्रेरित
वाराणसी : माई भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज, वाराणसी में “नशा मुक्त युवा–विकसित भारत” राष्ट्रीय संकल्प समारोह का आयोजन किया गया. इसके साथ ही “युवा कनेक्ट कार्यक्रम” भी आयोजित किया गया. कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को युवा शक्ति, व्यक्तित्व विकास, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कालेज के प्राचार्य विशेश्‍वर सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है. उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा अपने साथियों और समाज को भी नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया. उन्होंने युवाओं को अनुशासन, सकारात्मक सोच और शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया.इस अवसर पर विकास कुमार सिंह, उपनिदेशक, माई भारत, ने युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को रचनात्मक एवं सकारात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि युवा देश की महत्वपूर्ण शक्ति हैं और विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका आवश्यक है. विद्यालय के उपप्राचार्य ने भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया तथा युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपनी प्रतिभा एवं क्षमता का सकारात्मक दिशा में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया.इसी क्रम में युवा आइकॉन एवं कॉलेज के पूर्व छात्र श्री सृजन चतुर्वेदी ने अपने विद्यार्थी जीवन की पुरानी यादों को साझा किया. उन्होंने कॉलेज में बिताए अपने दिनों को याद करते हुए विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने प्रेजेंटेशन के माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं युवाओं के लिए संचालित कार्यक्रमों की जानकारी भी दी.ALSO READ : तालाब में डूबने से महिला की मौत, परिवार में मातम पसराकार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. विद्यार्थियों ने दोनों कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की. कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी मंच संचालन विद्यालय के शिक्षक तिवारी द्वारा किया गया. उनके कुशल मंच संचालन ने पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस अवसर पर माई भारत के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक विकास चौरसिया, विद्यालय के शिक्षकगण, स्वयंसेवक अनिल कनौजिया एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे.
तालाब में डूबने से महिला की मौत, परिवार में मातम पसरा
तालाब में डूबने से महिला की मौत, परिवार में मातम पसरा
वाराणसी : कपसेठी थाना क्षेत्र के हरिभानपुर गांव में तालाब में डूबने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई. घटना सोमवार को उस समय हुई जब मंजू देवी पत्नी करिया शौच के लिए घर से निकली थीं. तालाब के पास अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरीं. पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में शोक व्‍याप्‍त हो गया.घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने महिला को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. सूचना मिलते ही महिला के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए. मंजू देवी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.बताया गया कि मंजू देवी के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है. उनके पति और बेटा बाहर रहते हैं. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना के बाद कपसेठी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. सूचना के बाद शहर से बाहर रहने वाले महिला के पति घर के लिए रवाना हो गए.ALSO READ : वाराणसी में 25 अक्‍टूबर को आयोजित होगा एयर शो, प्रदर्शित होगी मध्य वायु कमान की गौरवशाली विरासत