Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

जलजमाव संग जनसमस्याओं के निस्तारण को सौंपा जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को प्रार्थना पत्र

जलजमाव संग जनसमस्याओं के निस्तारण को सौंपा जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को प्रार्थना पत्र
Sep 30, 2025, 08:41 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसीः जिला मुख्यालय पर मंगलवार को हरहुआ ब्लॉक के ग्राम सभा पालिया सम्भूपुर गांव के लोगों ने सड़क पर जलजमाव और गंदगी को लेकर काफी रोष जताया . ग्रामीणों का कहना रहा कि ग्राम सभा का रोड पे बारहो महीना पानी लगा रहता है जिसके कारण गांव के सैकड़ों लोगो को आने जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. साथ ही सड़क पर पानी जमा रहने की वजह से गंदगी फैली हुई है. लोग डेंगू मलेरिया और बुखार से पीड़ित होते हैं . खासकर बच्चों को स्कूल जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है.


GF


शिकायक का नहीं लेता कोई संज्ञान


ग्रामीणों के अनुसार इस जलजमाव से आये दिन कोई न कोई दुर्घटना का शिकार होता रहता है. इसकी शिकायत उन्होंने कई जनप्रतिनिधियों से किया. यहां तक कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की गई लेकिन उनके साथ सिर्फ और सिर्फ निराशा और आश्वासन के सिवा कुछ हाथ नहीं लगा. इसी को लेकर उन्होंने आज जिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र देकर गांव के विकास की गुहार लगाई .प्रधान से शिकायत करने पर प्रधान कहते हैं कि अभी बजट नहीं आया है, जब बजट आएगा तो काम होगा. उन्होंने कहा कि अगर कोई नहीं सुनेगा तो हम गांव के लोग खुद चंदा इकट्ठा कर के सड़क का निर्माण कराएंगे.


ALSO READ : पहड़िया मंडी के पूर्व उप निदेशक के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस, आय से अधिक संपत्ति का मामला


YU


नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, लगाई गुहार


दूसरी ओर काशी विद्यापीठ ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष आशीष पटेल के नेतृत्व में आज दर्जनों की संख्या क्षेत्रीय लोगों के साथ मड़ौली वार्ड नंबर 42 की समस्या को लेकर नगर आयुक्त से मुलाकात कर उन्हें सौंपा ज्ञापन और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया. कहा कि मड़ौली क्षेत्र में सड़कों पर बह रहे गंदे पानी, आवारा पशुओं व स्ट्रीट लाइट जैसी तमाम समस्याओं को लेकर कई बार शिकायत के बावजूद संबंधित विभाग के लोग ध्यान नहीं देते. लोगों ने नगर आयुक्त से इन समस्याओं को जडल्द से जल्द निस्तारित करने की मांग की.

देव दीपावली की भव्यता देख अभिभूत हुआ इंदौर का पर्यटक, पहली बार चखा बनारसी पान
देव दीपावली की भव्यता देख अभिभूत हुआ इंदौर का पर्यटक, पहली बार चखा बनारसी पान
वाराणसी: महादेव की काशी नगरी में मनाई गई देव दीपावली सिर्फ दीपों की रोशनी और गंगा आरती के लिए ही नहीं, बल्कि अपने अनोखे अनुभवों के लिए भी देश-दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित करती है. यहां की भव्य आतिशबाजी, लेजर शो, गंगा के घाटों की सजावट और बनारसी खानपान हर किसी को अपना दीवाना बनाने में जरा भी कसर नहीं छोड़ती हैं. देव दीपावली की भव्य सुंदरता को देखने के लिए लाखों पर्यटक बनारस आते हैं. इन्हीं में से एक इंदौर के रहने वाले पर्यटक अश्मित जिसने काशी की अद्भुत छटा को बंया करते हुए बताया कि, यहां की खूबसूरती को बयां कर पाना काफी मुश्किल है. जिसका नजारा इतना सुंदर है कि जितना भी देखों मन नहीं भरता है. इतना ही नहीं, पर्यटक अश्मित ने पहली बार बनारसी पान का स्वाद चखा और बताया कि इसका स्वाद बड़ा ही गजब का है शायद तभी बनारस का पान पूरी दुनिया में मशहूर है.पहली बार खाया बनारसी पान, अश्मित बोले- वाह बनारस!काशी की देव दीपावली का नजारा ऐसा कि पहली बार देखने वाला भी इसकी भव्यता में खो जाए. इंदौर से पहुंचे अश्मित ने भी पहली बार बनारस की देव दीपावली देखी. घाटों पर दीपों की कतारें, आतिशबाजी और फायर शो ने उन्हें काफी प्रभावित किया. उनका कहना है कि हर किसी को जीवन में कम से कम एक बार देव दीपावली देखने के लिए काशी जरूर आना चाहिए. काशी की खूबसूरती के साथ अश्मित को यहां के खानपान ने भी खूब आकर्षित किया. उन्होंने बताया कि बनारस आकर पहली बार पान खाया. पान के अलग-अलग फ्लेवर और हर पल बदलते स्वाद का अनुभव उनके लिए बिल्कुल नया था, उनका कहना है कि पान खाने के बाद ही उन्हें एहसास हुआ कि आखिर बनारस का पान इतना मशहूर क्यों है.इंदौर से आए पर्यटक को भा गई काशी की देव दीपावलीवहीं, देव दीपावली में भीड़ को लेकर अश्मित का अनुभव भी कुछ अलग रहा. उनका कहना है कि उन्होंने बनारस की भीड़ को लेकर काफी बातें सुनी थीं और लोगों ने उन्हें डराया भी था, लेकिन उन्हें उतनी ज्यादा भीड़ महसूस नहीं हुई, जितनी उन्होंने पहले से कल्पना की थी. काशी की देव दीपावली ने इंदौर से आए अश्मित को रोशनी, आतिशबाजी और बनारसी पान के स्वाद की ऐसी यादें दीं, जिन्हें वह लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे. उनका संदेश साफ है—अगर आपने अब तक बनारस की देव दीपावली नहीं देखी है, तो जिंदगी में कम से कम एक बार इसका अनुभव जरूर कीजिये.Also Read: देव दीपावली पर काशी में पर्यटकों की भीड़, फिर भी रेस्टोरेंट कारोबार में पसरा रहा सन्नाटा
देव दीपावली पर काशी में पर्यटकों की भीड़, फिर भी रेस्टोरेंट कारोबार में पसरा रहा सन्नाटा
देव दीपावली पर काशी में पर्यटकों की भीड़, फिर भी रेस्टोरेंट कारोबार में पसरा रहा सन्नाटा
वाराणसी: उत्तर-प्रदेश के वाराणसी में मनाई गई देव दीपावली के अवसर पर काशी के घाटों पर आस्था और पर्यटन का अद्भुत संगम देखने को मिला. लाखों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक काशी पहुंचे. घाटों से लेकर सड़कों तक लोगों की भारी भीड़ नजर आई. वहीं, इस दौरान काशी के स्थानीय खानपान का स्वाद चखने के लिए भी पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला, किसी ने चाट और गोलगप्पे का स्वाद लिया तो किसी ने रेस्टोरेंट में बैठकर दक्षिण भारतीय और उत्तर भारतीय व्यंजनों का लुत्फ उठाया. लेकिन घाटों पर भीड़ के बावजूद रेस्टोरेंट कारोबारियों के चेहरे पर इस बार वैसी रौनक नहीं दिखी. जिसे लेकर कारोबारियों का कहना है कि, पिछले साल की तुलना में इस बार व्यापार में करीब 50 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है.देव दीपावली पर काशी की गलियां पर्यटकों से गुलजारदेव दीपावली पर काशी की गलियां और घाट पर्यटकों से गुलजार रहे, शाम होते ही घाटों की ओर लोगों का रेला उमड़ पड़ा. इस दौरान स्थानीय खानपान की दुकानों, ठेलों और रेस्टोरेंट में भी लोगों की आवाजाही देखने को मिली. चाट, गोलगप्पे, दक्षिण भारतीय व्यंजन से लेकर दाल-चावल और रोटी-सब्जी तक, लोगों ने अपनी पसंद के मुताबिक काशी के स्वाद का आनंद लिया. हालांकि, इस बार पर्यटकों की संख्या और उनके खानपान के रुझान में बदलाव देखने को मिला.रेस्टोरेंट संचालकों की मानें तो इस बार बाहर से आने वाले पर्यटकों की संख्या पिछले साल के मुकाबले काफी कम रही. जो पर्यटक पहुंचे, उनमें पश्चिम बंगाल के लोगों की संख्या अधिक रही, जबकि गुजरात समेत दूसरे राज्यों से भी कुछ पर्यटक आए, कारोबारी का कहना है कि इस बार रेस्टोरेंट के व्यापार में करीब 50 फीसदी तक की कमी दर्ज की गई. इसकी एक बड़ी वजह बाहरी पर्यटकों की कम आमद और उनका होटल व गेस्ट हाउस में ही भोजन करना रहा."ज्यादातर सड़क किनारे लगे ठेलों पर खानपान करते हैं"कारोबारियों का कहना है कि स्थानीय लोग ज्यादातर सड़क किनारे लगे ठेलों और छोटी दुकानों पर खानपान करते हैं, जबकि रेस्टोरेंट का कारोबार काफी हद तक बाहर से आने वाले पर्यटकों पर निर्भर रहता है. वहीं, देव दीपावली की रात घाटों और आसपास के इलाकों में भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन की ओर से लगातार लोगों को आवागमन के निर्देश दिए जा रहे थे. इसके चलते कई पर्यटक घाटों से निकलकर सीधे अपने होटल और गेस्ट हाउस की ओर रवाना हो गए. ऐसे में रेस्टोरेंट तक पहुंचने वाले ग्राहकों की संख्या भी प्रभावित हुई.Also Read: साधु टीएल वासवानी जयंती पर आज वाराणसी में बंद रहेंगी मांसाहारी दुकानें, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई.काशी की देव दीपावली में इस बार घाटों पर रोशनी, आस्था और पर्यटकों की भीड़ तो खूब नजर आई, लेकिन इस भीड़ का पूरा फायदा स्थानीय रेस्टोरेंट कारोबारियों को नहीं मिल सका. कारोबारियों का दावा है कि पिछले साल की तुलना में इस बार करीब 50 फीसदी तक कारोबार कम रहा. ऐसे में सवाल है कि क्या देव दीपावली पर बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को स्थानीय व्यापार से जोड़ने के लिए व्यवस्थाओं में और सुधार की जरूरत है?
साधु टीएल वासवानी जयंती पर आज वाराणसी में बंद रहेंगी मांसाहारी दुकानें, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई.
साधु टीएल वासवानी जयंती पर आज वाराणसी में बंद रहेंगी मांसाहारी दुकानें, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई.
वाराणसी: साधु थांवरदास लीलाराम वासवानी की जयंती के अवसर पर बुधवार, 25 नवंबर को वाराणसी नगर निगम क्षेत्र में मांस, मछली, मुर्गा और गोश्त की सभी दुकानें बंद रहेंगी. उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में नगर निगम प्रशासन ने इस संबंध में एक बड़ा आदेश जारी किया है. जिसे मद्देनजर रखते हुए नगर निगम ने की सीमा में संचालित सभी पशुवधशालाओं को भी पूरी तरह बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. आदेश का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.पशुवधशाला संचालित होते पाए जाने पर होगी कार्रवाई नगर निगम के पशु कल्याण विभाग की ओर से इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी कर सभी संबंधित व्यापारियों और प्रतिष्ठान संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे 25 नवंबर को अपने प्रतिष्ठान बंद रखें. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि पर किसी भी क्षेत्र में मांस, मछली, मुर्गा अथवा गोश्त की दुकान खुली मिलने या पशुवधशाला संचालित होते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.दरअसल, उत्तर प्रदेश शासन के नगर निगम विकास अनुभाग-1, लखनऊ की ओर से 19 नवंबर 2024 को जारी शासनादेश के तहत प्रदेश के महापुरुषों और अहिंसा के सिद्धांत का प्रतिपादन करने वाले महापुरुषों की जयंती के अवसर पर स्थानीय निकायों में संचालित पशुवधशालाओं और गोश्त की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. इन विशेष दिवसों को 'अभय दिवस' अथवा 'अहिंसा दिवस' के रूप में मनाने की व्यवस्था की गई है.Also Read: चंडीगढ़ से बिहार जा रही थी शराब की खेप, वाराणसी में पुलिस ने पकड़ा 199 पेटी का जखीराइसी शासनादेश के अनुपालन में साधु टीएल वासवानी की जयंती पर वाराणसी नगर निगम प्रशासन ने यह निर्णय लिया है. साधु टीएल वासवानी अहिंसा, जीव दया और पशु-पक्षियों के प्रति करुणा के संदेश के लिए जाने जाते हैं, उनकी जयंती को अहिंसा के मूल्यों के प्रति समर्पित दिवस के रूप में मनाया जाता है. नगर निगम प्रशासन ने सभी मांस-मछली विक्रेताओं, मुर्गा कारोबारियों और पशुवधशाला संचालकों से अपील की है कि वे शासन के निर्देशों का पालन करें। साथ ही चेतावनी दी है कि आदेश की अनदेखी करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.