दशाश्वमेध घाट पर डूबने से बची तमिलनाडु के श्रद्धालु की जान, एनडीआरएफ और जल पुलिस की तत्परता से हुआ रेस्क्यू ...

वाराणसी : दशाश्वमेध घाट पर रविवार को गंगा स्नान के दौरान तमिलनाडु के रामनाथपुरम निवासी वरुनान राजन (66 वर्ष) गहरे पानी में चले गए, जिससे वह डूबने लगे. घाट पर तैनात 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया . रेस्क्यू अभियान में जल पुलिस के मनोज साहू ने एनडीआरएफ टीम के साथ मिलकर बुजुर्ग श्रद्धालु को गंगा से बाहर निकाला. प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें पहले मारवाड़ी अस्पताल ले जाया गया. वहां से बेहतर इलाज के लिए एम्बुलेंस के जरिए कबीर चौरा से बीएचयू अस्पताल रेफर किया गया.
प्राथमिक जानकारी के अनुसार श्रद्धालु की स्थिति सामान्य बताई जा रही है. समय रहते एनडीआरएफ और जल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया.
ALSO READ : श्रावण के पहले सोमवार पर हाई अलर्ट, बाबा धाम की सुरक्षा का एडीसीपी वैभव बांगर ने लिया जायजा...
सावन के दौरान गंगा घाटों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन लगातार श्रद्धालुओं से अपील कर रहा है. कि वे निर्धारित सुरक्षा दायरे में ही स्नान करें और गहरे पानी में जाने से बचें.



