Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

काशी विद्यापीठ में एलएलएम के छात्र पर तानी पिस्‍टल, छात्रों में भगदड़

काशी विद्यापीठ में एलएलएम के छात्र पर तानी पिस्‍टल, छात्रों में भगदड़
Dec 09, 2025, 12:30 PM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : महात्‍मा गांधी काशी विद्यापीठ में मंगलवार की शाम उस समय भगदड़ मच गई , जब एलएलएम के एक छात्र पर तीन पूर्व छात्रों ने पिस्टल तान दी. सूचना के बाद भारी पुलिस फोर्स और प्रॉक्टोरियल बोर्ड मौके पर पहुंच गया. आचार्य नरेंद्र देव हॉस्टल के बाहर हुई इस घटना के बाद परिसर में देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.

पीड़ित छात्र गौरव कुमार पटेल, जो विश्वविद्यालय से एलएलएम कर रहे हैं, ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ स्टैंड पर बैठा था. तभी तीन युवक आए और बिना किसी विवाद के सीधे उसके ऊपर पिस्टल तान दी. गौरव के अनुसार, हमलावरों ने उस पर निशाना साधते हुए फायर भी किया, लेकिन गोली मिस हो गई.


mgkvp


इससे वह और आसपास मौजूद छात्र दहशत में आ गए. गौरव ने तीनों आरोपियों की पहचान पूर्व छात्र मोनू सिंह, आलोक उपाध्याय और अंकित दुबे के रूप में की, जो विश्वविद्यालय से एलएलबी पास आउट हैं. पीड़ित ने बताया कि जूनियर होने के नाते उसने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. पूछताछ पर आरोपियोंने बताया कि "शिवम तिवारी ने भेजा है" और इसके बाद अचानक गाली-गलौज करते हुए हथियार निकाल लिया.

ALSO READ : कांच में रचा-बसा काशी का कला संसार : काशी तमिल संगमम में चमकते मनके


गौरव के दोस्तों और अन्य छात्रों के जुटते ही तीनों युवक हास्टल की ओर भाग निकले. मामले की जानकारी मिलते ही सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस व प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य हॉस्टल के अंदर आरोपितों की तलाश और सघन जांच कर रहे हैं. घटना से विद्यार्थियों में भय का माहौल है, जबकि सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं.

26 नवंबर को लखनऊ में संकल्प महारैली, 10 लाख लोगों के जुटने का दावा
26 नवंबर को लखनऊ में संकल्प महारैली, 10 लाख लोगों के जुटने का दावा
वाराणसी। काशी प्रेस क्लब, पड़ावकर स्मृति भवन में सोमवार को नेशनल भीम आर्मी के चीफ लोकेश कटारिया ने अपने साथियों के साथ प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर पार्क में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में संकल्प महारैली आयोजित की जाएगी। इसमें 10 लाख से अधिक लोगों के जुटने का दावा किया गया है।कटारिया ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन को मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका शेष जीवन भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी के लिए समर्पित है। प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने के लिए चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी का गठबंधन मजबूत विकल्प बन सकता है।उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती को अपना आदर्श नेता बताते हुए उनसे अपील की कि आकाश आनंद के पीछे समय व्यर्थ करने के बजाय चंद्रशेखर आजाद को अपना उत्तराधिकारी घोषित करें। कटारिया ने यह भी घोषणा की कि नेशनल भीम आर्मी बहुजन एकता मिशन सामाजिक संगठन का भीम आर्मी भारत एकता मिशन में विलय किया जाएगा। यह विलय लखनऊ में आयोजित संकल्प महारैली के दौरान किया जाएगा।
प्रो. जयशंकर लाल त्रिपाठी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित,  संस्कृत साहित्य में योगदान को किया याद
प्रो. जयशंकर लाल त्रिपाठी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, संस्कृत साहित्य में योगदान को किया याद
वाराणसी। श्री गौरीशंकर गोयनका इंडोमेंट ट्रस्ट एवं ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री जो. म. गोयनका संस्कृत महाविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. जयशंकर लाल त्रिपाठी के आकस्मिक निधन पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता प्रो. बाल शास्त्री ने की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रो. त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हर्षवर्धन मिश्र ने प्रो. त्रिपाठी की रचनाओं, विद्वता और संस्कृत साहित्य में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनके दिखाए मार्ग और आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं, प्रो. बाल शास्त्री ने कहा कि उन्हें वर्ष 1971 से प्रो. त्रिपाठी का सानिध्य प्राप्त हो रहा था। उनकी विद्वता और व्याख्या शैली अद्वितीय थी। ग्रंथों पर उनकी टीकाएं केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि विषय की संपूर्ण व्याख्या प्रस्तुत करती थीं।सभा में श्री गौरीशंकर गोयनका, श्रीनिवास देव, श्रीमती अर्चना द्विवेदी और डॉ. अनुज त्रिवेदी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने प्रो. त्रिपाठी के निधन को शिक्षा एवं संस्कृत जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
दीपों की रोशनी से निखरेगा गंगा पार, 700 शिक्षकों के हाथों सजेगी काशी
दीपों की रोशनी से निखरेगा गंगा पार, 700 शिक्षकों के हाथों सजेगी काशी
वाराणसी। देव दीपावली की भव्यता इस बार गंगा के दोनों किनारों पर दिखाई देगी। गंगा उस पार नमो घाट से अस्सी घाट तक दीपों से सजावट की तैयारियां चल रही हैं। इसकी जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को सौंपी गई है। करीब 600 से 700 शिक्षक सात सेक्टरों में रहकर घाटों को रोशन करेंगे। पूरे क्षेत्र को 14 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में 33 से 35 पोल लगाए गए हैं। इन पोलों के सहारे 100 मीटर तक दीपों की कतार सजाई जाएगी। दीपों को इस तरह लगाया जाएगा कि रोशनी से चौकोर आकृतियां उभरें।इस बार दीपों की सजावट के साथ रंगोली भी आकर्षण का केंद्र होगी। प्रत्येक सेक्टर में शिक्षिकाएं आकर्षक रंगोली बनाएंगी। इसके लिए घाटों पर स्थान चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है। दो दिन पहले से ही तैयारियां चल रही हैं। पहले घाटों की सफाई कराई गई, इसके बाद बांस और बल्लियां लगाने का काम किया गया। सोमवार को दीप रखने के स्थानों की मार्किंग की जा रही है। मंगलवार को शिक्षक अपनी टीमों के साथ पहुंचकर निर्धारित स्थानों पर दीप सजाएंगे।इस आयोजन में बेसिक शिक्षा विभाग के साथ जिला प्रशासन, डीपीआरओ विभाग और खंड विकास अधिकारियों से जुड़े सफाईकर्मी भी सहयोग कर रहे हैं। शिक्षकों की टीमें अलग-अलग सेक्टरों में तैनात रहेंगी। शाम होते ही गंगा उस पार दीपों की कतारें और रंगोली की आकर्षक आकृतियां जगमगाएंगी। गंगा के इस पार से दिखाई देने वाली दीपों की रोशनी देव दीपावली की भव्यता को और खास बनाएगी।