Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी के आदर्श ग्राम नागेपुर में महिला हिंसा और लैंगिक भेदभाव के खिलाफ निकाली रैली

वाराणसी के आदर्श ग्राम नागेपुर में महिला हिंसा और लैंगिक भेदभाव के खिलाफ निकाली रैली
Nov 29, 2025, 11:53 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी - प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में शनिवार को महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा की शुरुआत की गई. पहले दिन लोक समिति आश्रम नागेपुर में महिला हिंसा और लैंगिक भेदभाव के खिलाफ कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर गाँव में एक रैली भी निकाली गई. कार्यशाला के बाद उपस्थित लोगों ने "चुप नहीं रहना है, हिंसा नहीं सहना है, बाल विवाह बंद करो, महिला हिंसा बंद करो, दहेज प्रथा पर रोक लगाओ, यौन हिंसा पर रोक लगाओ" जैसे नारे लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया.


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे महिला हिंसा विरोधी पखवाड़े के तहत लोक समिति और आशा ट्रस्ट की ओर से आगामी 16 दिसंबर तक मनाए जाने वाले इस आयोजन का संदेश है "भेदभाव मिटाएंगे, नया समाज बनाएंगे." 16 दिसंबर को निर्भया दिवस के अवसर पर आराजी लाइन ब्लाक के दर्जनों गाँवों में साइकिल रैली निकालकर तहसील राजातालाब में प्रदर्शन किया जाएगा.

इस अवसर पर महिला संगठन की अनीता ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध हिंसा की बात करना अत्यंत आवश्यक है और हमें मिलकर इसे समाप्त करना होगा. लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा कि हमें पुरुष प्रधान ढांचागत व्यवस्था को भी बदलना होगा. उन्होंने कहा कि हमें यह निर्णय लेना है कि अब और हिंसा नहीं सहेंगे. हमें प्रश्न पूछने की आदत डालनी चाहिए और महिलाओं को जागरूक रहने तथा हिंसा का विरोध करने की आवश्यकता है. अंधविश्वास को तोड़ने की भी आवश्यकता है, क्योंकि ये भी हिंसा का साधन बनते हैं.


इस कार्यक्रम में नंदलाल मास्टर, सुनील मास्टर, श्यामसुंदर, मधुबाला, पंचमुखी, मनजीता, सीमा, अनीता, मनीष, आशा, आशीष, विद्या, मनीषा, बेबी, राजकुमारी, प्रेमा, मैनब बानो, सिताबुन, आशारानी सहित कई अन्य लोग शामिल रहे. इस कार्यशाला का उद्देश्य न केवल महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, बल्कि समाज में व्याप्त भेदभाव और हिंसा के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाना भी है.


ALSO READ: वाराणसी में वाहन चोर गिरफ्तार, ट्रैक्‍टर और बोलेरो बरामद

महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस
महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस
Woman commits suicide by consuming poisonous substance, police engaged in investigationवाराणसी: चौबेपुर और चोलापुर क्षेत्र में महिला ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. जिसके चलते इलाके में हंगामा मच गया. घटना मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल का जायजा लिया और शवों को कब्जे में लेकर उशे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. इसी के साथ ही पुलिस v आगे की कार्रवाई में जुटी है है.पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद होगी पुलिस कार्रवाईइस मामले की जांच में जुटी पुलिस के मुताबिक, चौबेपुर के कोदोपुर गांव में किन्हीं कारणों के चलते सोनी (40) पत्नी संतोष राजभर ने बीते शुक्रवार की रात को जहरीला पदार्थ खा लिया, कुछ देर बीता नहीं कि, तबीयत खराब हो गयी, जिसे देख परिजनों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, मगर अफसोस की इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई. वह अपने पीछे 18 साल का पुत्र और 14 साल की बेटी को छोड़ गई है, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद से ही घटना मामले पर किसी तरह की कार्रवाई की जाएगी.जांच में जुटी पुलिस वहीं, पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है. उसका कहना है कि आखिर ऐसी कौन सी वजह थी, जो इतना बड़ा कदम उठाया गया है, यहीं कारण है कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि, इस घटना के पीछे किसका हाथ है और वो कौन सा कारण है जिसने इतना बड़ा कदम उठाने को मजबूर किया. जिसके लिए ये मृतक ने अपने बच्चों के बारे में तक नहीं सोचा. फिलहाल, पुलिस जल्द से जल्द इस मामले का खुलासा करने में लगी हुई है.Also Read: पुरुषोत्तम पूर्णिमा पर काशी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा स्नान कर बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन-पूजन
पुरुषोत्तम पूर्णिमा पर काशी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा स्नान कर बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन-पूजन
पुरुषोत्तम पूर्णिमा पर काशी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा स्नान कर बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन-पूजन
Crowds of devotees gathered in Kashi on Purushottam Purnima, bathed in the Ganga and offered prayers to Baba Vishwanath.Varanasi News: वाराणसी में भोले बाबा की काशी नगरी में पुरुषोत्तम मास की पावन पूर्णिमा पर आज रविवार को श्रद्धा और आस्था का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला. तीन वर्ष में एक बार आने वाले इस दुर्लभ संयोग पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई. शाम होते ही दशाश्वमेध, अस्सी, मणिकर्णिका, पंचगंगा समेत कई घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती नजर आई. पूरे घाट क्षेत्र में “हर-हर महादेव”, “हर-हर गंगे” और “जय पुरुषोत्तम देव” के जयघोष गूंजता नजर आया.नौ साल बाद आई पुरुषोत्तमी पूर्णिमाबता दें, पुरुषोत्तमी पूर्णिमा (अधिकमास पूर्णिमा) नौ साल बाद आई है. जिसके चलते बीते शनिवार को व्रत के साथ पूर्णिमा का पूजन शुरू हो गया, शिवयोग में पूजन-अर्चन होगा. सभी व्रतियों ने संकल्प के साथ व्रत रखकर भगवान श्रीहरि का पूजन-अर्चन किया. रविवार को स्नान-दान की पूर्णिमा मनाई जाएगी, श्रद्धालु मां गंगा में स्नान कर दान-पुण्य करेंगे. सुबह घाटों पर स्नान के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. पुरुषोत्तम मास के दिन भगवान विष्णु की पूजा और दान का अत्यधिक महत्व होता है.अधिकमास की पूर्णिमा तिथि शनिवार को शुरू हो गई, ज्योतिषाचार्यों के अनुसार पूर्णिमा तिथि सुबह 11:57 बजे से शुरू होकर रविवार को दोपहर 2:14 बजे तक रहेगी. व्रत की पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य देवों की पूजा कर व्रत का संकल्प लिया। दिनभर व्रत रखा, सत्यनारायण कथा का श्रवण किया और चंद्रमा को अर्घ्य दिया, विष्णु मंदिरों में दर्शन-पूजन किया. रविवार को उदया तिथि के अनुसार श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान, दान और पितरों का तर्पण करेंगे, पुरुषोत्तम मास में शादी, गृहप्रवेश जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते, लेकिन दान और पूजा का फल सबसे अधिक मिलता है.घाटों पर एनडीआरएफ और फ्लड पीएसी की तैनाती श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी, जल पुलिस, एनडीआरएफ और फ्लड पीएसी की टीमें गंगा में लगातार गश्त करती रहीं. गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी. वहीं, घाटों और संपर्क मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी गई, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम, प्राथमिक उपचार शिविर और पेयजल की भी व्यवस्था की गई.Also Read: वाराणसी में आंधी संग होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी
वाराणसी में आंधी संग होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी
वाराणसी में आंधी संग होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी
Heavy rain accompanied by thunderstorms will occur in Varanasi, alert issuedपुरवा-पछुआ विपरीत हवाओं की युति से बने चक्रवाती वातावरण में तेज आंधी व वर्षा के बाद दूसरे दिन शनिवार को भी तापमान हल्की बढ़त के बाद भी सामान्य से नीचे रहा, पुरवा के आगे बढ़ जाने के कारण पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को आंधी-तूफान वर्षा तो नहीं आई लेकिन धूप नरम बनी रही. मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि आंधी और वर्षा अभी रविवार और सोमवार को आ सकती है लेकिन आंधी की प्रबलता अब पूर्वानुमान जितनी नहीं रह जाएगी, सके बाद मंगलवार से तापमान फिर बढ़ना आरंभ हो जाएगा.आंधी वर्षा की संभावना शनिवार को सुबह से ही धूप खिल गई थी, अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे 35.4 तो न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा. बाबतपुर क्षेत्र में अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ा और सामान्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस नीचे 33.8 रहा। उधर न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे 22 डिग्री सेल्सियस रहा, बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनाेज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आंधी वर्षा की संभावना रविवार व सोमवार की दोपहर बाद हो सकती है. इसकी गति सुबह से दोपहर तक की धूप व गर्मी पर निर्भर करेगी.उत्‍तर प्रदेश वासियों को मौसम से राहत मिलेगीउत्‍तर प्रदेश वासियों को रविवार तक बदले मौसम से राहत मिलेगी। सोमवार से एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है, लखनऊ समेत अधिकांश जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को भी मौसम बदला रहा. पुरवा हवाएं चलेंगी और बादलों की आवाजाही भी रही। दिन का पारा भी 34 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का पारा 245 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने 56 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में मुख्‍य रूप से लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, गोंडा, बलरामपुर, पीलीभीत, मुजफ्फनगर, बरेली, हमीरपुर और महोबा शामिल हैं.Also Read: वाराणसी के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, तेज आंधी का अलर्ट जारी