Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

सड़क दुर्घटना में घायल सफाईकर्मी की चार दिन बाद मौत, चक्काजाम

सड़क दुर्घटना में घायल सफाईकर्मी की चार दिन बाद मौत, चक्काजाम
Oct 14, 2025, 09:05 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी: बड़ागांव क्षेत्र के हरहुआ कजीसराय में सड़क दुर्घटना में घायल नगर निगम के सफाईकर्मी 32 वर्षीय सत्यहप्रकाश की चार दिन बाद मंगलवार को इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में मौत हो गई. हादसा बीते 10 अक्तूबर को हुआ था. घटना से परिवार में मातम पसर गया. सत्य प्रकाश पयागपुर वीरापट्टी बड़ागांव के निवासी थे. उनकी मौत के बाद परिजनों और अन्य सफाई कर्मियों ने शिवपुर थाना क्षेत्र के चांदमारी पुलिस चौकी के समीप टीएफसी मोड पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया. वहीं काफी मशक्कत के बाद लिखित आश्वासन मिलने पर जाम खत्म हो गया. एसीपी कैंट और थाना प्रभारी शिवपुर ने उन्हें आश्वासन दिया है कि पोस्टमार्टम के बाद उचित मुआवजा दिया जाएगा. मृतक के परिजन 35 लाख रुपए मुआवजा, पत्नी को नौकरी और तत्काल सहायता राशि की मांग पर अड़े हुए थे.



ALSO READ: वाराणसी में दीपावली पर सूरन की बढ़ी मांग, जानिए क्या है भाव


अर्दली बाजार दूध सट्टी के पास मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान


कैंट थाना क्षेत्र के अर्दली बाजार स्थित दूधसट्टी के पास मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिला. युवक के शरीर व हाथ- पैर पर चोट के निशान मिले, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. सुबह- सुबह सड़क पर शव देख लोग हैरान रह गए. उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की तो मृतक की पहचान बल्लू (40) पुत्र जोगेन्द्र निवासी गोलघर कचहरी चौराहा के रूप में हुई है.

अर्दली बाजार तिराहे से सर्किट हाउस रोड पर शव मिलने से क्षेत्र के लोगों में तरह- तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की. मृतक पास से तलाशी में 70 रुपये मिले. फिलहाल पुलिस इसे सड़क दुर्घटना मान रही है. कैंट थाना प्रभारी का कहना है कि घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी.

मृतक के भतीजे कल्लू पुत्र संजय ने बताया कि बल्लू ने बहुत पहले मकान बेच दिया था, वह नशे का आदी था.



रामनगर चौक से किला रोड तक अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने स्ट्रीट वेंडरों के साथ की बैठक..
रामनगर चौक से किला रोड तक अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने स्ट्रीट वेंडरों के साथ की बैठक..
वाराणसी। रामनगर में सड़क और पाथवे पर दुकानें व ठेले लगाने से होने वाली यातायात संबंधी परेशानियों को लेकर पुलिस ने मंगलवार को स्ट्रीट वेंडरों के साथ बैठक की। थाना रामनगर में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने रामनगर चौक चौराहा से किला रोड तक सब्जी, फल, चाट, चाउमीन, फास्ट फूड, चाय-नमकीन आदि के ठेले लगाने वाले दुकानदारों और पाथवे पर दुकान लगाने वाले स्ट्रीट वेंडरों को बुलाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने वेंडरों से कहा कि सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न किया जाए। ठेले और दुकान इस तरह लगाए जाएं, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित न हो और पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।पुलिस ने वेंडरों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और निर्धारित स्थान पर ही दुकान लगाने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया कि सड़क और पाथवे पर इस तरह सामान न फैलाया जाए, जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो।पुलिस के अनुसार बैठक का उद्देश्य रामनगर चौक से किला रोड तक यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना और आम लोगों के आवागमन में किसी तरह की बाधा को रोकना है।ALSO READ: जलस्तर घटने के बाद मणिकर्णिका घाट पर की गई सफाई, गंगा की तलहटी से निकाले करीब 100 किलो कपड़े...
जलस्तर घटने के बाद मणिकर्णिका घाट पर की गई सफाई, गंगा की तलहटी से निकाले करीब 100 किलो कपड़े...
जलस्तर घटने के बाद मणिकर्णिका घाट पर की गई सफाई, गंगा की तलहटी से निकाले करीब 100 किलो कपड़े...
वाराणसी : गंगा का जलस्तर घटने के बाद मंगलवार को मणिकर्णिका घाट पर बड़े पैमाने पर नगर निगम वाराणसी द्वारा सफाई अभियान चलाया गया, जिसके तहत नदी की तलहटी से लगभग 100 किलो छोड़े गए कपड़े और कचरा निकाला गया है. बाढ़ का पानी उतरने के बाद नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला एवं उनकी टीम तथा नगर निगम ने इस विशेष अभियान को अंजाम दिया, ताकि नदी के पारिस्थितिक तंत्र और जलीय जीवन को नुकसान से बचाया जा सके.मणिकर्णिका घाट की तलहटी और किनारों से निकाले गए इन कपड़ों और पॉलिथीन को इकट्ठा करके बाहर निकाला गया. नमामि गंगे और नगर निगम प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे स्नान या अनुष्ठान के बाद अपने कपड़े नदी में न छोड़ें. गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने बताया कि गंगा में बाढ़ आने और फिर जलस्तर घटने के बाद घाटों पर भारी मात्रा में सिल्ट (गाद), प्लास्टिक और आस्था के नाम पर छोड़े गए पुराने कपड़े जमा हो जाते हैं. गंगा तटों और जल में स्नान के बाद पुराने कपड़े, पॉलिथीन या पूजन सामग्री न छोड़ने की लगातार अपील की जा रही है ताकि मां गंगा को प्रदूषण से बचाया जा सके.उन्होंने कहा कि गंगा नदी हमारी जीवनदायिनी नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और पहचान का हिस्सा भी है. इसे स्वच्छ और अविरल बनाए रखने के लिए सरकार के प्रयासों के साथ-साथ नागरिकों का सक्रिय योगदान और जिम्मेदारी सबसे महत्वपूर्ण है. श्रमदान के दौरान नगर निगम के स्वच्छता कर्मचारी मौजूद रहे.ALSO. READ :सोलर कारोबारी लूटकांड में एक और गिरफ्तार, रॉड से हमला कर लूटे थे नकदी-मोबाइल
सोलर कारोबारी लूटकांड में एक और गिरफ्तार, रॉड से हमला कर लूटे थे नकदी-मोबाइल
सोलर कारोबारी लूटकांड में एक और गिरफ्तार, रॉड से हमला कर लूटे थे नकदी-मोबाइल
वाराणसी: राजातालाब थाना क्षेत्र में सोलर कारोबारी पर हमला कर नकदी और मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी विशाल गुप्ता को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे मंगलवार को रानी बाजार स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास से पकड़ा. गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है. राजातालाब थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में विकास कुमार नाम के आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. प्रकाश में आए अभियुक्त विशाल गुप्ता को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी.राजातालाब के महावन गांव निवासी राजेश कुमार सिंह ने 6 मई 2025 को थाने में तहरीर दी थी. उन्होंने बताया था कि उनके भाई रमेश कुमार सिंह सोलर वेंडर का काम करते हैं. 28 अप्रैल 2025 की शाम करीब 6 बजे रमेश काम से घर लौट रहे थे. इसी दौरान महावन गांव स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास गांव के रहने वाले राहुल सिंह और विकास सिंह समेत दो अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया. तहरीर के मुताबिक, आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए रमेश कुमार सिंह पर रॉड और डंडे से हमला कर दिया. हमले में उनके सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं और वह जमीन पर गिर गए.ALSO READ : इंटर फैकल्टी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज, पहले दिन कला, विज्ञान और आरजीएससी ने दर्ज की जीतआरोप है कि इसके बाद हमलावर रमेश के पास मौजूद दो मोबाइल फोन और 50 हजार रुपए नकद लेकर मौके से फरार हो गए. घटना के बाद 6 मई 2025 को राजातालाब थाने में तहरीर दी गई. उसी दिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी. जांच के दौरान विशाल गुप्ता का नाम सामने आया. पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से वह फरार चल रहा था. मंगलवार को पुलिस ने उसे रानी बाजार रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.