Daily Bulletin Tag
AI गार्गी दैनिक बुलेटिन

वाराणसी में दीपावली पर सूरन की बढ़ी मांग, जानिए क्या है भाव

वाराणसी में दीपावली पर सूरन की बढ़ी मांग, जानिए क्या  है भाव
Oct 14, 2025, 08:59 AM
|
Posted By Gaandiv

वाराणसी : दीपावली करीब आते ही सूरन की मांग बढ़ गई है. सूरन की सब्जी स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक मानी जाती है. वैसे तो पूरे साल इसकी बिक्री होती रहती है, लेकिन ऐसी मान्यता है कि इसका उपभोग दीपावली के दिन अनिवार्य रूप से होता है. इसके लिए सब्जी मंडी के व्यापारियों की ओर से भी बड़े पैमाने पर सूरन का आर्डर दे दिया गया है. मंडी के व्यापारी कैलाश, भोला, रामकिशन, मेहताब, गुड्डू ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी मार्केट में पहाड़ी सूरन और देसी सूरन मौजूद है.

दीपावली के त्यौहार के हिसाब से बड़े पैमाने पर बिहार उसके बाद आंध्रा के सूरन का आर्डर दे दिया गया है. इस समय मार्केट में बिहार के सूरन की ज्यादा डिमांड है. मंडी में रोज 10 पिकअप की खपत हो जा रही है. जो दीपावली तक बढ़ती ही जाएगी.


देसी और पहाडी सूरन का अलग भाव


मंडी में पहाड़ी सूरन का थोक रेट 30 से 40 रुपया प्रति किलो और बाहर फुटकर में 50 से 60 रुपया प्रति किलो में बेचा जा रहा है.

वहीं पुत्तीदार देसी सूरन का थोक रेट 60 रुपया प्रति किलो और मंडी से बाहर फुटकर मार्केट में 70 रुपया प्रति किलो में बेचा जा रहा है.


FILE IMG

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है सूरन


आयुर्वेद चिकित्समकों की माने तो सूरन पेट दर्द, वायु गोला, अमावत तथा यकृत व प्लीहा के मरीजों के लिए काफी लाभ दायक है. साथ ही कृमि, खांसी व श्वांस की तकलीफ वालों मरीजों के लिए भी काफी उपयोगी है. सूरन पोषक रसों के अवशोषण में मदद करके शरीर में शक्ति उत्पन्न करता है. बेचैनी, अपच, गैस, खट्टी डकारें, हाथ-पैरों में दर्द आदि और शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए भी बहुत ही लाभदायी है.

ALSO READ : रोडवेज के बाहर से 11 क्विंटल चांदी बरामद, पांच हिरासत में


गले में हो जलन तो करें ये उपाय


लोग बडी संख्या में सूरन का सेवन करते हैं, लेकिन कुछ लोग इसे अच्छे से पकाते नहीं हैं. इस कारण अक्सर गले में खुजलाहट और जलन महसूस होने लगती है. यदि इस खुजलाहट का समय पर उपचार नहीं किया जाए तो लोग काफी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं. इस खुजलाहट से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खे को आजमाएं. एक कटोरी में गाय या भैंस के दूध से बना शुद्ध देसी घी लें, जिसमें 1 से 3 चम्मच शक्कर डालकर इसे अच्छे से मिला लें. इसका बार 1 से 2 मिनट के अंतर से करीब 3 से 4 बार सेवन करें. इससे गले में होने वाली खुजली से राहत मिलेगी और कुछ ही देर बाद खुजली गायब हो जाएगी. वहीं इसे पकाने में खटाई का उपयोग किया जाए तो राहत मिलती है.

दो आईपीएस की विदाई, सीपी बोले- वाराणसी में सराहनीय रहा कार्यकाल
दो आईपीएस की विदाई, सीपी बोले- वाराणसी में सराहनीय रहा कार्यकाल
वाराणसी : आईपीएस प्रमोद कुमार और आईपीएस श्रुति का गैर जनपद ट्रांसफर होने के बाद मंगलवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कमिश्नरेट सभागार में भावभीनी विदाई दी. पुलिस आयुक्त ने कहा कि दोनों अधिकारियों का कार्यकाल वाराणसी में सराहनीय रहा, कानून-व्यवस्था और जनसुनवाई को बेहतर बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही. समारोह में एडिशनल सीपी, सभी डीसीपी, एडीसीपी समेत कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. बुके और स्मृति चिन्ह देकर दोनों को नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दी गईं.वहीं, पुलिस आयुक्‍त मोहित अग्रवाल ने सोमवार की रात तीन डीसीपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया. आईपीएस ट्रांसफर सूची में हटाए गए प्रमोद कुमार को चार्ज से वरुणा जोन का चार्ज लेकर रिलीव कर दिया गया. कानपुर से ट्रांसफर होकर आए डीसीपी राजेश पाण्डेय को वरुणा जोन का नया डीसीपी बनाया गया है. राजेश पाण्डेय वाराणसी में एडीसीपी ट्रैफिक भी रह चुके हैं और वरुणा जोन से बखूबी परिचित हैं.ALSO READ:बरेका इंटर कॉलेज में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता, वैभवी यादव ने हासिल किया प्रथम स्थान.पुलिस आयुक्‍त ने काशी जोन के डीसीपी गौरव बंसवाल के कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी की है. काशी जोन के साथ उन्हें पुलिस लाइंस का नया डीसीपी बनाया है. पुलिस लाइंस का अतिरिक्त चार्ज पहले प्रमोद कुमार के पास था. वरुणा जोन में राजेश पाण्डेय को कई दुश्वारियों से जूझना होगा, कोर्ट और जिला मुख्यालय का क्षेत्र होने के साथ ही आए दिन होने वाले वीआईपी मूवमेंट में असल परीक्षा रहेगी. वह आज वरुणा जोन कार्यालय में चार्ज संभालेंगे.
बरेका इंटर कॉलेज में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता, वैभवी यादव ने हासिल किया प्रथम स्थान.
बरेका इंटर कॉलेज में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता, वैभवी यादव ने हासिल किया प्रथम स्थान.
वाराणसी: बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में राजभाषा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को बरेका इंटर कॉलेज में हिन्दी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक आशुतोष पंत के दिशा-निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिन्दी भाषा के प्रति रुचि बढ़ाने और राजभाषा हिन्दी के प्रचार-प्रसार को प्रोत्साहित करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के समन्वयक धर्मवीर सिंह, वरिष्ठ अनुवादक गुरुराजन और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।प्रतियोगिता के लिए ‘अनेकता में एकता की संवाहक हिन्दी’ और ‘हिन्दी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति की आत्मा है’ विषय निर्धारित किए गए थे। विद्यार्थियों ने अपने वक्तव्यों में हिन्दी भाषा की सामर्थ्य, आत्मीयता, संस्कृति और संस्कारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इस दौरान तुलसीदास, कबीरदास, मुंशी प्रेमचंद और भारतेन्दु हरिश्चंद्र जैसी हिन्दी साहित्य की विभूतियों का भी स्मरण किया गया।विद्यालय के समन्वयक धर्मवीर सिंह ने हिन्दी के बढ़ते वैश्विक प्रभाव पर प्रकाश डाला। उन्होंने हाल ही में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन के संदर्भ में विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों द्वारा हिन्दी गीतों के उल्लेख का जिक्र किया। शिक्षिका करुणा सिंह ने हिन्दी कविता प्रस्तुत की।प्रतियोगिता में भूगोल प्रवक्ता विकास कुमार पाण्डेय और हिन्दी शिक्षक उमैर अहमद अंसारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों का मूल्यांकन प्रस्तुतीकरण, विषय-वस्तु और अभिव्यक्ति के आधार पर किया।ALSO READ: रामनगर चौक से किला रोड तक अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने स्ट्रीट वेंडरों के साथ की बैठक..परिणाम में कक्षा 11-‘अ’ की छात्रा वैभवी यादव ने प्रथम, कक्षा 10-‘अ’ के छात्र अनमोल प्रजापति ने द्वितीय और कक्षा 9-‘ब’ के छात्र उत्कर्ष केशरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम का संचालन हिन्दी शिक्षिकाएं शालिनी उपाध्याय और वंदना शुक्ला ने किया। आयोजन को सफल बनाने में राकेश चौधरी और करुणा सिंह का विशेष योगदान रहा।
रामनगर चौक से किला रोड तक अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने स्ट्रीट वेंडरों के साथ की बैठक..
रामनगर चौक से किला रोड तक अतिक्रमण को लेकर पुलिस ने स्ट्रीट वेंडरों के साथ की बैठक..
वाराणसी। रामनगर में सड़क और पाथवे पर दुकानें व ठेले लगाने से होने वाली यातायात संबंधी परेशानियों को लेकर पुलिस ने मंगलवार को स्ट्रीट वेंडरों के साथ बैठक की। थाना रामनगर में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने रामनगर चौक चौराहा से किला रोड तक सब्जी, फल, चाट, चाउमीन, फास्ट फूड, चाय-नमकीन आदि के ठेले लगाने वाले दुकानदारों और पाथवे पर दुकान लगाने वाले स्ट्रीट वेंडरों को बुलाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने वेंडरों से कहा कि सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न किया जाए। ठेले और दुकान इस तरह लगाए जाएं, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित न हो और पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।पुलिस ने वेंडरों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और निर्धारित स्थान पर ही दुकान लगाने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया कि सड़क और पाथवे पर इस तरह सामान न फैलाया जाए, जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो।पुलिस के अनुसार बैठक का उद्देश्य रामनगर चौक से किला रोड तक यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना और आम लोगों के आवागमन में किसी तरह की बाधा को रोकना है।ALSO READ: जलस्तर घटने के बाद मणिकर्णिका घाट पर की गई सफाई, गंगा की तलहटी से निकाले करीब 100 किलो कपड़े...